Home Blog Page 33

ब्रेकिंग//पौड़ी बस अड्डे के समीप एक व्यक्ति का शव मिलने से मचा हड़कंप, सबको मोर्चरी में रख परिजनों की जानकारी जुटा रही पुलिस

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)कोतवाली पौड़ी क्षेत्र के अंतर्गत बस स्टैंड के पास एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान जैतुलस्यूं पट्टी के कुलासू गांव निवासी बिरेंद्र सिंह के रूप में हुई है। बताया गया कि 52 से 55 वर्ष का यह व्यक्ति भीख मांगने का काम करता था। रात को पौडी बस अड्डे के समीप बनी पार्किंग के शेड के नीचे सोया था। जानकारी देते हुए बाजार चौकी प्रभारी एसआई संजीव मंमगांई ने बताया कि सुबह के वक्त लोगों द्वारा सूचना दिए जाने पर पुलिस मौके पर पहुंची व्यक्ति को हिलाने डुलाने पर जब कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई तो वहां से उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों द्वारा उसे मृत्यु घोषित कर दिया गया। बताया कि मृतक के शव को मोर्चरी में रखा गया है। साथ ही मृतक के परिजनों की जानकारी भी जुटाई जा रही है। मामले में संभागीय परिवहन प्राधिकरण के सदस्य विकास चौहान ने कहा कि संभवत व्यक्ति की ठंड से मौत हुई है। जिसको देखते हुए उन्होंने पालिका प्रशासन से बस स्टेशन में बनाए गए रैन बसेरे को सुचारू रूप से चलने की मांग की है।

सूबे में सक्रिय होंगी ग्राम स्वास्थ्य एवं स्वच्छता समितियां,जनपद स्तर पर मुख्य चिकित्साधिकारियों करेंगे मॉनिटिरिंग- डा. धन सिंह रावत

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

देहरादून(पहाड़ ख़बरसार)
सूबे में पंचायत स्तर पर गठित ग्राम स्वास्थ्य एवं स्वच्छता समितियों को सक्रिय किया जायेगा ताकि ग्राम स्तर पर आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सके। लम्बे समय से निष्क्रिय पड़ी इन समितियों को एक्टिव करने की जिम्मेदारी मुख्य चिकित्साधिकारियों को सौंपी गई है। इसके लिये प्रत्येक तीन माह में ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में समितियों की नियमित बैठकें की जायेंगी जिसमें स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।

सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अपने शासकीय आवास पर स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें ग्राम स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं के ठोस क्रियान्वयन एवं कार्य प्रक्रिया में परिणाम आधारित सुधार लाने को लेकर विभागीय अधिकारियों एवं मुख्य चिकित्साधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की गई। डॉ. रावत ने बताया कि राज्य की कुल 7950 ग्राम पंचायत के 16674 ग्रामों में गठित ग्राम स्वास्थ्य एवं स्वच्छता समितियां लम्बे समय से निष्क्रिय पड़ी हैं। इन समितियों को सक्रिय कर ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में नियमित बैठकें आयोजित की जायेंगी ताकि ग्राम स्तर पर आम लोगों को केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ आसानी से मिल सके। इसके लिये सभी जनपदों के मुख्य चिकित्साधिकारियों को निर्देश दे दिये गये हैं। विभागीय मंत्री ने कहा कि ग्राम स्वास्थ्य एवं स्वच्छता समितियों की प्रत्येक तीन माह में अनिवार्य रूप से बैठक आयोजित की जायेंगी, जिसमें स्वच्छता, पोषण, आयुष्मान युक्त ग्राम, टीबी, काला जार व तम्बाकू मुक्त गांव सहित सिकल सेल एनिमिया तथा शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव को लेकर कार्ययोजना तैयार कर ग्राम स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाओं को चाक-चौबंद किया जायेगा। विभागीय मंत्री ने बताया कि ग्राम स्वास्थ्य एवं स्वच्छता समितियों की बैठकों में विभागीय अधिकारी अनिवार्य रूप से भाग लेंगे साथ ही जनप्रतिनिधि भी समितियों की बैठक में प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने कहा कि इन बैठकों में संबंधित जनपद के मुख्य चिकित्साधिकारी के अलावा पूर्व में आवंटित जनपदों के अनुसार विभागीय अधिकारी यथा निदेशक स्वास्थ्य, निदेशक चिकित्सा शिक्षा, महानिदेशक स्वास्थ्य, अपर सचिव स्वास्थ्य, एमडी एनएचएम, सचिव स्वास्थ्य 10-10 ग्राम स्वास्थ्य एवं स्वच्छता समितियों की बैठकों में अनिवार्य रूप से शामिल होंगे। इसके साथ ही स्थानीय विधायक और वह स्वयं भी बैठकों में प्रतिभाग करेंगे। विभागीय मंत्री डा. रावत ने कहा कि ग्राम स्तर पर स्वास्थ्य एवं स्वच्छता समिति की नियमित बैठक होने से स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं में व्यापक सुधार होगा साथ ही आम लोगों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा।
विभिन्न संवर्गों के रिक्त पदों पर होगी भर्ती
बैठक में विभागीय मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अधिकारियों को आउटसोर्स के माध्यम से वार्ड ब्वॉय की भर्ती सहित विभिन्न संवर्ग के रिक्त पड़े पदों की क्रमवार भर्ती के निर्देश दिये। उन्होंने सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों को अपने-अपने जनपद में वार्ड ब्वाय, एएनएम, सीएचओ, टेक्निशियंस, फार्मासिस्ट एवं चिकित्सकों के रिक्त पड़े पदों का विवरण दो सप्ताह के भीतर महानिदेशालय को भेजने को कहा ताकि महानिदेशालय स्तर पर भर्ती प्रक्रिया यथाशीघ्र शुरू की जा सके।

