Home Blog Page 35

उत्तराखंड रेशम फेडरेशन प्रशासक आलोक पांडे द्वारा किया गया सिल्क पार्क का निरीक्षण

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

देहरादून(पहाड़ ख़बरसार)आज निबंधक सहकारी समितियां श्री आलोक कुमार पाण्डेय जी द्वारा उत्तराखण्ड रेशम फेडरेशन प्रशासक पद का कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त पहली बार प्रेमनगर-देहरादून स्थिति सिल्क पार्क भवन में फेडरेशन के अधिकारियों/कर्मचारियो के साथ  समीक्षा बैठक की गई साथ ही सिल्क पार्क भवन में चल रहे जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण किया गया। 

समीक्षा बैठक में प्रशासक द्वारा फेडरेशन के अधिकारियों को निर्देशित किया गतिविधियों के प्रसार एवं खासकर विपणन को और अधिक प्रभावी करने हेतु आवष्यक कार्यवाही करे एवं रेशम फेडरेशन द्वारा ग्रोथ सेन्टर सेलाकुई में रेशम धागाकरण इकाई के उत्पादित हो रहे रेशमी धागे का पूर्ण उपयोग फेडरेशन द्वारा बुनाई उत्पादों खासकर रेशम की साड़ियों/सूट एवं फेब्रिक हेतु किये जाने का प्रयास किया जाये, जिससे फेडरेशन की आय में वृद्धि होगी एवं स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार के साधन सृजित होंगे। बैठक में निबंधक महोदय द्वारा प्रदेश में पर्वतीय क्षेत्रों में उत्पादित किये जा रहे टसर रेशम कोया को उत्पादकों से क्रय करने हेतु भी निर्देशित किया गया एवं उक्त कोये की प्रोसेसिंग हेतु टसर रीलिंग/स्पन इकाई की आवष्यकतानुसार स्थापना की कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। बैठक में प्रबंध निदेशक आनंद शुक्ला द्वारा  प्रशासक यूसीआरएफ के संज्ञान में लाया गया कि फेडरेशन द्वारा केन्द्रीय रेशम  बोर्ड के सहयोग से सिल्क समग्र योजना के तहत जनपद हरिद्वार में 100 एवं देहरादून में 100 लाभार्थियों के साथ एक कम्प्लीट वैल्यू चैन के तहत फार्म टू फेब्रिक कांसेप्ट पर कार्य किया जायेगा, जिसके लिए हेतु हरिद्वार मे 100 लाभार्थियों का चयन किया जा चुका है एवं देहरादून में उक्त योजना के लाभार्थियों का चयन किया गया है। उक्त योजना में फेडरेशन द्वारा चयनित लाभार्थियों से शहतूत वृक्षारोपण से लेकर कोया उत्पादन, विपणन, प्रोसेसिंग, एवं फाईनल उत्पाद बनाकर उसका विक्रय किया जायेगा, उक्त योजना में चयनित लाभार्थियों को उपकरण, कीटपालन भवन आदि हेतु सहायता भारत सरकार के माध्यम से उपलब्ध कराई जायेगी। 

प्रशासक द्वारा बैठक के बाद सिल्क पार्क भवन में चल रहे भवन नवीनीकरण कार्य का निरीक्षण गया,  प्रबंध निदेशक श्री आन्नद शुक्ला ने निबंधक/ प्रशासक महोदय को अवगत कराया कि उक्त भवन अभी कुछ समय पूर्व ही फेडरेशन को हस्तान्तरित किया गया। भवन का व्यावसायिक सुदृढ़़ीकरण करने के उपरान्त सिल्क पार्क भवन से फेडरेशन को अच्छी खासी आय प्राप्त होगी, जिस पर प्रशासक महोदय द्वारा सिल्क पार्क भवन के सौदर्यकरण हेतु कुछ सुझाव दिये गये।  

