Home Blog Page 34

ब्रेकिंग पौड़ी/डंडा पानी के समीप वाहन ने व्यक्ति को मारी टक्कर, व्यक्ति की स्थिति नाजुक,पुलिस ने चालक व वाहन स्वामी को पकड़ा

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)डंडा पानी के समीप एक वाहन ने पैदल चल रहे एक व्यक्ति को टक्कर मार दी इसके बाद वाहन चालक वाहन से फरार हो गया आनंद फानन में स्थानीय लोगों ने तत्काल 108 को सूचना दी जिसके जिसके चलते उपचार के लिए व्यक्ति को अस्पताल लाया गया जिसके बाद व्यक्ति की स्थिति गंभीर होने के कारण उसे रेफर कर दिया गया वहीं इस दौरान वाहन चालक वहा से फरार हो गया स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई इसके बाद पुलिस ने देवप्रयाग के समीप वाहन को चीज कर दिया, जानकारी के अनुसार वाहन स्वामी और उसका ड्राइवर देहरादून की ओर जा रहे थे इसके बाद डंडा पानी के समीप पैदल चल रही एक व्यक्ति को वाहन ने टक्कर मार दी वाहन तेज रफ्तार से चल रहा था जो व्यक्ति को टक्कर मारने के बाद वहां से फरार हो गया फिलहाल पुलिस ने वाहन सहित वहन स्वामी और वाहन चलाने वाले ड्राइवर को पकड़ लिया है
वहीं पीड़िता की बेटी दीक्षा ने बताया कि उनके पिता की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है और ऐसे लोगों के खिलाफ जो रफ ड्राइविंग करते हैं सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

31 दिसम्बर को आयोजित होगी स्नातक स्तरीय परीक्षा,जनपद के 17 केंद्रों में 5372 परीक्षार्थी होंगे शामिल

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा 31 दिसम्बर, 2023 को आयोजित की जा रही स्नातक स्तरीय (विभिन्न विभागों) के पदों की लिखित प्रतियोगी परीक्षा की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने बैठक ली। जनपद में कुल 17 परीक्षा केन्द्रों में 5372 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के लिए जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये हैं।

  शनिवार को आयोजित स्नातक स्तरीय (विभिन्न विभागों) के पदों की लिखित प्रतियोगी परीक्षा तैयारियों की बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि परीक्षा को सम्पन्न कराने के लिए आयोग द्वारा जो भी दिशा-निर्देश दिये गये हैं, उनका अक्षरशः अनुपालन करना सुनिश्चित करें। परीक्षा केन्द्रों के आस-पास 100 मीटर की परिधि में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था बनायें रखने लिए पुलिस विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये हैं। बैठक में बताया गया कि स्नातक स्तरीय परीक्षा के लिए जनपद क्षेत्रांतर्गत श्रीनगर में 11 केंद्रों में 3 हजार जबकि कोटद्वार में 06 केंद्रों में 2372 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

बैठक में अपर जिलाधिकारी ईला गिरी, उपजिलाधिकारी कोटद्वार सोहन सिंह सैनी, उपजिलाधिकारी श्रीनगर नुपूर वर्मा, सीओ पुलिस श्याम दत्त नौटियाल, एटीओ चंद्र मोहन सहित आयोग के सदस्य व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

कलावती मेमोरियल हाई स्कूल पैठाणी से 20 बच्चों का चयन हुआ दीनदयाल स्पर्श योजना 2023 के लिए

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी/पैठाणी(पहाड़ ख़बरसार)जनपद पौड़ी के पैठाणी क्षेत्र में संचारित कलावती मेमोरियल हाई स्कूल से 20 बच्चों का चयन दीनदयाल स्पर्श योजना 2023 के लिए किया गया है। इस योजना के तहत जनपद के 35 बच्चों का चयन हुआ है जिनमें से अकेले 20 बच्चों का चयन कलावती मेमोरियल हाई स्कूल पैठाणी से हुआ है जिसके बाद स्कूल प्रबंधन फुला नहीं समा रहा है। विद्यालय के प्रधानाचार्य चंद्र प्रकाश नोडियाल ने बताया की विद्यालय में लगातार बच्चों को प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए प्रेरित किया जाता है

