Home Blog Page 40

पौड़ी नगर पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम का अजीबोगरीब बयान,कहा उनके नाम से जाना जाए पौड़ी बस अड्डा

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)पौड़ी के नगर पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम एक बार फिर सुर्खियों में है। उनके द्वारा दिया गया बयान सोशल मीडिया मैं खूब वायरल होता हुआ दिखाई दे रहा है इसके बाद हमने इस पूरे मामले में यशपाल बेनाम से जानकारी ली, जिसमें खुद वह बता रहे हैं कि पौड़ी बस अड्डे को लेकर उन्होंने बहुत मेहनत की है।

पूजा पाठ की है। और यह बस अड्डा उन्हीं के प्रयासों से आज बन रहा है तो क्यों न सरकार उनका कार्यकाल के रहते हुए बस अड्डे का नाम यशपाल बेनाम बस अड्डा कर दे।उन्होंने यह भी बताया कि जिस तरीके से गुजरात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से स्टेडियम का नाम रखा गया है इस तरह पौड़ी बस अड्डे का नाम भी यशपाल बेनाम बस अड्डा रख देना चाहिए। जिससे उनके चाहने वाले उनके परिवार वाले व बीजेपी वाले बहुत खुश होंगे। अब आने वाले समय में यह देखना दिलचस्प होगा कि जिस तरीके से नगर पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम सोशल मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बस अड्डे को अपने नाम से रखे जाने की बात कह रहे हैं क्या बेनाम के नाम से सचमुच या बस अड्डा जाना जाएगा या फिर नहीं यह तो आने वाला वक्त ही बात पाएगा। मगर कहीं ना कहीं इस बयान से एक बार फिर से नगर पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम सुर्खियों पर आते हुए दिखाई दे रहे हैं

कल्जीखाल ब्लॉक की शरदकालीन एवं शीतकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता (बेसिक) उत्कृष्ट राजकीय इण्टर कॉलेज कांसखेत में प्रमुख बीना राणा ने किया शुभारंभ

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी/कल्जीखाल(पहाड़ ख़बरसार)विकास खण्ड़ कल्जीखाल के उत्कृष्ट राजकीय इण्टर कॉलेज कांसखेत में आयोजित शरदकालीन एवं शीतकालीन (बेसिक) क्रीड़ा का मुख्य अतिथि बीना राणा, खण्ड़ शिक्षा अधिकारी संजय कुमार, गुरूजनों एवं जनप्रतिनिधियों ने मॉं शारदे के चित्र के सम्मुख द्वीप प्रज्वलित कर खेलों के सुखद सम्पन्न होने की प्रार्थना की आज इण्टर कॉलेज कांसखेत पहुंचने पर विभिन्न विद्यालयों से आये गुरूजनों छात्र छात्राओं जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों ने मुख्य अतिथि बीना राणा का फूल मालाओं एवं वाद्य यत्रों के साथ स्वागत एवं अभिनन्दन किया छात्र छात्राओं ने खेल ध्वज का ध्वजारोहण किया प्रतिभागी छात्र छात्राओं ने मार्च पास कर मुख्य अतिथि को सलामी दी। मुख्य अतिथि द्वारा क्रीड़ा प्रतियोगिता शुरू कराने की घोषणा दी।

