Home Blog Page 36

श्रीनगर विधानसभा में डा०धनसिहं रावत ने शुरू की भारत विकास संकल्प यात्रा,डा धनसिहं रावत ने किये अलग अलग स्थानों पर शिलान्यास

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी/पाबौ(पहाड़ ख़बरसार)श्रीनगर विधानसभा के अन्तर्गत डाक्टर धनसिहं रावत द्वारा भारत विकास संकल्प यात्रा का आयोजन शुरू हो गया है जिसके अन्तर्गत डाक्टर धनसिहं रावत ने पाबौ ब्लाक विभिन्न क्षेत्रों में अलग अलग योजनाओं का शिलान्यास किया।
पाबौ के कोटली में खेल मैदान व पाबौ खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय का उद्घाटन किया साथ ही राजकीय इंटर कालेज चिपलघाट में अतिरिक्त कक्ष व राजकीय इंटर कालेज साकंरसैण में विद्यालय भवन व प्राथमिक विद्यालय ग्वाडीगाड में कक्ष निर्माण का शिलान्यास किया।

इस मौके पर माननीय मंत्री धनसिहं रावत जी के स्वागत के लिए राजकीय इंटर कालेज चिपलघाट व साकंरसैण में छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए व स्वागत गीत प्रस्तुत कर स्वागत किया।


कार्यक्रम में सभी विभागों के अधिकारियों समेत यूसीएफ चेयरमैन मातवर सिंह रावत व सहकारिता समिति अध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत कुट्टी भाई पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद टम्टा पूर्व प्रमुख पाबौ ब्लाक गेंदालाल जी व पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपक रावत मंडल महामंत्री हरेन्द्र कोहली व विमल नेगी मनोज रावत धनवीर नेगी दिगंबर पोखरियाल भगवती पंत मनोज नेगी लोकमणी पोखरियाल हरेन्द्र कठैत महिला मोर्चा अध्यक्ष अंजली नेगी एंव सभी मंडल कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

ब्रेकिंग//साइबर ठगों के हौसले हुए बुलंद,पौड़ी कोतवाल की फर्जी आईडी बनाकर ठगी करने की फिराक में साइबर ठग

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)जहां एक ओर पुलिस द्वारा लगातार साइबर अपराध से बचने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है तो वही अब साइबर अपराध करने वाले शातिर अपराधी पुलिस के आला अधिकारियों की ही फेक सोशल मीडिया में आईडी बनाकर उनके मित्र गणों व संबंधियों को रिक्वेस्ट भेज कर उन्हें साइबर ठगी का शिकार बनाने की फिराक में है। ऐसा ही एक मामला पौड़ी से भी सामने आया है जहां पर इन ठगों द्वारा पूर्व में कोतवाल पौड़ी रहे मनोज रतूड़ी की फेसबुक में फेक आईडी बनाकर उनके संबंधियों को रिक्वेस्ट भेज कर उन्हें ठगी का शिकार बनाने की कोशिश की जा रही है। मामला संज्ञान में आने के बाद खुद पौड़ी कोतवाल रहे मनोज रतूड़ी ने अपने संबंधों से इस फेक रिक्वेस्ट को एक्सेप्ट ना करने की अपील की है। मनोज रतूड़ी वर्तमान में नैनीताल में तैनात है जिनकी फेक फेसबुक आईडी बनाकर पौड़ी में भी उनके जानने वालों को रिक्वेस्ट भेजी जा रही है। कोई ऐसे ठगों का शिकार ना बने, इसके मध्यनजर उनके अपने संबंधियों से अपील की गई है कि कोई भी उनकी फेक आईडी से आई रिक्वेस्ट को स्वीकार न करें।

वर्तमान में साइबर ठगों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वे अब पुलिस के आला अधिकारियों की फेक आईडी बनाने से भी नहीं चूक रहे हैं हालांकि पुलिस द्वारा लगातार ऐसे लोगों से बचने की अपील आमजन से लगातार की जा रही है।