इसके साथ ही बच्चों को स्कॉलरशिप परीक्षा के लिए अलग से पढ़ाया भी जाता है जिसका परिणाम है कि दीनदयाल स्पर्श योजना 2023 के लिए जनपद पौड़ी के 35 बच्चों में से अकेले 20 बच्चों का चयन उनके विद्यालय से हुआ है। सहायक अध्यापिका प्रीति नोडियाल ने बताया कि उनका प्रयास रहता है कि बच्चों को लगातार स्कूली शिक्षा के साथ प्रतियोगिता शिक्षा के लिए भी प्रेरित किया जाए। जिसका परिणाम दीनदयाल स्पर्श योजना में दिखाई भी पड़ रहा है उन्होंने कहा कि उनका व स्कूल प्रबंधन का लगातार प्रयास रहता है की बच्चों को खेलकूद, प्रतियोगिता परीक्षाएं व अन्य गतिविधियों में दक्ष किया जाए। जिससे वे भविष्य में स्कूल के साथ-साथ क्षेत्र व प्रदेश का नाम भी रोशन कर सके।

सचिव उत्तराखंड शासन ने कोटद्वार में किया सहकारिता विभाग, मत्स्य विभाग और डेयरी विभाग के योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी/कोटद्वार(पहाड़ ख़बरसार)सचिव सहकारिता, पशुपालन, मत्स्य एवं डेयरी विकास विभाग उत्तराखंड शासन डॉ. बी. वी. आर. सी. पुरुषोत्तम द्वारा कोटद्वार में सहकारिता विभाग, मत्स्य विभाग और डेयरी विकास विभाग के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

उनके द्वारा सर्वप्रथम सहकारिता विभाग के अंतर्गत बहुउद्देशीय सहकारी समिति (पैक्स) कमेड़ा मदर यूनिट के मवाकोट मुर्गी पालन केंद्र का स्तरीय निरीक्षण किया गया।

मुर्गी पालन की यह यूनिट अभी सैंपल यूनिट है तथा 1 फरवरी से यहां पर मुर्गी पालन प्रारंभ किया जाएगा। पशुपालन विभाग और सहकारिता के समन्वय से इस यूनिट का संचालन किया जाएगा तथा लाभार्थियों को सस्ते दामों पर चूजे उपलब्ध कराए जाएंगे।

इसके बाद सचिव द्वारा मत्स्य विभाग के तत्वाधान में के प्राइड मॉल तड़ियाल चौक में पीएम मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत फिश कियोस्क केन्द्र का निरीक्षण किया गया। इस केंद्र पर लाभार्थियों को फिश उत्पादन, फिश से संबंधित चारा और उत्पादन से संबंधित सलाह दी जाती है।

इसके बाद सचिव द्वारा उदयरामपुर में इंटीग्रेटेड मत्स्य पालन यूनिट का स्थलीय निरीक्षण किया गया। साथ ही इस स्थान पर पीएम मत्स्य योजना के अंतर्गत रंगीन मत्स्य प्रजनन केंद्र का भी अवलोकन किया गया।

इसके पश्चात सचिव द्वारा खूनीबड़ में दुग्ध प्रोसेसिंग प्लांट का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
इस प्लांट की क्षमता प्रतिदिन 5 हजार लीटर दूध प्रोसेसिंग की है तथा यहां पर प्रतिदिन 2.5 हजार लीटर दूध प्रोसेसिंग किया जा रहा है तथा इससे पनीर, घी, दही इत्यादि दुग्ध उत्पाद तैयार किए जाते हैं जिसको आर्मी, मार्केट, शैक्षणिक संस्थानों तथा बाजार में सप्लाई किया जाता है।

इसी दौरान सचिव द्वारा राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत विकास स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों का अवलोकन भी किया तथा उनके उत्पादों का क्रय भी किया।
इस दौरान सचिव ने महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार किया जा रहे उत्पादों को प्रोत्साहित करने के विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए।