सिल्क पार्क भवन के बाद निबंधक, सहकारी समितियां/ प्रशासक द्वारा ग्रोथ सेन्टर सेलाकुई में फेडरेशन की ‘‘कम्प्लीट वैल्यू चैन‘‘ का अवलोकन किया गया जिसमें रेशम धागाकरण इकाई, पारम्परिक रुप से संचालित कटघाई में धागे की कताई, इलेैक्ट्रानिक जैकार्डयुक्त पावर लूम में साडियों का उत्पादन प्रक्रिया का अवलोकन करने के बाद निबंधक सहकारित द्वारा छरबा में टी0एम0आर0 यूनिट एवं सहसपुर के शकंरपुर में साईलेज प्लांट का निरीक्षण किया गया। निबंधक सहकारिता द्वारा टीएमआर इकाई में निर्माण कार्यो में गुणवत्ता का विषेष ध्यान रखने हेतु निर्माण एजैन्सी को निर्देष देने का कहा गया है। साईलेज प्लान्ट के निरीक्षण के उपरान्त निबंधक  द्वारा साईलेज प्लान्ट की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त किया गया।  निबंधक  द्वारा बताया गया कि उक्त दोनों इकाईयो का लोकापर्ण जनवरी के अन्तिम सप्ताह में किया जायेगा इसलिये उक्त कार्य समयवद्ध ढंग से पूर्ण किये जायें। इस अवसर पर   श्री प्रदीप कुमार, प्रबंधक  मातबर कण्डारी, प्रशासनिक अधिकारी श्री विनोद कुमार, श्री दर्षन सिंह, टैक्स इंजी श्री अकिंत खाती, लेखाकार श्री अनिल डोभाल, टीएमआर/साईलेज के महाप्रबंधक श्री भारत सिह सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित थे।

ब्रेकिंग//आखिरकार द्वारीखाल प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा ने थामा भाजपा का दामन

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

देहरादून/पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)आज प्रमुख संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रमुख द्वारीखाल महेन्द्र सिंह राणा ने अपने सैकड़ो कार्यकर्ताओ के साथ भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया देहरादून में भाजपा प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा एवं उनके सैकड़ो कार्यकर्ताओं को फूल मालाओं एवं पटका पहनाकर भाजपा की सदस्यता दिलाई इस अवसर पर प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा ने कहा कि मैंनंे कांग्रेस की जन विरोधी नीति के कारण आठ माह पूर्व ही कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता एवं पदों से त्यागपत्र दे दिया था प्रधानमंत्री मोदी जी प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट जी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के कार्यांे एवं नीतियों से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुआ हूँ पार्टी नेतृत्व के आहवान पर मैं पार्टी के लिए तन मन धन से कार्य करूंगा। आज कल्जीखाल के कनिष्ठ प्रमुख ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस अर्जुन पटवाल ने कांग्रेस को अलविदा कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की द्वारीखाल ब्लॉक के प्रधान संगठन अध्यक्ष द्वारीखाल ब्लॉक महामंत्री अर्जुन सिंह नेगी ने कांग्रेस के पदों से त्यागपत्र देकर भाजपा का दामन थामा । विकास खण्ड द्वारीखाल कल्जीखाल के क्षेत्र पंचायत सदस्यों, प्रधान ग्राम पंचायतों एवं अन्य कांग्रेस सदस्यों ने भाजपा का दामन थामा। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र बिष्ट गढ़वाली प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी एवं बीजेपी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

पहाड़ खबरसार की खबर का हुआ असर,पाला ग्रस्त क्षेत्र में होने लगा चुने का छिड़काव

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी/पाबौ(पहाड़ ख़बरसार) सोमवार हमने प्रकाशित किया था कि राष्ट्रीय राजमार्ग 121 के पालाग्रस्त क्षेत्र में जैसे-जैसे ठंड बढ़ रही है पाला गिरने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। जिसके कारण सुबह के समय आवाजाही करने वाले मुसाफिरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था, इस संबंध में हमने राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिशासी अभियंता अरुण कुमार से बात कर उन्हें इस संबंध में अवगत कराया था।

जिसके बाद मंगलवार सुबह से ही खबर प्रकाशित होने के बाद पालाग्रस्त क्षेत्र में विभाग द्वारा चुने का छिड़काव करना शुरू कर दिया गया है। आपको बताते चलें राष्ट्रीय राजमार्ग 121 पौड़ी पाबौ के बीच तीन से चार जगह ऐसे हैं जहां पर भारी पाला ग्रस्त क्षेत्र विभाग द्वारा घोषित किया गया है और ऐसे स्थानों में ठंड बढ़ने के साथ-साथ पाला भी मार्ग में जमने लगता है जिसके कारण सुबह के समय आवाजाही करने वाली यात्रियों को खासी दिक्कतो का सामना करना पड़ता है इसके साथ ही दुर्घटना की संभावनाएं भी इन क्षेत्रों में बढ़ जाती है मगर खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग ने ऐसे पाला ग्रस्त क्षेत्रों में चूने का छिड़काव शुरू कर दिया गया है।

