Home Blog Page 32

राजकीय भंडारण निगम के गोदामों में सोलर पैनल लगायें जाएंगे: डॉ धन सिंह रावत, सहकारिता मंत्री

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

देहरादून(पहाड़ ख़बरसार)राजकीय भंडारण निगम की बोर्ड बैठक बुधवार को सहकारिता मंत्री एवं अध्यक्ष डॉ. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई। यह बैठक निगम के कामकाज में सुधार के लिए की जा रही विभिन्न पहलों पर चर्चा के लिए आयोजित की गई थी।

सहकारिता मंत्री डॉ. रावत ने कहा है कि ऊर्जा खपत की जरूरतों को पूरा करने के लिए निगम अपने गोदामों में सौर पैनल स्थापित करेगा। यह कदम नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों को बढ़ावा देने और निगम के कार्बन पदचिह्न को कम करने की सरकार की प्रतिबद्धता के अनुरूप है। सौर पैनलों की स्थापना से न केवल पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता कम होगी बल्कि लंबे समय में निगम की लागत में भी बचत होगी। उन्होंने अधिकारियों को सौर पैनल स्थापित करने के निर्देश दिए।

डॉ. रावत ने बताया कि निगम के सभी गोदामों को ऑनलाइन कर दिया गया है। इससे गोदामों का बेहतर प्रबंधन और निगरानी हो सकेगी, जिससे परिचालन में बेहतर दक्षता और पारदर्शिता आएगी।

डॉ.रावत द्वारा उजागर की गई महत्वपूर्ण उपलब्धियों में से एक वेयरहाउसिंग डेवलपमेंट एंड रेगुलेटरी अथॉरिटी (डब्ल्यूडीआरए) के साथ सभी गोदामों का 100% पंजीकरण था। यह उपलब्धि उत्तराखंड को ऐसी उपलब्धि हासिल करने वाला देश का पहला राज्य बनाती है। डब्लूडीआरए के साथ पंजीकरण महत्वपूर्ण है क्योंकि यह सुनिश्चित करता है कि गोदाम नियामक मानकों का अनुपालन करते हैं और भंडारण सुविधाओं का उपयोग करने वाले किसानों और व्यापारियों के लिए फायदेमंद है।

डॉ. रावत ने कहा कि राजकीय भंडारण निगम सोमेश्वर, सलोन, रामगढ़ में नए कोल्ड स्टोरेज बनाएगा। यह स्टोरेज फलों, और आलू के लिए होगा।

बैठक बैठक की शुरुआत करते हुए प्रबंध निदेशक श्रीमान सिंह सैनी ने निगम की पूरी जानकारी बोर्ड के सामने रखी।

सहकारिता मंत्री डॉ रावत ने राजकीय भंडारा उत्तराखंड की तरफ से केंद्रीय राज्य भंडारण निगम नई दिल्ली को 462000 का व सचिव वित्त उत्तराखंड को 462000 का लाभांश का चैक भी सौंपा।

बोर्ड बैठक में अपर सचिव वित्त श्री अरुणेंद्र सिंह चौहान, नियोजन विभाग के ओएसडी दिनेश चंद्र वर्मा , केंद्रीय भंडारण निगम के आरएम पवन कुमार केंद्रीय भंडारण निगम के एजीएम सुमित कुमार, स्टेट बैंक के डीजीएम अमरेंद्र कुमार सुमन चार्टर्ड अकाउंटेंट गौतम कथूरिया, निगम प्रबंध निदेशक श्री मान सिंह सैनी, देवेंद्र अधिकारी, गोपाल गुरुरानी मौजूद थे।

राजकीय इंटर कॉलेज पौड़ी के सभागार में विधायक राजकुमार पोरी ने देखा प्रधानमंत्री का परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम,छात्रों से प्रेरणा लेने की, कि अपील

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)पीएम मोदी द्वारा आज छात्रों के साथ परीक्षा पर चर्चा कर एग्जाम के तनाव से निपटने के मंत्र दिए गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के सातवें संस्करण में प्रधानमंत्री द्वारा प्रगति मैदान से विद्यार्थियों को संबोधित किया गया।

