Home Blog Page 31

राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने विधानसभा सत्र से पूर्व पुरानी पेंशन बहाली का सभी विधायकों को दिया ज्ञापन

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

देहरादून(पहाड़ ख़बरसार)राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा द्वारा पुरानी पेंशन बहाली के लिए उत्तराखंड विधानसभा के पहले दिन राज्य के सभी विधायकों को पुरानी पेंशन बहाली के लिए ज्ञापन दिया गया। मोर्चा द्वारा सभी विधायकों से अनुरोध किया गया कि कर्मचारी के सेवानिवृत्ति के बाद पुरानी पेंशन ही उनका एकमात्र सहारा है। आज जहां एक कर्मचारी 80 हजार से एक लाख रुपए वेतन पाते हुए सेवानिवृत हो रहा है तो सेवानिवृत्ति पर उसे 1500 से 2000 रु0 पेंशन प्राप्त हो रही है। जिससे कि उसे बुढ़ापे में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सत्ता पक्ष एवं विपक्ष के विधायकों द्वारा मोर्चा को आश्वस्त किया गया कि वह इस बात को सरकार तक अवश्य पहुंचाएंगे तथा सदन में भी इस बात को पुरजोर तरीके से रखेंगे।

उन्होंने इस बात को स्वीकार किया कि वास्तव में एक सरकारी कर्मचारी को सेवानिवृत्ति पर एक सम्मानजनक पेंशन मिलनी चाहिए। जिससे कि वह अपना और अपने परिवार का भरण पोषण अच्छी तरह से कर सके। मोर्चा द्वारा लोकसभा चुनाव 2024 से पूर्व पुरानी पेंशन बहाल करने हेतु दबाव बनाया गया है। मोर्चा द्वारा सचिवालय में कार्यरत कार्मिकों के लिए 2005 से पहले अधियाचित एवं रिक्त पदों के प्रति उसके बाद नियुक्त हुए कार्मिकों के लिए पुरानी पेंशन का शासनादेश जारी होने पर सराहना व्यक्त करते हुए मोर्चे ने इस बात की मांग भी की है कि प्रदेश के विभिन्न विभागों में कार्यरत सभी कर्मचारियों, शिक्षकों, डॉक्टरों , इंजीनियरों और अधिकारियों को भी 2005 से पहले अधियाचित एवं रिक्त पदों के प्रति नियुक्त हुए कार्मिकों को भी पुरानी पेंशन दी जानी चाहिए। इस संबंध में मोर्चा ने अपर मुख्य सचिव वित्त आनंद वर्धन को भी एक ज्ञापन दिया। ज्ञापन देने वालों में प्रदेश अध्यक्ष जयदीप रावत, प्रदेश प्रभारी विक्रम सिंह रावत, प्रदेश महासचिव सीताराम पोखरियाल, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष रोहित जोशी, अवधेश सेमवाल, अभिषेक नवानी, माखनलाल शाह, जसपाल गुसाईं, मुरली मनोहर भट्ट, सचिन अग्रवाल, सुखपाल बिष्ट, मोहन सिंह बिष्ट, शिव सिंह राणा, सुमित, आशुतोष सेमवाल आदि उपस्थित थे।

ब्रेकिंग-श्रीनगर के ग्लास हाउस क्षेत्र में गुलदार ने एक ओर बच्चे को बनाया अपना निवाला,24 घन्टे में श्रीनगर विधानसभा में ये दूसरी घटना

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

श्रीनगर(पहाड़ ख़बरसार)श्रीनगर के ग्लास हाउस क्षेत्र में
फिर गुलदार ने एक बच्चे को
अपना शिकार बनाया है। यह घटना ग्लास हाउस क्षेत्र में 9 बजे के आस पास की बताई जा रही है। गुलदार के हमले में बच्चे को अस्पताल ले जाया गया जहां घायल बच्चे ने अस्पताल में तोड़ा दम तोड़ दिया।