पाला ग्रस्त क्षेत्रों से बेखबर NH विभाग,लगातार बढ़ रही दुर्घटना की संभावनाएं

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी/पाबौ(पहाड़ ख़बरसार)जैसे-जैसे सर्द मौसम बढ़ता जा रहा है। वैसे-वैसे पहाड़ी इलाकों के पाला ग्रस्त क्षेत्रों में लगातार गाड़ियां रपटने की सूचना मिलने लगी है। इसके बावजूद राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग द्वारा कोई सूद पाला ग्रस्त क्षेत्र की नहीं ली जा रही है। मामला पौड़ी पाबौ राष्ट्रीय राजमार्ग 121 का है जहां पर 3 से 4 जगह पर पाला ग्रस्त क्षेत्र है जहां पर ठंड बढ़ने के साथ-साथ पापा भी लगातार देखा जा रहा है। ऐसे में सुबह के वक्त पौड़ी से पाबौ जाने वाले व पाबौ से पौड़ी आने वाले मुसाफिरो को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

मुसाफिर महेंद्र नेगी ने बताया विभाग द्वारा लगातार ऐसे पाला ग्रस्त क्षेत्रों की अनदेखी की जा रही है जहां पर पिछले वर्ष तक पाला पड़ने से पूर्व ही चुने का छिड़काव किया जाता था मगर इस वर्ष छिड़काव न किए जाने के कारण लगातार दुर्घटना की संभावना बनी हुई है उन्होंने बताया कि सुबह के वक्त अपनी दिनचर्या के लिए इधर-उधर जाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग का प्रयोग करने वाले लोगों की दुर्घटना की शिकायती भी लगातार मिल रही है वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग 121 के अधिशायी अभियंता अरुण कुमार ने बताया कि उनके द्वारा लगातार पाला ग्रस्त क्षेत्र में चुने का छिड़काव करने हेतु निर्देशित किया गया है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में कोई भी लापरवाही पाए जाने पर संबंधित कर्मचारी के ऊपर कारवाई की जाएगी।

ब्रेकिंग//पाबौ चौकी क्षेत्र से लापता हुई दो नाबालिक लड़कियों को जनपद पुलिस ने 12 घंटे के भीतर किया सकुशल बरामद

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी/पाबौ(पहाड़ ख़बरसार)पाबौ चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव से दो नाबालिक लड़कियों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने के 12 घंटे के भीतर पुलिस ने दोनों ही नाबालिक लड़कियों को सकुशल बरामद करने में सफलता हासिल कर ली है। सूत्रों की माने तो दोनों ही नाबालिक लड़कियों को पुलिस ने उत्तराखंड के अन्य जनपद से बरामद करने ने सफलता हासिल की है। हालांकि अभी भी पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है।

आपको बता दे कि पाबौ चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव से दो नाबालिक लड़कियों की गुमशुदगी की खबर से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। मामला पाबौ चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव से जुड़ा था। जहां पर दो नाबालिक लड़कियां 15 दिसंबर से लापता बताई जा रही थी। इसके संबंध में नाबालिक लड़कियों के परिजनों द्वारा थाना पौड़ी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई । जिसके बाद जांच चौकी पाबौ पुलिस को सौंप दी गई । नाबालिक संबंधित मामला होने पर पुलिस ने तत्परता दिखते हुए 12 घंटे के भीतर दोनों ही नाबालिक लड़कियों को सकुशल बरामद करने में सफलता हासिल की है।

विदेशी महिला से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को जनपद पुलिस ने किया गिरफ्तार, विदेशी महिला हुई पौड़ी पुलिस की मुरीद

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)14 दिसम्बर को बार्सीलोना, स्पेन की महिला द्वारा थाना लक्ष्मणझूला पर शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि रामझूला पुल के पास एक व्यक्ति द्वारा उसका पीछा कर उसके साथ अभ्रदता की गयी। शिकायती प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना लक्ष्मणझूला पर तत्काल मु0अ0सं0-39/23, धारा-354 भा0द0वि पंजीकृत किया गया।