सभी अस्पतालों का होगा एनएबीएच एक्रिडिएशन
विभागीय मंत्री डॉ. रावत ने कहा कि प्रदेश के सभी राजकीय चिकित्सालयों को एनएबीएच एक्रिडिएशन के लिये अनिवार्य रूप से आवेदन करना होगा। इसके लिये उन्होंने विभागीय अधिकारियों को अभी से तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिये। डॉ. रावत ने बताया कि राज्य सरकार ने इस वर्ष सभी जिला अस्पतालों सहित राजकीय मेडिकल कॉलेज देहरादून, श्रीनगर, अल्मोड़ा, हल्द्वानी को राष्ट्रीय अस्पताल मानकीकरण बोर्ड की मान्यता प्रदान करने का लक्ष्य रखा है।

इस अवसर पर अपर सचिव स्वास्थ्य अमनदीप कौर, महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ. विनीता शाह, निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. आशुतोष सयाना, निदेशक स्वास्थ्य डॉ. मीतू शाह, डॉ. सुनीता टम्टा, डॉ. सुनीता चुफाल सहित सभी जनपदों के मुख्य चिकित्साधिकारी उपस्थित रहे।

स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने बांटे कायाकल्प अवार्ड,देहरादून व ऊधमसिंह नगर को मिला बेस्ट हॉस्पिटल का अवार्ड

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

देहरादून(पहाड़ ख़बरसार)
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत क्वालिटी एश्योरेंस कार्यक्रम के तहत प्रदेश की 144 चिकित्सा इकाईयों को कायाकल्प अवार्ड से नवाजा गया। चयनित चिकित्सा इकाईयों के अधिकारियों को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मोमेंटो व पुरस्कार राशि का चैक देकर सम्मानित किया। जिला अस्पताल रूद्रपुर व देहरादून को श्रेष्ठ जिला अस्पताल के पुरस्कार से सम्मानित किया गया जबकि जिला अस्पताल चमोली को श्रेष्ठ ईको फ्रेंडली अस्पताल से नवाजा गया। इसके अलावा पुरस्कार की विभिन्न श्रेणियों में अन्य 141 चिकित्सालयों को भी उनके प्रदर्शन के आधार पर पुरस्कृत किया गया।