इस मौके आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण एलईडी के जरिए पौडी के राजकीय इंटर कॉलेज में स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी द्वारा भी देखा गया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य वेद प्रकाश डोभाल के साथ ही विद्यालय के छात्रों तथा अभिभावकों की भी मौजूदगी रही। इस मौके पर विधायक पोरी ने छात्रों से कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा दी गई सिख से प्रेरणा लेने की भी अपील की।

पाबौ के खूंडेश्वर मैदान में पहली बार हुआ खूंडेश्वर कबड्डी लीग प्रतियोगिता का शुभारंभ

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पाबौ(पहाड़ ख़बरसार)पाबौ की खूंडेश्वर मैदान में खूंडेश्वर कबड्डी लीग प्रतियोगिता 2024 का शुभारंभ हो गया । प्रतियोगिता का शुभारंभ समाजसेवी हरेंद्र कठैत ने किया। जनपद में पहली बार ओपन वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसमें हरिद्वार, रुद्रप्रयाग, श्रीनगर, पौड़ी,पाबौ सहित अन्य जगह की एक दर्जन से अधिक टीम में प्रतिभाग कर रही है।

खूंडेश्वर कबड्डी लीग प्रतियोगिता का आयोजन पाबौ की युवा शक्ति जिनमे आदित्य कठैत, रोहित भंडारी ,अंकित चौहान, पुष्कर रावत,विकास रावत शुभम सैनी शामिल है के द्वारा करवाया जा रहा है।

आयोजक पुष्कर रावत व विकास रावत ने बताया कि जिस तरह से आज का युवा लगातार खेलों से दूर होता जा रहा है व अन्य सामाजिक कुरीतियों का शिकार होता जा रहा है उसको देखते हुए पाबौ के युवाओं को द्वारा फैसला लिया गया की पाबौ में पहली बार कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता तीन दिवसीय है जिसमें हरिद्वार ने श्रीनगर को 47-28 से हराकर जीत से अपना आगाज किया है। उन्होंने बताया कि अंतिम दिन विजेता टीम को विजेता धनराशि व विजेता ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में इस प्रतियोगिता को भव्य रूप दिया जाएगा जिससे प्रदेश के बाहर से कबड्डी में रुचि रखने वाले युवा अपना हुनर दिखा सकेगा।

देवप्रयाग रोड़ सौड़ में रोड़ की बदहाली को लेकर कांग्रेस ने लगाया जाम, RVNL कंपनी के खिलाफ की जमकर नारेबाजी

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)आज कोट ब्लाक कांग्रेस ब्लाक व प्रधान संघ अध्यक्ष विजयदर्शन बिष्ट जी के नेतृत्व में पौड़ी से देवप्रयाग रोड़ सौड़ में रोड़ की बदहाली को लेकर जाम लगाया गया व RVNL के खिलाफ नारेबाजी की और कहा कि सौड़ में सड़क की स्थिति खस्ता बनी हुई है जिसमें आय लोगो के साथ दुर्घटना होना आम बात है,लेकिन RVNL के कर्मचारियों के द्वारा लगातार अनदेखी की जा रही है।

जिसमे विरोध करने पर RVNL के अधिकारियों के द्वारा लिखित आश्वासन देने पर वहाँ से हटे और चेतावनी दी गयी अगर जल्द ही सड़क का सुधारीकरण नही किया जाता है अगामी पौड़ी दौरे पर मुख्यमंत्री का पौड़ी में घेराव किया जाएगा व कोट ब्लाक की समस्त जनता के द्वारा उग्र आंदोलन किया जायेगा।

विरोध करने में ब्लाक अध्यक्ष कोट विजयदर्शन बिष्ट जी,जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस मोहित सिंह,जिला पंचायत सदस्य कुलदीप रावत,प्रतीक बिष्ट,आयुष भण्डारी एनएसयूआई जिला अध्यक्ष राजेश भंडारी अंकित सुंदरियाल भरत सिंह,देवेंद्र, शुभम उपाध्याय, संघर्ष बिष्ट आदि लोग मौजूद रहे।

स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने पाबौ ब्लॉक में 70 करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पाबौ(पहाड़ ख़बरसार) श्री राम मंदिर में भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंगलवार को विकासखंड पाबौ की खूंडेश्वर मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने प्रतिभाग किया। इस दौरान उनके द्वारा ब्लॉक को 70 करोड रुपए की योजनाओं की सौगात दी गई। इसके साथ ही इस दौरान उनके द्वारा राजकीय महाविद्यालय पाबौ का लोकार्पण भी किया गया।

मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने बताया की प्रदेश सरकार का मकसद प्रत्येक घर में जल पहुंचने का है इसी के माध्यम से आज उनके द्वारा 86 गांव हेतु पाबौ-बिडोलस्यु ग्राम समूह पेजल पंपिंग योजना का शिलान्यास किया गया है। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही अन्य योजनाओं का शिलान्यास भी उनके द्वारा कार्यक्रम के दौरान किया गया है जिनका काम जल्द ही शुरू करवा दिया जाएगा ।उन्होंने बताया की पाबौ महाविद्यालय के लोकार्पण के बाद अब छात्रों के लिए छात्रावास हेतु भवन का शिलान्यास भी उनके द्वारा कर दिया गया है जिससे यहाँ पढ़ने वाले गरीब छात्र आसानी से छात्रावास में रहकर अपनी पढ़ाई पूरी कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि दौरान कुछ विद्यालयों के सौंदर्य करण व मरम्मत हेतु पैसे भी उनके द्वारा दिए गए हैं ।

जिससे विद्यालयों में पठन-पाठन बेहतर किया जा सकेगा। इस दौरान उनके द्वारा उज्जवला कनेक्शन के लाभान्वित लोगों को कनेक्शन भी बांटे गए ।इसके साथ ही गौरा कन्या धन योजना के चेक भी इस दौरान उनके द्वारा वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष सुषमा रावत की अध्यक्षता में दो दर्जन से अधिक लोगों ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा। कार्यक्रम में गढ़वाली लोक गायिका हेमा नेगी करासी के गीतों में लोग झूमते नजर आए। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी, भाजपा पाबौ मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह भंडारी, यूजीसी के अध्यक्ष मातवर सिंह रावत, वीरा भंडारी,नरेंद्र रावत,दीपक रावत,गुलाब बिष्ठ,भरत रावत,हरेंद्र कोहली, जिलापंचायत सदस्य प्रियंका रावत,आदि मोजूत रहे।

रूद्रलोक में निकली रामशोभा यात्रा, धूमधाम से मना राम उत्सव

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

देहरादून(पहाड़ ख़बरसार) रूद्रलोक एनक्लेव में राम मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह धूमधाम से मनाया गया। रूद्रलोक कीर्तन मंडली की ओर से आयोजित समारोह में कलश यात्रा व हवन यज्ञ किया गया। इस दौरान मंडली के सदस्यों ने रूद्रलोक से बालाजी मंदिर तक राम शोभा यात्रा भी निकाली।
सोमवार सुबह रुद्रलोक कीर्तन मंडली की महिलाओं ने राम उत्सव समारोह आयोजित किया। इस दौरान मंडली से जुड़ी महिलाओं ने रामायण की कुछ लीलाओं का भी मंचन भी किया। राम की भूमिका में रीता सेमवाल, सीता की भूमिका मे प्रियंका नेगी, लक्ष्मण की भूमिका में सरिता पेटवाल, हनुमान कल्पना कपरुवाण रहे।

मंडली की अध्यक्ष प्रियंका नेगी ने कहा कि राम किसी धर्म या समुदाय के ही नहीं बल्कि सभी के हैं। राम आदर्श जीवन का द्योतक हैं। रामायण का हर पात्र हमें बताता है कि आदर्श जीवन कैसे जिया जाता है। प्रियंका नेगी ने कहा कि आज का दिन पूरे देश के लिए ऐतिहासिक दिन है। आज रामलला अपने घर में विराजमान हुए हैं। आज पूरा देश राममय है। उम्मीद है कि अब देश में पूरी तरह राम राज स्थापित होगा। देश का हर नागरिक खुशहाल होगा। अध्यक्ष प्रियंका ने कहा कि अपनी धार्मिक परंपराओं व मान्यताओं को प्रचारित प्रसारित करना और इनका संरक्षण करना हम सबका नैतिक दायित्व है। कार्यक्रम के आयोजन में कीर्तन मंडली के सदस्यों के साथ ही रूद्रलोक के स्थानीय निवासियों ने बढ़चढ़ कर सहयोग किया। अध्यक्ष प्रियंका नेगी ने बताया कि कीर्तन मंडली भविष्य में भी ऐसे आयोजन करती रहेगी।

रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर चैंपेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित होगा भव्य भंडारा

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पाबौ(पहाड़ ख़बरसार)रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर चैंपेश्वर महादेव मंदिर में भव्य भंडारे का आयोजन मंदिर समिति चैंपेश्वर द्वारा 22 जनवरी को किया जाएगा। भंडारे से पूर्व झंगरवों गांव से सन्यु,धारकोट ताल गांव तक रामलला की भव्य झांकी निकल जाएगी। मंदिर समिति द्वारा भंडारे के साथ ही रामलला की झांकी निकालने की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। मंदिर समिति द्वारा आवाहन किया गया है कि रामचंद्र भगवान की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर भक्तगण अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर चैंपेश्वर महादेव में भंडारे का भोग लगाए, इसके साथ ही झांकी में शामिल होकर पुण्य की प्राप्ति करें।

23 जनवरी को विभिन्न योजनाओं का पाबौ शिलान्यास करेंगे स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पाबौ(पहाड़ ख़बरसार)स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन रावत 23 जनवरी को अपनी विधानसभा के अंतर्गत आने वाले पाबौ में विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। भारतीय जनता पार्टी की मंडल अध्यक्ष पाबौ नरेंद्र सिंह भंडारी ने बताया की स्वास्थ्य मंत्री अपने दौरे के दौरान विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। उन्होंने बताया की स्वास्थ्य मंत्री राजकीय महाविद्यालय पाबौ के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण भी इस दौरान करेंगे, इसके साथ ही राजकीय महाविद्यालय पाबौ के छात्रावास का शिलान्यास भी उनके द्वारा किया जाएगा जबकि 86 गांव हेतु पाबौ बिडोलस्यं ग्राम समूह पेयजल पंपिंग योजना का शिलान्यास भी स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत द्वारा 23 जनवरी को किया जाएगा। उन्होंने कहा इज़के साथ ही राजकीय इंटर कॉलेज बिसल्ट की प्रयोगशाला का शिलान्यास तो राजकीय प्राथमिक विद्यालय सपलोड़ी के मरम्मत व सौंदर्य करण का शिलान्यास भी उनके द्वारा किया जाएगा ।उन्होंने बताया कि दौरान हुए अयोध्या में श्री राम मंदिर में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में खंडेश्वर मैदान में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी वे प्रतिभा करेंगे। उन्होंने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोक गायिका श्रीमती हेमा करासी अपनी सुंदर प्रस्तुति देंगी भंडारी ने बताया कि इस अवसर पर विभिन्न शिविरों का भी आयोजन खूंडेश्वर मैदान में किया जाएगा, साथ ही संबंधित विभागों द्वारा खूंडेश्वर मैदान में अपने-अपने विभागों के स्टाल भी लगाए जाएंगे और आम जनता को राज्य सरकार व केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित भी किया जाएगा। उन्होंने इस अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील ब्लॉक वसियों से की है।

रामलला के अयोध्या में वास्तविक स्थान पर विराजमान के अवसर पर रावत परिवार कोटली के द्वारा आयोजित किया जा रहा विशाल भंडारा

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पाबौ(पहाड़ ख़बरसार)भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर विकासखंड पाबौ की सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में रावत परिवार कोटली ओर से भगवान राम के 2 दिन पाठ के बाद आज विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। सामाजिक कार्यकर्ता भरत रावत ने बताया कि आज अयोध्या में श्री राम प्राण प्रतिष्ठा की शुभ अवसर रावत परिवार कोटली के सौजन्य से सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में दो दिन के पाठ के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। रावत ने बताया कि प्रभु प्रेमी सी चरणों में भगवान राम का प्रसाद ग्रहण कर आशीर्वाद लेने के लिए सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में पधारे। उन्होंने बताया कि भंडारे का आयोजन रामलला के विराजमान के बाद दोपहर एक बजे से शुरू किया जाएगा। उन्होंने इस अवसर पर पधारने के लिए कोटली ग्राम सभा की ओर से सभी को निमंत्रण भी दिया है। उन्होंने कहा यह बड़े गौरव का विषय है कि आज रामलला अपने वास्तविक स्थान पर विराजमान हो रहे हैं जिससे उनकी ग्राम सभा सहित पूरे प्रदेश व देश में खुशी की लहर है उन्होंने बताया कि इस अवसर पर रात्रि को आज दीप उत्सव भी उनकी ग्राम सभा में मनाया जाएगा।