उक्त प्रकरण विदेशी महिला से संबंधित होने के दृष्टिगत घटना की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्रीमती श्वेता चौबे* द्वारा तत्काल अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित करने हेतु निर्देशित किया गया।  

निर्गत निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार श्रीमती जया बलोनी के निर्देशन, पुलिस उपाधीक्षक श्रीनगर श्री रविन्द्र कुमार चमोली के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मणझूला श्री रवि कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा सीसीटीवी कैमरों की मदद से सुरागरसी पतारसी करते हुए अथक प्रयासों से दिनांक 17.12.2023 को उक्त अभियोग में संलिप्त अभियुक्त अंकित को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी। अभियुक्त अंकित मुनिकीरेती, ऋषिकेश में एक होटल काम करता है।

नाम पता अभियुक्त
अंकित पुत्र अशोक (लल्लू), निवासी- ग्राम ढकदेई, थाना नकुड, सहारनपुर उत्तर प्रदेश।

पुलिस टीम

  1. उप निरीक्षक श्री राजविक्रम सिंह
  2. अपर उप निरीक्षक श्री सुरेंद्र सिंह
  3. आरक्षी श्री रितेश
  4. आरक्षी श्री पंकज

ब्रेकिंग//पाबौ चौकी क्षेत्र के अंतर्गत दो नाबालिक लड़कियों की गुमशुदगी से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी/पाबौ(पहाड़ ख़बरसार)पाबौ चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव से दो नाबालिक लड़कियों की गुमशुदगी की खबर से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मामला पाबौ चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव से जुड़ा है जहां पर दो नाबालिक लड़कियां 15 दिसंबर से लापता बताई जा रही है। इसके संबंध में नाबालिक लड़कियों के परिजनों द्वारा थाना पौड़ी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जिसके बाद जांच चौकी पाबौ पुलिस को सौंप दी गई है। कोतवाल पौड़ी गोविंद कुमार ने बताया कि 15 दिसंबर को चौकी पाबौ क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली एक गांव से दो नाबालिक लड़कियों की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना पौड़ी में दर्ज कराई गई है। जिसकी जांच पाबौ चौकी प्रभारी दीपक पवार को सौंप गई है उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा नाबालिक संबंधित मामला होने पर मामले की गम्भीरता को देखते हुए अपनी जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही दोनों ही नाबालिग लड़कियों को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सौंप दिया जाएगा।

उत्तराँचल फ़ेडरेशन ऑफ़ मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसिएशन के आंदोलन का दिखा असर,पदोन्नति मे स्थिलिकरण का लाभ मिला कार्मिको को

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

देहरादून/पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ़ मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन के वर्तमान में चल रहे चरण बद्ध आंदोलन के परिपेक्ष्य में मुख्य मांगो पर माननीय मुख्यमंत्री जी उत्तराखंड सरकार वार्ता के क्रम मे सचिव कार्मिक शैलेश बगोली से वार्ता हुई उनके द्वारा अवगत कराया गया कि पदोंती मे स्थिलिकरण की पत्रवली मुख्यमंत्री के अनुमोदन हेतु प्रस्तुत की गई है कल अनुमोदन की कार्यवाही की जाएगी साथ ही उत्तरांचल फ़ेडरेशन ऑफ़ मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज की 21 सूत्रीय मांगो पर जिन बिन्दुओ पर सहमति बनी है उनके शासनादेश निर्गत किये जा रहे है व शीघ्र दो-तीन दिन के अंदर पदोन्नति में पात्रता हेतु शिथिलीकरण की व्यवस्था पूर्व की भांति निरंतर बहाल करने व मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के पद का गजट नोटिफिकेशन जारी करने, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के कर्तव्य एवं दायित्वों का निर्धारण शासन स्तर पर करना मुख्य रूप से शामिल है। इसके अतिरिक्त सुगम से सुगम क्षेत्र में भी पारस्परिक स्थानांतरण हेतु छूट प्रदान करने, प्रदेश में मिनिस्ट्रियल कार्मिकों हेतु एकरूपता के आधार पर समूह “ख” एवं समूह “ग” की कामन सेवा नियमावली जारी करने, समूह “ग” के अन्तर्गत मिनिस्ट्रीयल कार्मिकों को स्थानान्तरण मे उनके गृह तहसील मे स्थानान्तरण हेतु छूट प्रदान करने, की मांग पर भी शीघ्र आगामी धारा 27 की होने वाली बैठक मे रखकर इनका शासनादेश भी शीघ्र जारी करने हेतु फैडरेशन को आश्वस्त किया गया ।
पूर्णानंद नौटियाल ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री द्वारा फ़ेडरेशन की प्रमुख मांग पदोंती मे स्थिलिकरण का शासनादेश मुख्यमंत्री के अनुमोदन के उपरांत सचिव कार्मिक द्वारा दो दिन के अंतर्गत शासनादेश जारी किये जाने हेतु कहा गया इस हेतु उनका धन्यवाद ज्ञापित किया गया साथ ही फ़ेडरेशन के आंदोलन के पश्चात विभागीय पदोन्नतियों मे विभिन्न विभागो मे हजारों कार्मिको को इसका लाभ मिलेगा. प्रदेश महामंत्री मुकेश बहुगुणा द्वारा मुख्यमंत्री उत्तराखंड की मिनिस्ट्रीयल फेडरेशन की मांगो पर सकारात्मक रुख अपनाये जाने पर जल्द मुख्यमंत्री का सम्मान कार्यक्रम किये जाने हेतु अवगत कराया गया.