आपको बताते चले की खिर्सू ब्लॉक के ग्वाड़ गांव में शनिवार शाम 6:00 बजे गुलदार ने 11 साल के बच्चे को अपना निवाला बनाया था 24 घंटे के अंदर ही गुलदार ने दूसरे बच्चे को श्रीनगर ग्लास हाउस क्षेत्र में अपना निवाला बना दिया है आखिरकार इन घटनाओं को रोकने के लिए वन मंत्री कब कड़े कदम उठाएंगे। 24 घंटे के भीतर हुई दूसरी घटना से क्षेत्र सहित पूरी जनपद में आक्रोश का माहौल है।

ब्रेकिंग//जनपद पौड़ी के खिर्सू ब्लॉक के ग्वाड़ गांव में आंगन में खेल रहे 11 साल के बच्चे को गुलदार ने बनाया अपना निवाला

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)श्रीनगर में आज बड़ी दुर्घटना घटित हो गयी है यहां खिर्सू ब्लॉक के ग्वाड़ गांव में आंगन में खेल रहे 11 साल के बच्चे पर गुलदार ने हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया । आनन फानन में गांव वालों की मदद से बच्चे को बेष अस्पताल श्रीकोट लाया गया। जहाँ डॉक्टरो ने बच्चे की जांच करने के बाद उसे मृत करार दिया। घटना के बाद से जहा अंकित की माँ का रो रो कर बुरे हाल है तो वही इस घटना के बाद से गांव में मातम पसर गया है। साथ मे लोगो मे गुलदार को लेकर डर बैठ गया है। लोगो ने गुलदार को पकडने की मांग वन विभाग से की है। वही घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम रेंजर ललित मोहन नेगी के नेतृत्व में गांव में पहुची, जहा टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण भी किया। विभाग अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहा है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।घटना के अनुसार 11 साल का अंकित अपने तीन अन्य दोस्तो के साथ घर के ही बगल के आंगन में कंचे खेल रहा था तभी एक कंचा खेलते खेलते दूर गिर गया अंकित कंचे की तलाश में आगे निकला तो उस पर गुलदार ने हमला कर दिया और उसे बुरी तरह घायल कर दिया आनन फानन अंकित को बेष अस्पताल श्रीकोट लाया गया। जहां डॉक्टरों ने अंकित को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि अंकित की मॉ ग्रहणी है जबकि पिता चंडीगढ में नोकरी करते है।वही मौके पर पहुची वन विभाग की एसडीओ लक्की सिंह ने बताया कि सनिवार देर सायं उन्हें ग्वाड़ गांव में बच्चे पर गुलदार के हमले की सूचना मिली थी जिसपर वन विभाग की टीम मौके पर पहुची ओर गांव में वन विभाग की एक टीम को गस्त के लिए भेजा गया है उन्होंने बताया कि बच्चे के पेट मे गुलदार के नाखूनों के निसान है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का वेट किया जा रहा है उसी के बाद आगे की कार्यवाही को अमल में लाया जाएगा वही श्रीनगर सीओ रविन्द्र चमोली ने बताया वे भी ग्वाड़ गांव जाकर घटना की जांच कर रहे है घटना स्थल पर पुलिस टीम भी मौजूद है पोस्टमार्टम आने के बाद ही घटना के असल वजह पता लग सकेगी की बच्चे की मौत किन वजहों से हुई है।

ब्रेकिंग/-भारी बारिश व शीतलहर को देखते हुए जनपद पौड़ी के इन तहसीलों में विद्यालय रहेंगे बंद

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)मौसम विभाग की भविष्यवाणी के बाद जनपद पौड़ी में पिछले 48 घण्टों से मौसम ने अपनी करवट बदली है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बाद जनपद के मैदानी से लेकर पहाड़ी इलाकों में जमकर बारिश हो रही है तो जनपद के ऊंचे वाले पहाड़ी इलाकों में जमकर बर्फबारी भी देखने को मिली। जिससे तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग की पूर्वानुमान के बाद जिला अधिकारी पौड़ी डॉक्टर आशीष चौहान ने जनपद के पहाड़ी तहसीलों जिनमे चौबट्टाखाल, पौड़ी, श्रीनगर, थैलीसैंण,यमकेश्वर में 3 फरवरी तक एक से आठवीं तक विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया है।