मुख्य अतिथि बीना राणा ने अपने सम्बोधन में कहा कि मैं सभी गुरूजनों छात्र छात्राओं एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का हार्दिक धन्यवाद करती हॅंू। कि उन्होने हमारे नौनिहालों को इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिये तैयार किया है। आजकल खेलोें में अच्छा प्रदर्शन करने वालों को सरकारी नौकरी में भी बहुत अच्छा मौका दिया जा रहा है। मैं कार्यक्रम के आयोजकों का भी धन्यवाद ज्ञापित करती हॅूं। कि उन्होने मुझे इस कार्यक्रम के लिये मुझे मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया है। मैं सभी छात्र छात्राओं को अच्छा प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं देती हूं। मेरा गुरूजनों एवं छात्र छात्राओं से अनुरोध है कि वे निष्पक्ष रूप से इस आयोजन को सम्पन्न करायें। आप इसी प्रकार हमारे छात्र छात्राओं का मार्गदर्शन कराते रहे।
खेल प्रतियोगिताओं में 50 मीटर दौड़ बालक वर्ग में प्रथम स्थान अनमोल, द्वितीय आयुष, तृतीय सोहन। 50 मीटर दौड बालिका वर्ग में प्रथम स्थान राखी, द्वितीय उपासना, तृतीय अदिति। सुलेख प्रतियोगिता हिन्दी में प्रथम स्थान लखन, द्वितीय कुमारी रितिका, तृतीय कुमारी साक्षी, सुलेख प्रतियोगिता अंग्रेजी में प्रथम स्थान पवन, द्वितीय कुमारी खुशी, तृतीय कुमारी रक्षिता तथा मानचित्र प्रतियोगिता में प्रथम स्थान उपासना, द्वितीय प्रिया, तृतीय आरूषी
इस अवसर पर प्रमुख संगठन के प्रान्तीय अक्ष्यक्ष महेन्द्र राणा, कनिष्ठ उपप्रमुख अर्जुन सिंह पटवाल, पूर्व ज्येष्ठ उपप्रमुख महेन्द्र मवाड़ा, अनिल भट्ट खेल समन्वयक कल्जीखाल, राकेश प्रजापति प्रधानाचार्य रा0इ0का0 कांसखेत, प्रेम प्रकाश कुकरेती जिला उपाध्यक्ष जूनियर हाईस्कूल पौड़ी संगठन, डॉ0 मोहम्मद कादिर पूर्व प्रधानाचार्य रा0इ0का0 कांसखेत, मनोज जुगरान जिला अध्यक्ष रा0प्रा0 शिक्षा संघ, दीपक सजवाड़ अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संगठन संघ कल्जीखाल ़, क्षेत्र पंचायत सदस्य आसुई सपना रावत, ग्राम प्रधान अगरोड़ा कविन्द्र सिंह, थापला राकेश कुमार एवं अशोक रावत,अजय पटवाल, देवेन्द्र, सुनील, जसपाल, सुभाष चंद्र ब्लॉक मंत्री कल्जीखाल, भूपेंद्र सिंह,बलवंत सिंह,अंजली दुदेजा पीएस नौगांव,कीर्ति सिंह पीएस धारी,सुदर्शन पुंडीर पी एस ओलना,गिरिराज पीएस दिऊशी,संतोष कुमार पीएस,जगमोहन सिंह पीएस साकनी बड़ी, आदि लोग सम्मिलित रहे।

स्वास्थ्य सेवाओं को परखने मैदान में उतरेंगे शीर्ष अधिकारी,विभागीय मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने जारी किये आदेश

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

देहरादून(पहाड़ ख़बरसार)
सूबे में स्वास्थ्य सेवाओं को परखने के लिये विभागीय उच्चाधिकारी मैदान में उतरेंगे। इस संबंध में विभागीय मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिये हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी जनपदों में जाकर स्थानीय लोगों से जनसंवाद स्थापित करेंगे और उन्हें केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी देंगे। इसके अलावा वह राजकीय चिकित्सालयों, सामुदायिक केन्द्रों एवं वैलनेस सेंटरों का निरीक्षण कर तमाम सुविधाओं की जानकारी इकट्ठा कर विस्तृत रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपेंगे।

प्रदेश में आम लोगों तक स्वास्थ्य सेवाओं की सुलभता एवं स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से शासन से लेकर स्वास्थ्य महानिदेशालय के उच्चाधिकारी विभिन्न जनपदों के भ्रमण पर जायेंगे। सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने इस सबंध में पत्र जारी कर सचिव से लेकर महानिदेशक व निदेशक स्तर के अधिकारियों को आगामी 05 अक्टूबर से 05 नवम्बर 2023 तक एक माह विभिन्न जनपदों का भ्रमण कर वास्तविक स्थिति परखने के निर्देश दिये हैं। अपने भ्रमण के दौरान विभागीय अधिकारी समस्त जिला अस्पतालों, उप जिला अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं 5-5 वैलनेस सेंटरों में जाकर अवस्थापना सुविधाओं, आवश्यक चिकित्सा उपकरणों, औषधियों एवं विभिन्न संवर्गों में कार्यरत कार्मियों की स्थिति का अवलोकन करेंगे। इसके साथ ही अधिकारी स्थानीय जनता से संवाद स्थापित कर केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में संचालित विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी देंगे साथ ही उनसे योजनाओं का फीडबैक भी लेंगे। इस दौरान विभागीय अधिकारी आयुष्मान कार्ड एवं आभा आईडी बनाने के लिये आम लोगों को प्रेरित करेंगे साथ ही टीबी मुक्त उत्तराखंड की दिशा में राज्य सरकार द्वारा अब तक किये गये प्रयासों की भी जानकारी देंगे। इसके साथ ही निःक्षय मित्रों से संवाद कर इस अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु उनके सुझाव भी प्राप्त करेंगे। जनपद भ्रमण के उपरांत सभी अधिकारी उपरोक्त बिन्दुओं सहित सिकल सेल अनीमिया एवं एनएचएम के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण कर तय समय सीमा के अंतर्गत अपनी विस्तृत रिपोर्ट स्वास्थ्य मंत्रालय को सौंपेंगे ताकि माह नवम्बर में प्रस्तावित स्वास्थ्य चिंतन शिविर में सभी पहलुओं पर गहन मंथन किया जा सके और राज्य को स्वास्थ्य के क्षेत्र में अग्रणी बनाया जा सके।