आईआरडीटी ऑडियोटोरियम देहरादून में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तराखंड के तत्वाधान में आयोजित कायाकल्प सम्मान समारोह 2022-23 में प्रदेशभर के 144 चिकित्सा इकाईयों को मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कायाकल्प अवार्ड से सम्मानित किया। इन सभी चिकित्सा इकाईयों का चयन राज्य स्तरीय समिति के द्वारा आठ मानकों अस्पताल में सुविधाएं एवं रख-रखाव, स्वच्छता, कचरे का प्रबंधन, संक्रमण नियंत्रण, हेल्प डेस्क की सेवाएं, स्वच्छता संवर्धन, साफ-सफाई एवं चाहरदीवारी तथा ईको फ्रेंडली चेक लिस्ट के आधार पर किया गया। जिसमें बेस्ट डिस्ट्रिक हास्पिटल के रूप में देहरादून व रूद्रपुर को 25-25 लाख रूपये की धनराशि का चेक दिया गया। जबकि जिला अस्पताल गोपेश्वर चमोली को बेस्ट इको फ्रेंडली अवार्ड के रूप में रू0 13 लाख की धनराशि दी गई। उप जिला चिकित्सालय मेला हरिद्वार व सीएचसी साहिया को इको फ्रेंडली अस्पताल का द्वितीय पुरस्कार 7.5-7.5 लाख की धनराशि दी गई। जबकि रनरअप का पुरस्कार सीएचसी गरमपानी नैनीताल को रू0 10 लाख की धनराशि दी गई। इसी क्रम में सीएचसी बेताल घाट को बेस्ट इको फ्रेंडली पुरस्कार के रूप में रू0 6 लाख की धनराशि मिली।

भारत सरकार के सेंट्रल क्वालिटी सुपरवाइजरी कमेटी द्वारा प्रतिष्ठित राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एन.क्यू.ए.एस) सम्मान बी.डी. पांडे अस्पताल नैनीताल, जिला अस्पताल चंपावत व उप जिला अस्पताल रुड़की को प्राप्त हुआ है। साथ ही लक्ष्य सर्टिफिकेशन देहरादून के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायपुर व हरिद्वार के उप जिला अस्पताल रुड़की को सम्मान प्राप्त हुआ है। इसके अलावा जिला स्तर पर क्वालिटी एश्योरेंस के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिये आठ चिकित्सकों डा.राजीव बजाज व डा. कविता रावत देहरादून, डॉ. गौरंग जोशी चम्पावत, डॉ. बी.बी. जोशी अल्मोड़ा, डा. हरीश थपलियाल चमोली, डा. तेजश्विता बिष्ट हरिद्वार, डा. अराधना जोशी नैनीताल, मंजू कैरा ऊधमसिंह नगर को डिस्ट्रिक्ट चैम्पियन अवार्ड से सम्मानित किया गया। इसी प्रकार राज्य स्तर पर बेहतर कार्य करने के लिये डा. प्रियांशी श्रीवास्तव एवं विकास डोभाल देहरादून तथा रूपेश ममगांई नैनीताल को स्टेट चैम्पियन अवार्ड से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण परिषद उत्तराखंड के उपाध्यक्ष सुरेश भट्ट, विधायक राजपुर खजान दास, सचिव स्वास्थ्य डा. राजेश कुमार, मिशन निदेशक एनएचम स्वाती भदौरिया, अपर सचिव स्वास्थ्य अमनदीप कौर, महानिदेशक स्वास्थ्य डा. विनीता शाह, निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. आशुतोष सयाना, मेम्फिश विश्वविद्यालय अमेरिका के डीन डॉ. आशीष जोशी, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैन्थोला, प्रभारी अधिकारी क्वालिटी एश्यैरेंस कार्यक्रम डा. मुकेश राय, डा. अमित शुक्ला, डा. अर्चना, डा. फरीद, डा. महेन्द्र मौर्य, डा. विश्वास, डा. पंकज सिंह सहित सभी जनपदों के मुख्य चिकित्साधिकारी व उनकी टीम तथा विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ कुँवर ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ का औचक निरीक्षण

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पाबौ(पहाड़ ख़बरसार)पाबौ ब्लॉक में आज अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रमेश कुँवर द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उनके द्वारा टीवी क्लिनिक में तैनात कर्मचारियों को साफ सफाई हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके साथ ही उनके द्वारा उनसे आवश्यक जानकारी इस दौरान जुताई गई । जिसके उपरांत उनके द्वारा बाल लिंगानुपात के संबंध में जानकारी जुटा गई व इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश उनके द्वारा संबंधित कर्मचारियों को दिए गए। निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा टीवी क्लीनिक में ट्रू नाट मशीन का भी निरीक्षण किया गया साथ ही उनके द्वारा मशीन को संचालित करने वाले कार्मिकों से ओर जानकारी जुटा गई। इसके साथ ही क्षेत्र में सक्रिय टीवी मरीजों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं प्रदान करने हेतु उनके द्वारा निर्देशित किया गया। इस दौरान ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर अरुण पोखरियाल,हरेंद्र कठैत आदि मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री के करीबी रहे भाजपा के मंडल अध्यक्ष कमल रावत द्वारा नाबालिक के साथ दुष्कर्म के विरोध में NSUI ने दहन किया CM का पुतला