जिलाधिकारी ने बताया की भारी बारिश व शीत लहर को देखते हुए उपजिलाधिकारीयो के अनुरोध के बाद उनके द्वारा यह फैसला लिया गया है उन्होंने जनपद के सभी विभागों को शीत लहर के मध्य नजर अलर्ट मोड में रहने के निर्देश भी जारी कर दिए हैं।

टीला व चाकीसैंण इंटर कालेज की बदलेगी सूरतः डॉ. धन सिंह रावत

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

देहरादून(पहाड़ ख़बरसार)
श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड थलीसैण के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज टीला एवं राजकीय इंटर कॉलेज चाकीसैंण की सूरत बदली नजर आयेगी। दोनों विद्यालयों के भवनों के मरम्मत एवं अनुरक्षण के लिये रू0 42.46 लाख मंजूर कर दिये हैं, इसके साथ ही निर्माण कार्य के लिये कार्यदायी संस्था भी नामित कर दी गई है। इस संबंध में शीघ्र ही शासन स्तर से आदेश जारी कर दिये जायेंगे।


सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान में बताया कि प्रदेश के राजकीय विद्यालयों में अवस्थापना संरचना एवं भौतिक संसाधान उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता में है और सरकार हर स्तर से विद्यालयों को सुविधा सम्पन्न बनाने में जुटी है। इसी क्रम में राज्य सरकार ने श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के थलीसैंण विकासखंड के दूरस्थ विद्यालयों राजकीय इंटर कॉलेज टीला एवं राजकीय इंटर कॉलेज चाकीसैण में मरम्मत एवं अनुरक्षण संबंधी कार्यों के लिये रू0 42.46 लाख की धनराशि की मंजूरी दे दी है। जिसमें राजकीय इंटर कॉलेज चाकीसैण में मरम्मत कार्य के लिये रू0 25.60 लाख एवं राजकीय इंटर कॉलेज टीला को रू0 16.86 लाख शामिल है। विभागीय मंत्री ने बताया कि दोनों राजकीय विद्यालयों में मरम्मत एवं निर्माण कार्य के लिये राज्य सेक्टर से धनराशि स्वीकृत कर दी गई है। जबकि ग्रामीण निर्माण विभाग को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। इस संबंध में शीघ्र ही शासन स्तर से आदेश जारी कर दिये जायेंगे। डा. रावत ने बताया कि दोनों विद्यालयों में निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कर दिया जायेगा ताकि समय पर विद्यालयों के भवनों की मरम्मत एवं सौन्दर्यीकरण हो सके और छात्र-छात्राओं को इसका लाभ मिल सके। डा. रावत ने कहा कि श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के अन्य विद्यालयों की स्थिति को भी सुधारा जायेगा। इसके अलावा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में अधूरे पड़े निर्माण को शीघ्रता के साथ पूरा कर विद्यालयों में साज-सज्जा एवं मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जायेगी, जिसके लिये विभागीय अधिकारियों भी निर्देश दे दिये गये हैं।

बजट में ओल्ड पेंशन का ज़िक्र न होने से कर्मचारी निराश-सीताराम पोखरियाल

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)केंद्रीय अंतरिम बजट मे केंद्र सरकार द्वारा जो बजट प्रस्तुत किया गया उसमे कार्मिको की प्रमुख मांग पुरानी पेंशन को महत्व नहीं दिया गया है जिससे पूरे देश के कार्मिको मे निराशा हुई है, राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली सयुंक्त मोर्चा के प्रदेश महासचिव सीताराम पोखरियाल ने कहा कि पुरानी पेंशन कार्मिको के बुढ़ापे से जुडा विषय है, लम्बे समय से इस मांग के लिए संघर्ष के बावजूद अभी तक केंद्र सरकार द्वारा सकारात्मक रुख न अपनाया जाना लोक सभा चुनाव मे नुकसान कर सकता है क्योंकि देश के कार्मिक आज के केंद्र सरकार द्वारा पेश अंतरिम बजट से निराश व उदास है.