विकास खण्ड़ कल्जीखाल में प्रमुख बीना राणा ने किया युवा महोत्सव का शुभारंभ

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी/कल्जीखाल(पहाड़ ख़बरसार)युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित विकास खण्ड़ मुख्यालय कल्जीखाल में विकास खण्ड़ स्तरीय युवा महोत्सव 2023 का प्रमुख बीना राणा, प्रमुख संगठन के प्रान्तीय अध्यक्ष महेन्द्र राणा एवं अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
आज कल्जीखाल पहुंचने पर जन प्रतिनिधियों, महिला मंगलदलों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं क्षेत्रीय जनता ने फूल मालाओं से प्रमुख बीना राणा का स्वागत किया।
क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी दिनेश नेगी के निर्देशन में आयोजित युवा महोत्सव में पंजीकृत महिला मंगलदलों द्वारा लोकगीत, लोकनृत्य एवं एकांकी नाटक प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। जिसमें विकास खण्ड़ के ग्राम पंचायत ध्वीली विष्ट, थापला, धारी, साकनी बड़ी, घण्डियाल, महड़, बेड़पानी, कुण्ड, बिलखेत, नोडियालगांव आदि महिला मंगलदलों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
अपने सम्बोधन में बीना राणा ने कहा कि इस युवा महोत्सव कार्यक्रम के आयोजन से हमारी मातृशक्ति को मंचों पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा मौका मिलेगा, आज हमारी मातृशक्ति हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही है। वे पारिवारिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए हर कार्यक्षेत्र चाहे राजनीति हो, विज्ञान हो, शिक्षा, स्वास्थ्य खेल आदि सभी क्षेत्रों में आगे आ रही है तथा अपनी प्रतिभा दिखा रही है। मैं यहां पर उपस्थित मातृशक्ति का नमन एवं वन्दन करती हूं कि उन्होने अपना दैनिक कार्य छोड़कर इन प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया है। मैं सभी के उज्जवल भविष्य की कामना करती हूं। मेरा यहां पर उपस्थित निर्णायक मण्डल से अनुरोध रहेगा कि वे प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले महिला मंगलदलों के परिणामों में निष्पक्ष एवं पारदर्शिता से परिणाम घोषित करें। मैं क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी, विकास खण्ड़ के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों का भी हार्दिक धन्यवाद करती हूं।
प्रतियोगिता के परिणाम में लोकगीत में महिला मंगलदल धारी प्रथम, घण्ड़ियाल द्वितीय, साकनी बड़ी तृतीय रहे। लोकनृत्य में महिला मंगलदल थापला प्रथम, धारी द्वितीय, कुण्ड़ तृतीय रहे। एकांकी नाटक में महिला मंगलदल धारी, प्रथम, थापला द्वितीय, रहे।
इस अवसर पर प्रमुख संगठन के प्रान्तीय अध्यक्ष महेन्द्र राणा,खण्ड़ विकास अधिकारी गंगा प्रसाद लखेड़ा, सहायक विकास अधिकारी पंचायत मेघराज सिंह, कनिष्ठ उपप्रमुख अर्जुन पटवाल, पूर्व कनिष्ट उपप्रमुख दरवान सिंह, पूर्व ज्येष्ठ उपप्रमुख महेन्द्र मवाड़ा, क्षेत्र पंचायत सदस्य घण्डियाल दीपक रावत ग्राम प्रधान नलई जसपाल सिंह, अगरोड़ा कविन्द्र सिंह रावत, पंचाली अशोक रावत, सुतारगांव सुनील कुमार, बड़कोट नवीन कुमार, थापला राकेश कुमार, गहड़ पूरण सिंह, दिउसा रमेशचद्र शाह, ओलना श्रीमोहन, धारी मदन सिंह रावत, बिलखेत सुमित्रा देवी पत्रकार बन्धु जगमोहन डांगी, विक्रम पटवाल सामाजिक कार्यकर्ता सन्तोष रावत, दीपक असवाल, यशोदा देवी अध्यक्ष महिला मोर्चा प्रकोष्ठ भाजपा, विकास खण्ड़ के समस्त अधिकारी/कर्मचारी एवं क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही। मंच का संचालन सहायक खण्ड़ विकास अधिकारी सुरेश शाह ने किया।