जिला स्तरीय खेल महाकुंभ के तहत एथलेटिक्स प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)युवा कल्याण विभाग की ओर से आयोजित जिला स्तरीय खेल महाकुंभ के तहत विभिन्न आयुवर्ग में बालक एथलेटिक्स प्रतियोगिता हुई। आयोजित प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विकासखंडों के छात्रों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
कंडोलिया मैदान व इंडोर स्टेडियम में हुई अंडर-14 लंबीकूद में ऋतिक प्रथम, शिताशु कुमार द्वितीय व आयुष नेगी तृतीय स्थान पर रहा। जबकि अंडर-14 गोला फेंक शौर्य प्रथम, तरूण द्वितीय व अभिनव ने तृतीय स्थान हासिल किया। अंडर-14 में 60 मीटर दौड़ में दिव्यांशु प्रथम, अर्पित रावत द्वितीय व ऋतिक तृतीय स्थान पर रहा। वहीं अंडर-14, 600 मीटर दौड़ में कृष्णा प्रथम, शिवांशु द्वितीय व अमन ने तृतीय स्थान हासिल किया। अंडर-14 ऊंचीकूद में ऋतिक प्रथम, अभिनव द्वितीय व अनुज तृतीय स्थान पर रहा।
अंडर-17 गोला फेंक में अरूण प्रथम, बृजेश द्वितीय व नितिन तृतीय स्थान पर रहा। जबकि गोला फेंक में वंश प्रथम, शौर्य द्वितीय व निखिल तृतीय स्थान पर रहा। वहीं चक्का फेंक में अरुण प्रथम, लकी द्वितीय व बृजेश तृतीय स्थान पर रहा। लम्बी कूद में अरमान नेगी प्रथम, अमन भट्ट द्वितीय व अनुराग तृतीय स्थान पर रहा। 1500 लंबी दौड़ में प्रवेंद्र प्रथम, प्रियांशु द्वितीय व तरूण ने तृतीय स्थान पर रहा। जबकि 800 मीटर दौड़ में कुलदीप प्रथम, संदीप द्वितीय व सोहन तृतीय स्थान पर रहा।


अंडर-19 गोला फेंक में रोहित प्रथम, ऋषभ द्वितीय अमन ने तृतीय स्थान हासिल किया। 1500 मीटर दौड़ में धीरज रावत प्रथम, अनुज द्वितीय व रोहन तृतीय स्थान पर रहा। लंबीकूद में अर्जुन प्रथम, सूरजपाल द्वितीय व गोपाल तृतीय स्थान पर रहा। वहीं 800 मीटर दौड़ में आदित्य प्रथम, आयष द्वितीय व अभिनव तृतीय स्थान पर रहा। चक्का फेंक प्रियांशु प्रथम, रोहित द्वितीय व अमन तृतीय स्थान पर रहा। वहीं अंडर-19 टीटी एकल में आशीष प्रथम, उदय द्वितीय, जबकि टीटी डब्बलस में साहिल, पवन प्रथम, करन, सार्थक द्वितीय व सुजल, अंनत तृतीय स्थान पर रहा।
जिला युवा कल्याण अधिकारी रविन्द्र सिंह ने सभी विजेता खिलाड़ियों को मेडल, प्रमाण पत्र व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी भगवान सिंह, निर्णायक राकेश कठैत, जगमोहन सिंह रावत, कमल उप्रेति सुनील नेगी सहित संदीप सिंह, अंकित सिंह, दिनेश नेगी सहित अन्य उपस्थित थे।