राजकीय भंडारण निगम के गोदामों में सोलर पैनल लगायें जाएंगे: डॉ धन सिंह रावत, सहकारिता मंत्री

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

देहरादून(पहाड़ ख़बरसार)राजकीय भंडारण निगम की बोर्ड बैठक बुधवार को सहकारिता मंत्री एवं अध्यक्ष डॉ. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई। यह बैठक निगम के कामकाज में सुधार के लिए की जा रही विभिन्न पहलों पर चर्चा के लिए आयोजित की गई थी।

सहकारिता मंत्री डॉ. रावत ने कहा है कि ऊर्जा खपत की जरूरतों को पूरा करने के लिए निगम अपने गोदामों में सौर पैनल स्थापित करेगा। यह कदम नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों को बढ़ावा देने और निगम के कार्बन पदचिह्न को कम करने की सरकार की प्रतिबद्धता के अनुरूप है। सौर पैनलों की स्थापना से न केवल पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता कम होगी बल्कि लंबे समय में निगम की लागत में भी बचत होगी। उन्होंने अधिकारियों को सौर पैनल स्थापित करने के निर्देश दिए।

डॉ. रावत ने बताया कि निगम के सभी गोदामों को ऑनलाइन कर दिया गया है। इससे गोदामों का बेहतर प्रबंधन और निगरानी हो सकेगी, जिससे परिचालन में बेहतर दक्षता और पारदर्शिता आएगी।

डॉ.रावत द्वारा उजागर की गई महत्वपूर्ण उपलब्धियों में से एक वेयरहाउसिंग डेवलपमेंट एंड रेगुलेटरी अथॉरिटी (डब्ल्यूडीआरए) के साथ सभी गोदामों का 100% पंजीकरण था। यह उपलब्धि उत्तराखंड को ऐसी उपलब्धि हासिल करने वाला देश का पहला राज्य बनाती है। डब्लूडीआरए के साथ पंजीकरण महत्वपूर्ण है क्योंकि यह सुनिश्चित करता है कि गोदाम नियामक मानकों का अनुपालन करते हैं और भंडारण सुविधाओं का उपयोग करने वाले किसानों और व्यापारियों के लिए फायदेमंद है।

डॉ. रावत ने कहा कि राजकीय भंडारण निगम सोमेश्वर, सलोन, रामगढ़ में नए कोल्ड स्टोरेज बनाएगा। यह स्टोरेज फलों, और आलू के लिए होगा।

बैठक बैठक की शुरुआत करते हुए प्रबंध निदेशक श्रीमान सिंह सैनी ने निगम की पूरी जानकारी बोर्ड के सामने रखी।

सहकारिता मंत्री डॉ रावत ने राजकीय भंडारा उत्तराखंड की तरफ से केंद्रीय राज्य भंडारण निगम नई दिल्ली को 462000 का व सचिव वित्त उत्तराखंड को 462000 का लाभांश का चैक भी सौंपा।

बोर्ड बैठक में अपर सचिव वित्त श्री अरुणेंद्र सिंह चौहान, नियोजन विभाग के ओएसडी दिनेश चंद्र वर्मा , केंद्रीय भंडारण निगम के आरएम पवन कुमार केंद्रीय भंडारण निगम के एजीएम सुमित कुमार, स्टेट बैंक के डीजीएम अमरेंद्र कुमार सुमन चार्टर्ड अकाउंटेंट गौतम कथूरिया, निगम प्रबंध निदेशक श्री मान सिंह सैनी, देवेंद्र अधिकारी, गोपाल गुरुरानी मौजूद थे।

राजकीय इंटर कॉलेज पौड़ी के सभागार में विधायक राजकुमार पोरी ने देखा प्रधानमंत्री का परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम,छात्रों से प्रेरणा लेने की, कि अपील

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)पीएम मोदी द्वारा आज छात्रों के साथ परीक्षा पर चर्चा कर एग्जाम के तनाव से निपटने के मंत्र दिए गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के सातवें संस्करण में प्रधानमंत्री द्वारा प्रगति मैदान से विद्यार्थियों को संबोधित किया गया।