बॉक्स-01
स्वास्थ्य अधिकारियों को आवंटित किये जनपद
स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों को प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक स्थिति परखने के लिये जनपद आवंटित कर दिये गये हैं। स्वास्थ्य सचिव आर. राजेश कुमार को चम्पावत एवं पिथौरागढ़ जनपद, मिशन निदेशक एनएचएम एवं अपर सचिव स्वास्थ्य स्वाति भदौरिया को देहरादून, अपर सचिव स्वास्थ्य नमामि बंसल को नैनीताल व ऊधमसिंह नगर, अमनदीप कौर को रूद्रप्रयाग व चमोली, आनंद श्रीवास्तव को टिहरी व उत्तरकाशी, गरिमा रौंकली को अल्मोड़ा व बागेश्वर, महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ. विनीता शाह एवं संयुक्त सचिव स्वास्थ्य महावीर चौहान को पौड़ी, निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. आशुतोष सयाना एवं संयुक्त सचिव स्वास्थ्य अरविंद सिंह पांगती को हरिद्वार जनपद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी अधिकारियों को आगामी 5 अक्टूबर से 5 नवम्बर 2023 तक आवंटित जनपदों का भ्रमण कर अपनी विस्तृत रिपोर्ट स्वास्थ्य मंत्रालय को सौंपने के निर्देश दिये गये हैं।

बयान
प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभता से आम जनमानस तक पहुंचाने के लिये केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही है। जिनको प्रभावी ढंग से लागू करने के लिये मॉनिटिरिंग अति आवश्यक है। इस परिप्रेक्ष्य में विभाग के शीर्ष अधिकारियों को जनपदों में जाकर स्थालीय समीक्षा करने के निर्देश दिये गये है।- डॉ. धन सिंह रावत, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड सरकार।

पौड़ी को राज्य स्थापना दिवस पर मिलेगी बहुआयामी स्टेडियम की सौगात

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)पर्यटन नगरी पौड़ी का रांसी स्टेडियम जल्द ही बहुआयामी स्टेडियम के रूप में नजर आएगा। यहां विस्तारीकरण के रूप में होने वाले निर्माण कार्य करीब-करीब पूरे हो चुके हैं। खेल विभाग की माने तो इस माह शेष कार्य भी पूरे हो जाएंगे। ऐसे में योजना जल्द धरातल पर साकार होती है तो नौ नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के मौके पर इसके उद्घाटन के साथ ही शहर की झोली में एक बहु आयामी स्टेडियम की सौगात मिल जाएगी।

पौड़ी शहर के शीर्ष में स्थित है रांसी स्टेडियम। हर भरे पेड़ों के बीच मैदान की सुंदरता देखते ही बनती है। वाहनों के माध्यम से आसानी से स्टेडियम तक पहुंचा जा सकता है। अभी तक इस खेल मैदान में सुविधाओं के अभाव में कभी स्थानीय स्तर की क्रिकेट प्रतियोगिता या फिर
शिक्षा विभाग की खेल प्रतियोगिताएं आदि जैसे कार्यक्रम ही आयोजित हुए। इस सब के बीच सरकार ने स्टेडियम को संवारने और विस्तारीकरण की दिशा में हामी भरी

तो उम्मीदों को भी पंख लगे। खेल स्टेडियम को हाई एल्टीट्यूट सेंटर बनाने के लिए 22 करोड़ से अधिक की धनराशि से इन दिनों कार्य किए जा रहे हैं। जिला क्रीड़ा अधिकारी