ब्रेकिंग//सूबे में सीआरपी-बीआरपी की शीघ्र तैनाती-डॉ धन सिंह रावत,मंत्री

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

देहरादून(पहाड़ ख़बरसार)
विद्यालयी शिक्षा विभाग के तहत स्कूल-कॉलेजों में बुक बैंक की स्थापना की जायेगी, जिनमें आने वाले नये छात्र-छात्राओं के लिये पाठ्यक्रम संबंधी पुस्तकें आसानी से उपलब्ध रहेंगी। राज्य में चयनित पीएम-श्री व कलस्टर विद्यालयों के निर्माण कार्य में तेजी लाने को कहा गया है। इसके अलावा अधिकारियों को सीआरपी-बीआरपी के रिक्त 955 पदों पर आउसटोर्स के माध्यम से शीघ्र कार्मिकों की तैनाती की जायेगी। इसके साथ ही राज्य के विभिन्न विद्यालयों में रिक्त चतुर्थ श्रेणी के पदों को भरने के लिये आउटसोर्स एजेंसी का चयन कर लिया जायेगा।

सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज विद्यालयी शिक्षा महानिदेशालय के सभागार में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने प्रदेशभर के स्कूल एवं कॉलेजों में बुक बैंक की स्थापना को लेकर विभागीय अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिये। डॉ. रावत ने बताया कि पाठ्य पुस्तकों की किल्लत को दूर करने एवं छात्र-छात्राओं को समय पर किताबें उपलब्ध कराने के दृष्टिगत विद्यालयों में बुक बैंक की स्थापना का निर्णय लिया गया है। जिनमें संबंधित विद्यालयों के पास आउट छात्र-छात्राओं एवं अन्य माध्यमों से स्वैच्छिक रूप से पाठ्य पुस्तकों का संकलन कराया जायेगा, ताकि इन बुक बैंकों में जमा पुस्तकों को आने वाले नये छात्र-छात्राओं को नियत समय पर उपलब्ध कराया जा सकेगा। विभागीय मंत्री ने बताया कि शासन द्वारा राज्यभर के चयनित पीएम-श्री स्कूलों एवं कलस्टर विद्यालयों के भवन निर्माण आदि के लिये धनराशि जारी कर दी गई है। जिनका निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में कराने के निर्देश अधिकारियों को दिये गये हैं। डॉ. रावत ने बताया कि प्रदेशभर में सीआरपी-बीआरपी के रिक्त 955 पदों पर भर्ती हेतु आउटसोर्स एजेंसी के चयन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है, एजेंसी का चयन होते ही भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी। इसी प्रकार प्रदेशभर के माध्यमिक विद्यालयों में रिक्त चतुर्थ श्रेणी के लगभग 2500 पदों को भरने के लिये भी शीघ्र आउटसोर्स एजेंसी के चयन करने के निर्देश अधिकारियों को दे दिये गये हैं ताकि एक नियत समय सीमा के भीतर उक्त पदों पर चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों की तैनाती की जा सके।

बैठक में विधायक रूद्रप्रयाग भरत चौधरी, विधायक थराली भूपाल राम टम्टा, सचिव कौशल विकास एवं सेवायोजनविजय कुमार यादव, अपर सचिव विद्यालयी शिक्षा योगेन्द्र यादव, महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा बंशीधर तिवारी, निदेशक एससीईआरटी वंदना गर्ब्याल, निदेशक बेसिक आर.के. उनियाल, अपर निदेशक माध्यमिक (मुख्यालय) महावीर सिंह बिष्ट, एपीडी समग्र शिक्षा डॉ. अतुल सती, वित्त नियंत्रक गुलफाम अली सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

सीता स्वयंवर का मंचन देखकर ग्रामसभा सरणा के श्रद्धालु हुए भाव विभोर

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी/पाबौ(पहाड़ ख़बरसार)
श्री रामलीला कमेटी सरणा द्वारा ग्रामसभा सरणा में रामलीला मंचन के दौरान परशुराम संवाद और सीता स्वयंवर का मंचन हुआ। श्री राम लीला में स्वयंवर के मंचन में श्रद्धालु भाव विभोर हो गए।