महिलाएं साइलेज/पशु चारे के वितरण से लाभान्वित होने में सक्षम हुई जिससे,पशुधन उत्पादकता और आर्थिक कल्याण में सुधार हुआ- डॉ. धन सिंह रावत, को-ओपरेटिव, मंत्री

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

देहरादून(पहाड़ ख़बरसार)
उत्तराखंड में, राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री घसियारी कल्याण योजना एक महत्वपूर्ण पहल लागू की है, जिसका उद्देश्य सुदूर ग्रामीण पहाड़ी क्षेत्रों में पशु चारे की कमी की चुनौती का समाधान करना है। इस योजना के तहत, करीब 15500 हजार लाभार्थियों को करीब 27 हज़ार टन साइलेज/पशु चारा वितरित किया गया है, जिससे पशुधन उत्पादकता में सुधार हुआ है और ग्रामीणों की आर्थिक समृद्धि हुई है। यह पहल पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं के लिए विशेष रूप से फायदेमंद साबित हुई है, क्योंकि यह उन्हें जंगलों के संसाधनों पर निर्भर हुए बिना घास प्राप्त करने में सक्षम बनाती है।

मुख्यमंत्री घसियारी कल्याण योजना ने उत्तराखंड में सुदूर ग्रामीण समुदायों को सहायता प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जरूरतमंद लोगों को साइलेज/पशु चारा वितरित करके, इस योजना ने पहाड़ी क्षेत्रों में पशु चारे की कमी की चुनौती को सफलतापूर्वक संबोधित किया है, जिससे पशुधन उत्पादकता में सुधार हुआ है। बदले में, इस समर्थन से ग्रामीणों की आर्थिक भलाई में वृद्धि हुई है, क्योंकि वे अपनी आजीविका के लिए स्वस्थ और अधिक उत्पादक पशुधन पर भरोसा करने में सक्षम हैं।

इसके अलावा, इस योजना का इन सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं पर विशेष रूप से सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। उन्हें अपने घरों से ही घास तक पहुंच प्रदान करके, इस पहल ने जंगलों में संसाधनों की खोज करने के बोझ को कम करने में मदद की है। इससे न केवल इन महिलाओं के लिए समय और प्रयास की बचत हुई है, बल्कि उन्हें सुरक्षा और सशक्तिकरण की भावना भी मिली है, क्योंकि अब वे अपने पशुधन की जरूरतों के लिए बाहरी संसाधनों पर निर्भर नहीं हैं।

सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने उत्तराखंड की हजारों महिलाओं के जीवन पर मुख्यमंत्री घसियारी कल्याण योजना के महत्वपूर्ण प्रभाव पर प्रकाश डाला है। इस पहल के माध्यम से, महिलाएं साइलेज/पशु चारे के वितरण से लाभान्वित होने में सक्षम हुई हैं, जिससे पशुधन उत्पादकता और आर्थिक कल्याण में सुधार हुआ है। इस योजना ने न केवल पशु चारे की कमी की चुनौती का समाधान किया है,बल्कि महिलाओं को अपने घरों से ही आवश्यक संसाधनों तक पहुंच प्रदान करके उन्हें सशक्त बनाया है।

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री घसियारी कल्याण योजना पशु चारे की कमी की चुनौती का समाधान करके सुदूर ग्रामीण समुदायों, विशेषकर महिलाओं को महत्वपूर्ण सहायता प्रदान करने में सहायक रही है। इस पहल ने न केवल पशुधन उत्पादकता और आर्थिक कल्याण में सुधार में योगदान दिया है, बल्कि महिलाओं को अपने घरों से आवश्यक संसाधनों तक पहुंचने में सक्षम बनाकर उन्हें सशक्त भी बनाया है। परिणामस्वरूप, इस पहल का उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में हजारों लाभार्थियों के जीवन पर महत्वपूर्ण और सकारात्मक प्रभाव पड़ा है।

error: Content is protected !!