अनूप बिष्ट ने बताया कि सिंथेटिक कोट के अंतिम लेयर के कार्य को छोड़ अधिकांश निर्माण कार्य पूरे कर दिए गए हैं। जो शेष हैं उसे पूरा करवाने के लिए जिला प्रशासन और
खेल विभाग जुटा है। इस माह शेष कार्य भी पूरे हो जाएंगे। रांसी स्टेडियम का नाम सरकार ने शहीद राइफलमैन जसवंत सिंह महावीर चक्र स्टेडियम भी रखा है।

स्वास्थ्य सचिव ने किया जिला अस्पताल पौड़ी सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ का निरीक्षण,जाना व्यवस्थाओं का हाल

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी/पाबौ(पहाड़ ख़बरसार) सचिव स्वास्थ्य डॉ० आर० राजेश कुमार ने अपने एक दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान जिला चिकित्सालय पौड़ी का निरीक्षण किया। चिकित्सालय में विभिन्न जांच रिपोर्ट के आंकड़ों का लेखा-जोखा व्यवस्थित रूप में नहीं रखने पर सचिव स्वास्थ्य ने सीएमएस को फटकार लगाते हुए जांच रिपोर्ट के आंकड़ों को रजिस्टर में व्यवस्थित करने के निर्देश दिए हैं।

इस दौरान उन्होंने चिकित्सालय के केंद्रीय औषधि भंडार, टेस्ट लैब, क्रिटिकल केयर सेंटर, आईसीयू, सीटी स्कैन कक्ष सहित महिला वार्ड में भर्ती मरीजों से स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर संवाद किया। चिकित्सालय के केंद्रीय औषधि भंडार के निरीक्षण के दौरान सचिव स्वास्थ्य ने अधिकारियों को निर्देश दिए की जिन दवाओं की एक्सपायरी अगले माह नवंबर में निर्धारित है, उनका समय पर डिस्पोजल करना सुनिश्चित करें।

चिकित्सालय में भर्ती डेंगू के तीन मरीजों की एलिसा रिपोर्ट मांगे जाने पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा रिपोर्ट का रजिस्टर मेंटेन नहीं पाया गया वहीं डेंगू की एलिसा रिपोर्ट मोबाइल फोन पर रिपोर्ट दिखाई गई। जिस पर सचिव स्वास्थ्य ने नाराजगी व्यक्त करते हुए सीएमएस डॉ० ए० तिवारी को सभी जांच रिपोर्ट के आंकड़ों को रजिस्टर में व्यवस्थित करने के निर्देश दिए हैं।

महिला वार्ड में भर्ती मरीजों से संवाद करते हुए स्वास्थ्य सचिव ने चिकित्सालय में दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर मरीजो से फीडबैक लिया। फीडबैक में मरीजों द्वारा चिकित्सालय की स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर संतोष व्यक्त किया गया।

इसके उपरांत उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ का निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान उपस्थिति प्रसव कक्ष में सुविधाओं का जायजा लिया साथ ही महिला सामान्य वार्ड में भर्ती मरीजों की कुशल क्षेम को जाना।
आईपीएचएस नॉर्म्स के मुताबिक स्पेशलिस्ट चिकित्सकों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इसके अलावा उन्होंने चिकित्सालय में साफ सफाई व उपस्थिति पंजिका का भी अवलोकन किया। मौके पर स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी/एसीएमओ डॉ रमेश कुँवर, डॉक्टर पंकज सिंह सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी भी उपस्थित थे।

सचिव स्वास्थ्य ने बताया कि अतिथि तक प्रदेश में डेंगू के कुल 340 सक्रिय मामले हैं, जिन्हें लगातार निगरानी व उचित प्रबंधन के माध्यम से कम किए जाने का प्रयास निरन्तर जारी है।

मौके पर अपर जिला अधिकारी ईला गिरी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रमेश कुमार,एम०एस०महंत इंद्रेश चिकित्सालय देहरादून डॉ०विजय,डॉ पंकज सिंह,संजय नेगी,मनीष भट्ट,राजीव रावत,अरुण पोखरियाल, शरद थपलियाल, महेंद्र पोखरियाल,आशीष सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।