कलाकारों ने दिखाया कि जनकपुरी में सीता स्वयंवर के लिए दूर-दूर से राजा, महाराजा और राजकुमार आए हुए हैं। सभी एक-एक कर धनुष को उठाने का प्रयास करते हैं, लेकिन वह धनुष को हिला नहीं पाते हैं। इससे राजा जनक दुखी मन से कहते हैं कि मेरी पुत्री कुंवारी रह जाएगी। लगता है कि धरती वीरों से खाली हो गई है।

इतना सुनते ही लक्ष्मण जी क्रोध से भर जाते हैं और कहते हैं कि एक धनुष क्या मैं दस धनुष को तोड़ सकता हूं, लेकिन मेरे बड़े भाई श्रीराम यहां बैठे हैं। मैं यह कार्य नहीं कर सकता। गुरु विश्वामित्र राम को आज्ञा देते हैं। राम उठकर बड़ी शालीनता से धनुष को प्रणाम करते हैं और उसे उठा लेते हैं। राम धनुष पर जैसे ही प्रत्यंचा चढ़ाते हैं, धनुष टूट जाता है। धनुष के टूटते ही आकाश से देवता फूलों की बारिश करते हैं। धनुष टूटते ही धरती उसकी गर्जना से कांप उठती है। महेंद्र पर्वत पर तपस्या में लीन भगवान परशुराम की तपस्या भंग हो जाती है।
वह राजा जनक के दरबार में पहुंच जाते हैं और खूब आक्रोशित होते हैं। लक्ष्मण जी के साथ उनका संवाद होता है। तब श्रीराम आकर उनका क्रोध शांत करते हैं। इसके बाद माता सीता भगवान श्रीराम के गले में वरमाला पहनाती हैं। पूरा वातावरण जय श्रीराम के नारों से गूंज उठता है।
इस दौरान रामलीला कमेटी सरणा के
अध्यक्ष विजय भारत,
निर्देशक सुरेंद्र नेगी,ग्राम सभा प्रधान अनिल नेगी,मंच संचालन भरत रावत,
कोषाध्यक्ष धूम सिंह नेगी,
महासचिव पवन नेगी
एवम समस्त रामलीला कमेटी व ग्रामीण मौजूद रहे।

ब्रेकिंग//नहीं रहे वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री मोहन सिंह गांववासी,देहरादून के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार) वरिष्ट भाजपा नेता व पूर्व मंत्री मोहन सिंह रावत गांववासी का आज सुबह देहांत हो गया है। इस सूचना से उनके गृह क्षेत्र पौड़ी समेत पूरे प्रदेश में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री डा धन सिंह रावत समेत कई अन्य नेताओं ने गांववासी के निधन पर संवेदना जताई है।

बता दें कि लंबे समय वह अस्वस्थ्य चल रहे थे, वर्तमान में देहरादून के कैलाश अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। आज सुबह सोशल मीडिया के जरिए लोगों यह जानकारी मिली।

आम समाज के कल्याण के साथ संघ व भाजपा को पल्लवित करने में गांववासी जी की भूमिका अहम रही है।

फार्मा सेक्टर में होगा 3500 करोड़ का निवेश:डॉ धन सिंह रावत

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

देहरादून(पहाड़ ख़बरसार)
राज्य में आयोजित होने वाले दो दिवसीय इन्वेस्टर समिट के माध्यम से प्रदेश के फार्मा सेक्टर में 3500 करोड़ के निवेश के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिनके माध्यम से राज्य के पाँच हजार युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। इसके अलावा उच्च शिक्षा के अंतर्गत पांच प्रतिष्ठित निजी विश्वविद्यालय प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अपने शिक्षण संस्थान खोलेंगे, जहां देश विदेश के छात्रों के साथ ही स्थानीय छात्रों को भी अध्ययन का अवसर मिलेगा साथ ही स्थानीय युवाओं को रोजगार के साथ ही स्वरोजगार मिलेगा।