स्थलीय निरीक्षण के दौरान सचिव ने सहकारिता, पशुपालन, डेयरी विकास विभाग और मत्स्य विभाग को निर्देशित किया कि स्वयं सहायता समूह और सहकारिता से जुड़ी गतिविधियों को सभी विभाग आपसी समन्वय से संपादित करें तथा स्थानीय स्तर पर लोगों को स्वरोजगार उपलब्ध कराएं।

इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि उत्पादित की जाने वाली वस्तुओं की लागत कम करने के लिए सम्बन्धित विभाग अपने स्तर पर भी समय-समय पर शोध करते रहें जिससे लाभार्थी का मुनाफा अधिक बढ़े।

निरीक्षण के दौरान उपनिदेशक मत्स्य विभाग शिल्पा हल्दिया, आयुक्त कोटद्वार वैभव गुप्ता, सहायक निदेशक डेयरी विकास विभाग लीलाधर सागर, ए आर कॉपरेटिव पान सिंह राणा, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डी.एस. बिष्ट, जिला मत्स्य अधिकारी अभिषेक मिश्रा, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, उप जिलाधिकारी सोहन सिंह सैनी सहित सम्बंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

पैठाणी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पैलार गांव की नदी में मिला अज्ञात महिला का सड़ा गला शव,मचा हड़कंप

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पैठाणी(पहाड़ ख़बरसार)पैठाणी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पैलार गांव की नदी में एक अधेड़ उम्र की महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। पुलिस जानकारी के मुताबिक बीते दिन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पैलार गांव के पूर्व प्रधान हरेंद्र द्वारा पैठाणी थाने में सूचना दी गई कि उनके गांव के नीचे बहने वाली नदी के किनारे एक महिला का सड़ा गला शव पड़ा है सूचना के आधार पर थाना अध्यक्ष पैठाणी वीरेंद्र रमोला अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे व महिला के शव कब्जे में लेकर महिला शव की पहचान करवाने करने की कोशिश की गई। थाना अध्यक्ष पैठाणी ने बताया कि काफी प्रयास के बाद भी सब की पहचान नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि फिलहाल शव का पंचनामा भरवा कर उसे जिला अस्पताल पौड़ी की मोर्चरी में रखा गया है और 72 घंटे तक सबको मोर्चरी में रखा जाएगा और आसपास के इलाकों से गुमशुदा महिला की जानकारी जुटाई जाएगी। उन्होंने बताया की शव पानी में बुरी तरह से गला हुआ है जिससे उसकी पहचान कर पाना संभव नहीं हो पा रहा है। उन्होंने बताया कि शव को 72 घंटे तक मोर्चरी में रखा जाएगा अगर तभी उसकी पहचान नहीं हो पाती है उसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

कल्जीखाल मण्डल में हुआ भाजपामय प्रमुख द्वारीखाल महेन्द्र सिंह राणा का भव्य स्वागत

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)देहरादून में भारतीय जनता पार्टी में शामिल होकर पहली बार कल्जीखाल पहुंचने पर मण्डल अध्यक्ष अनिल नेगी की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों, फूल मालाओं एवं आतिशबाजी से राणा का स्वागत किया। कल्जीखाल बाजार में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं महिलाओं ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग कर भाजपा के नारों से कल्जीखाल बाजार को गुंजायमय कर दिया। महेन्द्र राणा के भाजपा में शामिल होते ही कल्जीखाल विकासखण्ड़ के ब्लॉक अध्यक्ष अर्जन पटवाल सहित बड़ी संख्या में कांगेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया जिससें पूरा कल्जीखाल मण्डल भाजपामय हो गया। उसके बाद एक गोष्ठी सम्पन्न हुयी जिसमें कार्यकर्ताओं ने कहा कि महेन्द्र सिंह राणा के भाजपा में शामिल होने से भारतीय जनता पार्टी को मजबूती मिली है। राणा कल्जीखाल में तीन बार निर्विरोध रूप से प्रमुख भी रह चुके है। उन्होंने विकास खण्ड़ के विकास में बहुत बड़ा योगदान किया है। उन्होंने कल्जीखाल में अपनी छाप छोड़ रखी है। वर्तमान में उनकी पत्नी बीना राणा कल्जीखाल प्रमुख है तथा भाजपा की कार्यकारिणी में पहले से ही पदाधिकारी है। प्रमुख राणा ने कहा कि मुझे भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने पर गर्व का अनुभव कर रहा हूं। आप लोगों का सहयोग एवं प्यार हमेशा ही मिलता रहा है। मैं यशस्वी प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की कार्यशैली से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुआ हूं। मैं पार्टी के लिये तन मन धन से समर्पित रहंूगा।