ल्वाली की 29 ग्रामीण महिलाओं को ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के तत्वाधान में दिया गया 10 दिवसीय मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण

0

रिपोर्ट/कुलदीप बिष्ठ

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)विकासखंड पौड़ी के ल्वाली गांव की 29 ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के तत्वाधान में 10 दिवसीय मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के समापन अवसर पर आरसेटी की निदेशक मीनाक्षी शुक्ला ने महिलाओं को बैंकिंग से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। निदेशक मीनाक्षी शुक्ला ने बताया कि प्रशिक्षण का मकसद ग्रामीण बेरोजगार महिलाओं को रोजगार से जोड़ते हुए आत्मनिर्भर बनाना है। जिसको लेकर संस्थान समय-समय पर ऐसे प्रशिक्षकों का आयोजन करता है। बताया कि बीते 19 सितंबर से आयोजित हो रहे मशरूम उत्पादन का आज समापन हो गया। जिसमें प्रशिक्षुओं को लघु उद्योग स्थापित कर स्वरोजगार करने के लिए प्रेरित किया गया। बताया कि प्रशिक्षण में जहां प्रशिक्षु ग्रामीण स्वयं सहायता समूह ल्वाली की महिलाओं को मशरूम उत्पादन की बारीकियां सिखाई गई तो वहीं उसकी मार्केटिंग को लेकर भी जानकारियां दी गई। इस मौके पर प्रशिक्षणार्थियों ने भी दिए गए प्रशिक्षण को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। तथा कार्यक्रम को बेरोजगार महिलाओं के लिए लाभकारी बताया।

ब्रेकिंग//पाबौ में अल्टो कार हुई दुर्घटना ग्रस्त,एक कि हुई मौत,बाकी के तलाश जारी

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)जनपद के पाबौ ब्लॉक से एक दुखद घटना सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक आज शाम कोटद्वार-पाबौ मार्ग में माउंट कार्मल स्कूल के समीप एक ऑटो कर 300 मीटर खाई में जाकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसकी सूचना चौकी पाबौ को दी गई। जिसके बाद चौकी प्रभारी पाबौ दीपक पुलिस बल के साथ मौके पर रेस्क्यू करने के लिए पहुंचे,इसके साथ ही पौड़ी से फायर की टीम व SDRF की टीम भी राहत व बचाव उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची व गहरी खाई में राहत बचाव अभियान शुरू किया गया। इस दौरान रेस्क्यू टीम द्वारा गाड़ी में मौजूद देव गोसाई का शव निकाल लिया गया। इसके साथ ही अन्य घायलों की खोज के लिए लगातार रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक अल्टो कार में 4 से 5 लोग सवार थे जिनमें से एक का शव रेस्क्यू टीम द्वारा बरामद कर लिया गया है व अन्य घायलों की तलाश लगातार जारी है।

पाबौ पुलिस की तत्परता से 12 घंटे के भीतर गुमशुदा हुई महिला सकुशल हुई बरामद,पुलिस ने सौपा परिजनों को

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)पाबौ निवासी बुजुर्ग महिला द्वारा चौकी पाबौ में सूचना दी गई कि उनकी बहू बिना बताए घर से कहीं चली गई है। जिसका तीन-चार दिन से कुछ पता नहीं चल पा रहा है। बुजुर्ग महिला द्वारा पुलिस को बताया गया कि उनके द्वारा अपने आसपास व परिजनों से महिला के संबंध में जानकारी जुटा गई। मगर उनकी बहू का कुछ चला पता नहीं चल पाया।

जिसके बाद उन्होंने इस संबंध में शिकायत पत्र चौकी पाबौ में दिया। महिला संबंधित प्रकरण होने की कारण एसएसपी पौड़ी श्वेता चौबे द्वारा उक्त प्रकरण को तत्काल गंभीरता से लेते हुए चौकी पाबौ को महिला के सकुशल बरामद किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। जिसके बाद पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए युक्त महिला को 12 घंटे की भीतर सकुशल बरामद कर लिया गया है। चौकी प्रभारी पाबौ दीपक पवार ने बताया कि उक्त महिला को पौड़ी के समीप से सकुशल बरामद कर लिया गया व कागजी कार्रवाई करने के बाद उक्त महिला को उनके परिजनों को सौप दिया गया है उन्होंने बताया कि जैसे ही पाबौ निवासी बुजुर्ग महिला द्वारा अपनी बहू के गुमशुदा होने की सूचना चौकी पाबौ को दी गई, महिला संबंधित अपराध होने के कारण पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला के फोन को सर्विलास में लगाकर उक्त महिला को पौड़ी के समीप से सकुशल बरामद कर लिया गया। उन्होंने बताया की महिला की खोज में लगी टीम में हेड कांस्टेबल बारूद शर्मा, कांस्टेबल रविंद्र भट्ट मौजूद रहे। महिला के सकुशल बरामद होने पर उसके परिजनों द्वारा जनपद व पाबौ पुलिस का आभार व्यक्त किया गया है।

मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा देने पहुंचे छात्र,परीक्षा केंद्र पर लगे रहे ताले,बेरंग लोटे बच्चे

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

सतपुली(पहाड़ ख़बरसार) विकासखंड पोखडा के राजकीय हंस महाराज इंटरमीडिएट कॉलेज पोखडा में मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति परीक्षा देने पहुंचे छात्र-छात्राओं को निराशा हाथ लगी । रविवार को परीक्षा केंद्र में ताले लगे होने पर अभिभावकों द्वारा जानकारी जुटाने पर परीक्षा स्थगन होने की सूचना मिली। जिस पर अभिभावकों ने शिक्षा विभाग की कार्यशैली पर नाराजगी जताई और मुख्य शिक्षा अधिकारी को पत्र भी प्रेषित किया ।


दरअसल उत्तराखंड में मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति परीक्षा की तिथि एससीईआरटी द्वारा 17 सितंबर को तय की गई थी । शनिवार को मुख्य शिक्षा अधिकारी पौड़ी के माध्यम से सभी जिले के खंड शिक्षा अधिकारियों को 17 सितंबर की परीक्षा रद्द होने वी परीक्षा को पांच किलोमीटर के दायरे में करवाने की व्यवस्था को लेकर पत्र प्रेषित किया था लेकिन विकासखंड पोखडा के अंतर्गत किसी भी विद्यालय के छात्र-छात्राओं व विभागों को परीक्षा स्थगन होने की सूचना नहीं प्राप्त हुई जिस पर विकासखंड पोखडा के लगभग 60 से 70 छात्र छात्राएं परीक्षा केंद्र पोखडा पहुंच गए जहां पर छात्र-छात्राओं सहित अभिभावकों को भी निराशा हाथ लगी ।
अविभावक सुशील सुंद्रियाल व योगंबर सिंह रावत का कहना है कि सभी अभिभावक 25 से 30 किलोमीटर से गाड़ी बुक कर परीक्षा केंद्र पहुंचे है। शिक्षा विभाग परीक्षा स्थगन की सूचना न देने से छात्रों और अविभावकों को को इसका हर्जाना उठाना पड़ा रहा है ।
इस संबंध में मुख्य शिक्षा अधिकारी पौड़ी दिनेश चंद्र गॉड का कहना है कि इसकी सूचना

युवा कांग्रेस ने पौड़ी में ठेला लगाकर पकौड़ी तलकर मनाया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस पौड़ी के द्वारा एजेंसी चौक में ठेला लगाकर पकौड़े तले गए। जिसमे जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस मोहित सिंह व प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस आशीष नेगी के द्वारा कहा गया जब मोदी जी देश के प्रधानमंत्री बने थे तो उनके द्वारा युवाओं से वादा किया गया था कि वे प्रतिवर्ष 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देंगे लेकिन बाद में जब रोज़गार नही दे पाए तो कहा पकौड़े तलना ही रोजगार है जो युवाओं से साथ छलावा है ,और उत्तराखंड में भाजपा के द्वारा 20 लाख में नौकरी बेची गयी युवा बड़ी बड़ी डिग्रिया लेकर बेरोजगार घूम रहा है जिसके जिम्मेदार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस मोहित सिंह,प्रदेश महासचिव आशीष नेगी,विधानसभा अध्यक्ष आयुष भंडारी,जिला अध्यक्ष एनएसयूआई राजेश भण्डारी ,छात्रसंघ सचिव मुकुल कुमार ,नगर अध्यक्ष युवा कांग्रेस प्रमोद कुमार,अमन नेगी,उपेंद्र रावत,वार्ड नं एक सदस्य यशोदा रावत जी,सागर नगर अध्यक्ष कांग्रेस भरत सिंह आदि मौजूद रहे

error: Content is protected !!