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)
आज युवा कांग्रेस पौड़ी और एनएसयूआई के द्वारा संयुक्त रुप से भाजपा के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का पुतला दहन किया गया उनकी विधानसभा से उनके करीबी रहे भाजपा के मंडल अध्यक्ष कमल रावत के द्वारा एक नाबालिग के साथ बार बार दुष्कर्म का किया जिससे भाजपा की महिलाओं के प्रति कुपोषित मानसिकता का पता चलता है,आखिर क्यों बेटी के साथ अत्याचार के मामले में भाजपा के नेता ही शामिल होते है चाहे अंकिता भंडारी वाला मामला हो ,चाहे ब्रजभूषण हो,कुलदीप सेंगर,हो अब कमल रावत का नया प्रकरण है ऐसे में प्रदेश में भाजपा के नेताओं से बेटियों को कैसे सुरक्षित किया जाय ये बड़ा सवाल आम जनता के सामने खड़ा है,मुकदमा दर्ज होने के बाद भी अभी भाजपा के संगठन के द्वारा कोई कार्यवाही न करना उनके बेटी पढ़ाओ और बेटी बचाओं के नारे की असली हकीकत को दर्शाता है ,कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस मोहित सिंह,जिला अध्यक्ष एनएसयूआई अध्यक्ष राजेश भंडारी,प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस आशीष नेगी,विधानसभा अध्यक्ष आयुष भंडारी,उपाध्यक्ष संजना गुजराल, नगर अध्यक्ष कांग्रेस भारत सिंह रावत,प्रमोद सिंह,विद्या सेमवाल जी,अखिल सिंह,आदि लोग मौजूद रहे

ब्रेकिंग पौड़ी/डंडा पानी के समीप वाहन ने व्यक्ति को मारी टक्कर, व्यक्ति की स्थिति नाजुक,पुलिस ने चालक व वाहन स्वामी को पकड़ा

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)डंडा पानी के समीप एक वाहन ने पैदल चल रहे एक व्यक्ति को टक्कर मार दी इसके बाद वाहन चालक वाहन से फरार हो गया आनंद फानन में स्थानीय लोगों ने तत्काल 108 को सूचना दी जिसके जिसके चलते उपचार के लिए व्यक्ति को अस्पताल लाया गया जिसके बाद व्यक्ति की स्थिति गंभीर होने के कारण उसे रेफर कर दिया गया वहीं इस दौरान वाहन चालक वहा से फरार हो गया स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई इसके बाद पुलिस ने देवप्रयाग के समीप वाहन को चीज कर दिया, जानकारी के अनुसार वाहन स्वामी और उसका ड्राइवर देहरादून की ओर जा रहे थे इसके बाद डंडा पानी के समीप पैदल चल रही एक व्यक्ति को वाहन ने टक्कर मार दी वाहन तेज रफ्तार से चल रहा था जो व्यक्ति को टक्कर मारने के बाद वहां से फरार हो गया फिलहाल पुलिस ने वाहन सहित वहन स्वामी और वाहन चलाने वाले ड्राइवर को पकड़ लिया है
वहीं पीड़िता की बेटी दीक्षा ने बताया कि उनके पिता की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है और ऐसे लोगों के खिलाफ जो रफ ड्राइविंग करते हैं सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

31 दिसम्बर को आयोजित होगी स्नातक स्तरीय परीक्षा,जनपद के 17 केंद्रों में 5372 परीक्षार्थी होंगे शामिल

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा 31 दिसम्बर, 2023 को आयोजित की जा रही स्नातक स्तरीय (विभिन्न विभागों) के पदों की लिखित प्रतियोगी परीक्षा की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने बैठक ली। जनपद में कुल 17 परीक्षा केन्द्रों में 5372 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के लिए जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये हैं।