इस अवसर पर प्रमुख कल्जीखाल बीना राणा, मण्डल अध्यक्ष अनिल नेगी, महामंत्री रोजेन्द्र खुगशाल एवं नरेन्द्र पटवाल, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष रमेशचन्द्र शाह, कनिष्ट उपप्रमुख अर्जुन पटवाल, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष कल्जीखाल सुधीर भट्ट, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष यशोदा देवी, सांसद प्रतिनिधि संजय पटवाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष सुभाष डोभाल, पूर्व ज्येष्ठ उपप्रमुख महेन्द्र मवाडा, पूर्व कनिष्ठ उपप्रमुख दरवार सिंह नेगी, प्रधान ग्राम सभा धारी मदन सिंह रावत, ओलना श्रीमोहन, गहड़ पूरण सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी देवेन्द्र प्रसाद, उपाध्यक्ष सुभाष डोभाल, लक्ष्मीकान्त, न्याय पंचायत संयोजक लक्ष्मण सिंह, मनमोहन सिंह, जयपाल सिंह, पदाधिकारी महिलाएं रजनी मौर्य, रजनी देवी, संगीता, नीरजा खुगशाल, सामािजक कार्यकर्ता अशोक रावत, सन्तोष रावत, अजय पटवाल आदि जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।

चौकी पाबौ का चार्ज सम्भाला उप निरीक्षक नवीन पुरोहित ने

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पाबौ(पहाड़ ख़बरसार)एसपी पौड़ी श्वेता चौबे ने चौकी पाबौ का चार्ज उप निरीक्षक नवीन पुरोहित को दिया है। जिन्होंने आज चौकी पहुंचकर चौकी इंचार्ज का चार्ज सभाल लिया। उन्होंने बताया कि उनकी प्राथमिकताएं क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम करने की रहेगी इसके साथ ही अवैध शराब की बिक्री, यातायात नियमों का पालन करवाना, ओवरलोडिंग पर अंकुश लगाना के साथ ही क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाना उनकी प्राथमिकता में सुमार रहेगा। नवीन पुरोहित ने बताया कि एसपी पौड़ी द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों को धरातल पर उतरना भी उनकी प्राथमिकता में सुमार रहेगा। उन्होंने क्षेत्र वासियों से अपील की है कि वे क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें, इसके साथ ही किसी भी आपदा या दुर्घटना की सूचना तत्काल पुलिस को उपलब्ध कराए, जिससे संबंधित क्षेत्र में समय रहते राहत व बचाव कार्य किया जा सकेगा।

SGRR पब्लिक स्कूल के वार्षिक उत्सव में पहुंचे पौड़ी विधायक राजकुमार पोरी,स्कूल प्रबंधन को 5 लाख रुपए दिए जाने की विधायक ने की घोषणा

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)आज मंडल मुख्यालय स्थित श्री गुरु राम राम पब्लिक स्कूल विकास मार्ग पौड़ी के वार्षिकोत्सव का आयोजन प्रेक्षागृह पौड़ी में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पौड़ी विधायक राजकुमार पोरी मौजूद रहे। जिन्होंने रिबन काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिसके उपरान्त विद्यालय के प्रधानाचार्य मुकेश चन्द्र पोखरियाल व विधायक पौड़ी द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया।

इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग प्रस्तुति अपनी दी गई अपने संबोधन में पौड़ी विधायक राजकुमार पुरी ने कहा की विद्यालय एक आदर्श समाज का पहले पद चिन्ह है जिसमें हमें आदर्श समाज की रूपरेखा के संबंध में बताया जाता है उन्होंने कहा की एक आदर्श समाज की कल्पना विद्यालय व छात्र-छात्राओं के बिना अधूरी है इस दौरान उन्होंने विद्यालय परिषद को 5 लाख रुपए देने की घोषणा की।

कार्यक्रमों में स्कूली छात्र- छात्राओं द्वारा विभिन्न गढ़‌वाली, कुमांडली लोक गीत व नृत्य, मंगल गीत, नाटक व अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। कार्यक्रम के सफल आयोजन में समस्त विद्यालय परिवार ने सहयोग दिया।
इस दौरान अभिभावक संघ के अध्यक्ष राजेन्द्र थपलियाल, समाज सेवी पुनीत अग्रवाल, समाज सेवी संजय नेगी
कमल सिटे बिष्ट, सन्तोष गैरोला, यशोदा जदली मनीष तोपाल, महिगल बोरा, अनीता खुडी चेतना बहुगुणा, अमित अधिकारी, प्रीतम रावत आशीष नौटियाल, प्रेम सिंह रावत, हिमांशु सेमवाल, सक्सेना, सुमित्रा रावत, नीलम पंत, रजनी चन्दोला, सिद्विता देवरानी, ऋतु खंडूरी आदि उपस्थित रहे।

ब्रेकिंग//नवीन पुरोहित संभालेंगे चौकी पाबौ की कमान तो दीपक पवार को दिया गया कालाघाटी चौकी का दायित्व

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी/पाबौ(पहाड़ ख़बरसार) कोटद्वार कोतवाली की कलालघाटी चौकी में उपनिरीक्षक दीपक सिंह पंवार को नया चौकी प्रभारी बनाया गया है। इससे पहले उपनिरीक्षक दीपक सिंह पंवार पाबौ और दुगड्डा चौकी प्रभारी रह चुके हैं। जबकि पूर्व में कलालघाटी चौकी में तैनात दिनेश कुमार का तबादला लक्ष्मण झूला किया है। इसके साथ ही पाबौ चौकी प्रभारी के रूप में नवीन पुरोहित को तैनाती दी गई है आपको बताते चलें कि पूर्व में पाबौ जैसे क्षेत्र में एसएसपी पौड़ी द्वारा चलाए गए सत्यापन अभियान, चेकिंग अभियान जैसे अभियानों को धरातल पर उतारा तो वही अपराधों पर पूर्व पाबौ चौकी प्रभारी दीपक पवार द्वारा ठोस अंकुश लगाया गया था जिसका परिणाम रहा कि अब उन्हें कलालघाटी चौकी प्रभारी की सौगात मिली है।

ब्रेकिंग//पाबौ में अनियंत्रित होकर खाई में समाई अल्टो कार, दुर्घटना में एक की हुई मृत्यु

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी/पाबौ(पहाड़ ख़बरसार)विकास खंड पाबौ के अंतर्गत आने वाली गवाड़ी गाड़ के नजदीक एक आल्टो गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जाकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना के कारण वाहन में सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गई,जबकि दूसरे अन्य घायल को जिला अस्पताल पौड़ी उपचार हेतु भेजा गया है। पाबौ पुलिस के अनुसार दोपहर के बाद पाबौ से एक ऑटो कार बरसूड़ी गांव की ओर जा रही थी इस दौरान कार अनियंत्रित होकर मोटर मार्ग से 50 मीटर की खाई में जाकर दुर्घटना ग्रस्त हो गयी जिसमे में ग्राम पाली गांव निवासी 48 वर्षीय हेमंती बहुगुणा पुत्र ललित प्रसाद बहुगुणा की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि लोकमणी पोखरियाल पुत्र स्वर्गीय हीरामणि पोखरियाल बरसूड़ी गांव निवासी दुर्घटना में घायल हो गया। जिन्हें उपचार हेतु जिला अस्पताल पौड़ी भेजा गया है। इसके साथ ही मृतक के डेड बॉडी को भी पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल पौड़ी भेजा गया है।

error: Content is protected !!