ASP कोटद्वार द्वारा किया गया रिजर्व पुलिस लाइन व थाना पौड़ी का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण,अधीनस्थ कर्मियों को दिये आवश्यक दिशा निर्देश

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ खबरसार) अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार श्रीमती जया बलोनी द्वारा रिर्जव पुलिस लाइन पौडी का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। महोदया द्वारा सर्वप्रथम पुलिस लाईन के क्वार्टर गार्द में सलामी ली गयी व सलामी गार्द का निरीक्षण किया गया। तत्पश्चात विभिन्न शाखाओं स्टोर, आरमरी, मैगजीन, वस्त्र भण्डार, जी0डी0 कार्यालय, गणना कार्यालय, मनोरंजन कक्ष, स्मार्ट कर्मचारी बैरक,परिवहन शाखा, फायर सर्विस की गाडियों, पुलिस लाईन में खडी क्रेन, भोजनालय, कैश कार्यालय, सी0पी0सी0 कैन्टीन, चक्की, पुलिस अस्पताल, सी.सी.टी.एन.एस. के प्रशिक्षण कक्ष का निरीक्षण कर पुलिस लाइन परिसर की बैरिकों की साफ-सफाई का जायजा लिया। महोदया द्वारा प्रतिसार निरीक्षक को लाईन परिसर में कर्मचारियों का अनुशासन, टर्नआउट उच्च कोटि का बनाएं रखने, बैरिकों व आवासीय परिसर को साफ-सुथरा रखने, सरकारी सम्पत्ति की देखभाल व रखरखाव ठीक रखने व अभिलेखों को अध्यावधिक करने, गाड़ियों की समय-समय पर चैकिंग कर मरम्मत कार्य ठीक से करने हेतु निर्देशित किया गया।

तत्पश्चात थाना पौड़ी परिसर का भ्रमण करते हुए थाने में लम्बित माल मुकदमाती वाहनों का शीघ्र निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। थाना कार्यालयों में रखे अभिलेखों को चेक कर शस्त्रागार, मालखाना, बैरिक, मेस, हवालात, कम्प्यूटर कक्ष, सीसीटीएनएस, सीसीटीवी कैमरे, कम्प्यूटर उपकरणों आदि का निरीक्षण किया गया। महोदया द्वारा तत्पश्चात थाना क्षेत्र के सीएलजी मेम्बर, व्यापार मण्डल के सदस्यों, ग्राम प्रहरियों एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ गोष्टी आयोजित की गयी व थानें में नियुक्त समस्त कार्मिकों का सम्मेलन लेकर उनकी समस्याओं की जानकारी लेकर सम्बन्धित को निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस उपाधीक्षक सदर पौड़ी श्री श्यामदत्त नौटियाल, प्रतिसार निरीक्षक श्री अनुराग कुमार प्रभारी निरीक्षक श्री गोविन्द कुमार एवं समस्त अधिकारी/कर्मचारी गण मौजूद रहे।

error: Content is protected !!