  शनिवार को आयोजित स्नातक स्तरीय (विभिन्न विभागों) के पदों की लिखित प्रतियोगी परीक्षा तैयारियों की बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि परीक्षा को सम्पन्न कराने के लिए आयोग द्वारा जो भी दिशा-निर्देश दिये गये हैं, उनका अक्षरशः अनुपालन करना सुनिश्चित करें। परीक्षा केन्द्रों के आस-पास 100 मीटर की परिधि में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था बनायें रखने लिए पुलिस विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये हैं। बैठक में बताया गया कि स्नातक स्तरीय परीक्षा के लिए जनपद क्षेत्रांतर्गत श्रीनगर में 11 केंद्रों में 3 हजार जबकि कोटद्वार में 06 केंद्रों में 2372 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

बैठक में अपर जिलाधिकारी ईला गिरी, उपजिलाधिकारी कोटद्वार सोहन सिंह सैनी, उपजिलाधिकारी श्रीनगर नुपूर वर्मा, सीओ पुलिस श्याम दत्त नौटियाल, एटीओ चंद्र मोहन सहित आयोग के सदस्य व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

कलावती मेमोरियल हाई स्कूल पैठाणी से 20 बच्चों का चयन हुआ दीनदयाल स्पर्श योजना 2023 के लिए

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी/पैठाणी(पहाड़ ख़बरसार)जनपद पौड़ी के पैठाणी क्षेत्र में संचारित कलावती मेमोरियल हाई स्कूल से 20 बच्चों का चयन दीनदयाल स्पर्श योजना 2023 के लिए किया गया है। इस योजना के तहत जनपद के 35 बच्चों का चयन हुआ है जिनमें से अकेले 20 बच्चों का चयन कलावती मेमोरियल हाई स्कूल पैठाणी से हुआ है जिसके बाद स्कूल प्रबंधन फुला नहीं समा रहा है। विद्यालय के प्रधानाचार्य चंद्र प्रकाश नोडियाल ने बताया की विद्यालय में लगातार बच्चों को प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए प्रेरित किया जाता है

इसके साथ ही बच्चों को स्कॉलरशिप परीक्षा के लिए अलग से पढ़ाया भी जाता है जिसका परिणाम है कि दीनदयाल स्पर्श योजना 2023 के लिए जनपद पौड़ी के 35 बच्चों में से अकेले 20 बच्चों का चयन उनके विद्यालय से हुआ है। सहायक अध्यापिका प्रीति नोडियाल ने बताया कि उनका प्रयास रहता है कि बच्चों को लगातार स्कूली शिक्षा के साथ प्रतियोगिता शिक्षा के लिए भी प्रेरित किया जाए। जिसका परिणाम दीनदयाल स्पर्श योजना में दिखाई भी पड़ रहा है उन्होंने कहा कि उनका व स्कूल प्रबंधन का लगातार प्रयास रहता है की बच्चों को खेलकूद, प्रतियोगिता परीक्षाएं व अन्य गतिविधियों में दक्ष किया जाए। जिससे वे भविष्य में स्कूल के साथ-साथ क्षेत्र व प्रदेश का नाम भी रोशन कर सके।

सचिव उत्तराखंड शासन ने कोटद्वार में किया सहकारिता विभाग, मत्स्य विभाग और डेयरी विभाग के योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी/कोटद्वार(पहाड़ ख़बरसार)सचिव सहकारिता, पशुपालन, मत्स्य एवं डेयरी विकास विभाग उत्तराखंड शासन डॉ. बी. वी. आर. सी. पुरुषोत्तम द्वारा कोटद्वार में सहकारिता विभाग, मत्स्य विभाग और डेयरी विकास विभाग के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

उनके द्वारा सर्वप्रथम सहकारिता विभाग के अंतर्गत बहुउद्देशीय सहकारी समिति (पैक्स) कमेड़ा मदर यूनिट के मवाकोट मुर्गी पालन केंद्र का स्तरीय निरीक्षण किया गया।

मुर्गी पालन की यह यूनिट अभी सैंपल यूनिट है तथा 1 फरवरी से यहां पर मुर्गी पालन प्रारंभ किया जाएगा। पशुपालन विभाग और सहकारिता के समन्वय से इस यूनिट का संचालन किया जाएगा तथा लाभार्थियों को सस्ते दामों पर चूजे उपलब्ध कराए जाएंगे।