इस मौके आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण एलईडी के जरिए पौडी के राजकीय इंटर कॉलेज में स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी द्वारा भी देखा गया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य वेद प्रकाश डोभाल के साथ ही विद्यालय के छात्रों तथा अभिभावकों की भी मौजूदगी रही। इस मौके पर विधायक पोरी ने छात्रों से कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा दी गई सिख से प्रेरणा लेने की भी अपील की।

पाबौ के खूंडेश्वर मैदान में पहली बार हुआ खूंडेश्वर कबड्डी लीग प्रतियोगिता का शुभारंभ

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पाबौ(पहाड़ ख़बरसार)पाबौ की खूंडेश्वर मैदान में खूंडेश्वर कबड्डी लीग प्रतियोगिता 2024 का शुभारंभ हो गया । प्रतियोगिता का शुभारंभ समाजसेवी हरेंद्र कठैत ने किया। जनपद में पहली बार ओपन वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसमें हरिद्वार, रुद्रप्रयाग, श्रीनगर, पौड़ी,पाबौ सहित अन्य जगह की एक दर्जन से अधिक टीम में प्रतिभाग कर रही है।

खूंडेश्वर कबड्डी लीग प्रतियोगिता का आयोजन पाबौ की युवा शक्ति जिनमे आदित्य कठैत, रोहित भंडारी ,अंकित चौहान, पुष्कर रावत,विकास रावत शुभम सैनी शामिल है के द्वारा करवाया जा रहा है।

आयोजक पुष्कर रावत व विकास रावत ने बताया कि जिस तरह से आज का युवा लगातार खेलों से दूर होता जा रहा है व अन्य सामाजिक कुरीतियों का शिकार होता जा रहा है उसको देखते हुए पाबौ के युवाओं को द्वारा फैसला लिया गया की पाबौ में पहली बार कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता तीन दिवसीय है जिसमें हरिद्वार ने श्रीनगर को 47-28 से हराकर जीत से अपना आगाज किया है। उन्होंने बताया कि अंतिम दिन विजेता टीम को विजेता धनराशि व विजेता ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में इस प्रतियोगिता को भव्य रूप दिया जाएगा जिससे प्रदेश के बाहर से कबड्डी में रुचि रखने वाले युवा अपना हुनर दिखा सकेगा।

देवप्रयाग रोड़ सौड़ में रोड़ की बदहाली को लेकर कांग्रेस ने लगाया जाम, RVNL कंपनी के खिलाफ की जमकर नारेबाजी

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)आज कोट ब्लाक कांग्रेस ब्लाक व प्रधान संघ अध्यक्ष विजयदर्शन बिष्ट जी के नेतृत्व में पौड़ी से देवप्रयाग रोड़ सौड़ में रोड़ की बदहाली को लेकर जाम लगाया गया व RVNL के खिलाफ नारेबाजी की और कहा कि सौड़ में सड़क की स्थिति खस्ता बनी हुई है जिसमें आय लोगो के साथ दुर्घटना होना आम बात है,लेकिन RVNL के कर्मचारियों के द्वारा लगातार अनदेखी की जा रही है।

जिसमे विरोध करने पर RVNL के अधिकारियों के द्वारा लिखित आश्वासन देने पर वहाँ से हटे और चेतावनी दी गयी अगर जल्द ही सड़क का सुधारीकरण नही किया जाता है अगामी पौड़ी दौरे पर मुख्यमंत्री का पौड़ी में घेराव किया जाएगा व कोट ब्लाक की समस्त जनता के द्वारा उग्र आंदोलन किया जायेगा।

विरोध करने में ब्लाक अध्यक्ष कोट विजयदर्शन बिष्ट जी,जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस मोहित सिंह,जिला पंचायत सदस्य कुलदीप रावत,प्रतीक बिष्ट,आयुष भण्डारी एनएसयूआई जिला अध्यक्ष राजेश भंडारी अंकित सुंदरियाल भरत सिंह,देवेंद्र, शुभम उपाध्याय, संघर्ष बिष्ट आदि लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!