सूबे के शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने आज यमुना कालोनी स्थित आपने शासकीय आवास पर स्वास्थ्य एवं उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली जिसमें देहरादून में आयोजित होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में आने वाले स्वास्थ्य एवं शिक्षा सेक्टर में प्राप्त निवेश सम्बंधित प्रस्तावों के क्रियान्वयन को लेकर विभागीय अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये। डॉ रावत ने बताया कि राज्य के लिए यह एक स्वर्णिम अवसर है जो प्रदेश के चहुमुंखी विकास के लिए वरदान साबित होगा। उन्होंने बताया कि अभीतक राज्य में निवेश संबंधी करोडों के प्रस्ताव पर सहमति बनी है। जिसमें स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र भी शामिल हैं। फार्मा सेक्टर के तहत अभी तक जिन कंपनियों के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं उनमें प्रमुख रूप से एकम्स, ईस्ट अफ्रीकन, प्रिंट पैक, विंडलास बायोटेक आदि शामिल है जिन्होंने करीब 3500 करोड़ के निवेश के प्रस्ताव दिए हैं। जिनकी स्थापना से करीब 5000 युवाओं को रोजगार मिलने की सम्भावना है।

ब्रेकिंग//पाबौ में बिना लाइसेंस चल रहे मेडिकल स्टोर पर चला प्रशासन का डंडा,किया गया सीज

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी/पाबौ(पहाड़ ख़बरसार)जनपद में बिना लाइसेंस व बिना सीसीटीवी कैमरे के संचालित हो रहे मेडिकल स्टोर पर प्रशासन द्वारा अपनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जिला अधिकारी के आदेश के बाद आज ब्लॉक पाबौ स्थित पूजा मेडिकल स्टोर जिसका संचालन हितेंद्र बर्थवाल पुत्र सचिन सच्चिदानंद बर्थवाल द्वारा किया जा रहा था को बिना लाइसेंस व बिना सीसीटीवी कैमरे के संचालित करने पर सीज कर दिया गया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी पाबौ डॉ पंकज सिंह ने बताया जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान से मिले दिशा निर्देशों के बाद जनपद के सभी ऐसे मेडिकल स्टोर के ऊपर कारवाई करने की आदेश मिले हैं।

जो बिना लाइसेंस व बिना सीसीटीवी कैमरे के संचालित हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसी के मध्य नजर आज पाबौ में संचालित हो रहे पूजा मेडिकल स्टोर को बिना सीसीटीवी कैमरे व बिना लाइसेंस के संचालित करने पर सीज करने की कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया की जिला प्रशासन द्वारा बनाई गई तीन सदस्यों की उपस्थिति में मेडिकल स्टोर को सीज किया गया। उन्होंने बताया की कमेटी में उपजिलाधिकारी की अनुपस्थिति में उनके प्रभारी के रूप में पटवारी अरविंद पटवाल व चौकी प्रभारी पाबौ दीपक पवार मौजूद रहे। इस दौरान कमेटी के साथ रविंद्र भट्ट,बारूद दत्त शर्मा भी मौजूद रहे।

अच्छी खबर//पाबौ ब्लॉक में 26 ग्राम सभा व 9 ग्राम पंचायत हुई क्षय रोग मुक्त

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पाबौ//टीवी मुक्त भारत 2024 अभियान के तहत ब्लॉक पाबौ में अभियान के मध्य नजर अब तक 26 ग्राम सभा व 9 ग्राम पंचायत टीवी मुक्त हो चुकी है। अभियान के मध्यनजर गांव-गांव जाकर सेंपलिंग कर टीवी के मरीजों की जांच की जा रही है। वरिष्ठ रोग निरीक्षक पाबौ आशीष रावत ने बताया की पाबौ ब्लॉक में टीवी मुक्त भारत अभियान के मध्य नजर अब तक 26 ग्राम सभा व 9 ग्राम पंचायत को क्षय मुक्त घोषित कर दिया गया है उन्होंने बताया कि वर्तमान में पाबौ ब्लॉक में 19 टीवी के मरीज सक्रिय है जिनको पौष्टिक आहार के साथ ही दवा भी उपलब्ध कराई गई है उन्होंने दावा किया है की पाबौ ब्लॉक जनपद का सबसे पहले टीवी मुक्त होने वाला पहला ब्लॉक बनने जा रहा है। उन्होंने बताया कि ब्लॉक को टीवी मुक्त बनाने के लिए लगातार गांव-गांव जाकर सैंपलिंग की जा रही है जिससे टीवी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाया जा सकेगा।

ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर अरुण पोखरियाल ने बताया की पाबौ ब्लॉक में क्षय रोग निवारण के लिए लगातार काम किया जा रहा है, उन्होंने बताया की वर्तमान में पाबौ ब्लॉक में मौजूद 19 टीवी के मरीज के लिए पौष्टिक आहार के साथ ही निशुल्क दवा भी उपलब्ध कराई जा रही है। पोखरियाल ने कहा कि टीवी मुक्त भारत को सफल बनाने के लिए ब्लॉक में युद्ध स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है जिसका परिणाम है कि अब तक 26 ग्राम सभा व 9 ग्राम पंचायत को टीवी मुक्त घोषित कर दिया गया है

एम्स ऋषिकेश पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री,सिलक्यारा सुरंग से बचाये सभी श्रमिकों का जाना हालचाल

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

देहरादून(पहाड़ ख़बरसार)
सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत आज श्रीनगर गढ़वाल से लौटकर एम्स ऋषिकेश पहुंचे, जहां उन्होंने उत्तरकाशी के सिलक्यारा सुरंग से सकुशल बचाये गये सभी 41 श्रमिकों का हालचाल जाना। इस दौरान डॉ. रावत ने श्रमिकों के बेहतर स्वास्थ्य एवं चिकित्सा उपचार को लेकर एम्स ऋषिकेश प्रशासन, चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि सभी श्रमिक पूरी तरह से स्वस्थ हैं और उन्हें किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत नहीं है। डॉ. रातव ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार के अथक प्रयासों से सभी श्रमिक भाईयों को टनल से सुरक्षित बाहर निकाला जा सका।

उत्तरकाशी में सिलक्यारा सुरंग हादसे से श्रमिकों को सकुशल बचाये जाने पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार के अथक प्रयासों से यह मिशन सफल हो पाया। डॉ. रावत ने एम्स ऋषिकेश पहुंचकर सभी 41 श्रमिकों मुलकात की और एक-एक करके उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। डॉ. रावत ने बताया कि टनल हादसे की सूचना मिलते ही केन्द्र व राज्य सरकार तत्काल सक्रिय हो गई थी और टनल से श्रमिकों को सुरक्षित निकालने के लिये सभी विकल्पों पर द्रुत गति से काम शुरू कर दिया था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार इस प्रकरण पर नजर बनाये हुये थे और उनके मार्गदर्शन में सभी मिशनरियों ने एकजुट होकर काम किया, जिसका सुखद परिणाम दुनिया के सामने है। उन्होंने कहा कि टनल से सुरक्षित निकाले गये सभी 41 श्रमिक भाईयों को एम्स ऋषिकेश में चिकित्सकों की देखरेख में उपचार दिया जा रहा है। श्रमिकों के स्वास्थ्य एवं चिकित्सकीय उपचार में कोई कमी अड़े न आये इसके लिये एम्स प्रशासन, चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जरूरी निर्देश दे दिये गये हैं। डॉ. रावत ने कहा कि राज्य सरकार सुरंग से बाहर निकाले गये श्रमिकों की हरसंभव मदद को तैयार है।

इस दौरान एम्स निदेशक प्रो. डॉ. मीनू सिंह, सीएमओ देहरादून डॉ. संजय जैन सहित अन्य विभागीय अधिकारी व एम्स के चिकित्सक मौजूद रहे।

error: Content is protected !!