इसके बाद सचिव द्वारा मत्स्य विभाग के तत्वाधान में के प्राइड मॉल तड़ियाल चौक में पीएम मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत फिश कियोस्क केन्द्र का निरीक्षण किया गया। इस केंद्र पर लाभार्थियों को फिश उत्पादन, फिश से संबंधित चारा और उत्पादन से संबंधित सलाह दी जाती है।

इसके बाद सचिव द्वारा उदयरामपुर में इंटीग्रेटेड मत्स्य पालन यूनिट का स्थलीय निरीक्षण किया गया। साथ ही इस स्थान पर पीएम मत्स्य योजना के अंतर्गत रंगीन मत्स्य प्रजनन केंद्र का भी अवलोकन किया गया।

इसके पश्चात सचिव द्वारा खूनीबड़ में दुग्ध प्रोसेसिंग प्लांट का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
इस प्लांट की क्षमता प्रतिदिन 5 हजार लीटर दूध प्रोसेसिंग की है तथा यहां पर प्रतिदिन 2.5 हजार लीटर दूध प्रोसेसिंग किया जा रहा है तथा इससे पनीर, घी, दही इत्यादि दुग्ध उत्पाद तैयार किए जाते हैं जिसको आर्मी, मार्केट, शैक्षणिक संस्थानों तथा बाजार में सप्लाई किया जाता है।

इसी दौरान सचिव द्वारा राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत विकास स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों का अवलोकन भी किया तथा उनके उत्पादों का क्रय भी किया।
इस दौरान सचिव ने महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार किया जा रहे उत्पादों को प्रोत्साहित करने के विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए।

स्थलीय निरीक्षण के दौरान सचिव ने सहकारिता, पशुपालन, डेयरी विकास विभाग और मत्स्य विभाग को निर्देशित किया कि स्वयं सहायता समूह और सहकारिता से जुड़ी गतिविधियों को सभी विभाग आपसी समन्वय से संपादित करें तथा स्थानीय स्तर पर लोगों को स्वरोजगार उपलब्ध कराएं।

इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि उत्पादित की जाने वाली वस्तुओं की लागत कम करने के लिए सम्बन्धित विभाग अपने स्तर पर भी समय-समय पर शोध करते रहें जिससे लाभार्थी का मुनाफा अधिक बढ़े।

निरीक्षण के दौरान उपनिदेशक मत्स्य विभाग शिल्पा हल्दिया, आयुक्त कोटद्वार वैभव गुप्ता, सहायक निदेशक डेयरी विकास विभाग लीलाधर सागर, ए आर कॉपरेटिव पान सिंह राणा, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डी.एस. बिष्ट, जिला मत्स्य अधिकारी अभिषेक मिश्रा, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, उप जिलाधिकारी सोहन सिंह सैनी सहित सम्बंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

पैठाणी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पैलार गांव की नदी में मिला अज्ञात महिला का सड़ा गला शव,मचा हड़कंप

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पैठाणी(पहाड़ ख़बरसार)पैठाणी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पैलार गांव की नदी में एक अधेड़ उम्र की महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। पुलिस जानकारी के मुताबिक बीते दिन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पैलार गांव के पूर्व प्रधान हरेंद्र द्वारा पैठाणी थाने में सूचना दी गई कि उनके गांव के नीचे बहने वाली नदी के किनारे एक महिला का सड़ा गला शव पड़ा है सूचना के आधार पर थाना अध्यक्ष पैठाणी वीरेंद्र रमोला अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे व महिला के शव कब्जे में लेकर महिला शव की पहचान करवाने करने की कोशिश की गई। थाना अध्यक्ष पैठाणी ने बताया कि काफी प्रयास के बाद भी सब की पहचान नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि फिलहाल शव का पंचनामा भरवा कर उसे जिला अस्पताल पौड़ी की मोर्चरी में रखा गया है और 72 घंटे तक सबको मोर्चरी में रखा जाएगा और आसपास के इलाकों से गुमशुदा महिला की जानकारी जुटाई जाएगी। उन्होंने बताया की शव पानी में बुरी तरह से गला हुआ है जिससे उसकी पहचान कर पाना संभव नहीं हो पा रहा है। उन्होंने बताया कि शव को 72 घंटे तक मोर्चरी में रखा जाएगा अगर तभी उसकी पहचान नहीं हो पाती है उसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!