Home Blog Page 63

पौड़ी-ग्राम प्रधान रात के अंधेरे में अपने ही गांव की युवती को लेकर हुआ फरार, मुकदमा हुआ दर्ज

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)तहसील पौड़ी के अंतर्गत एक ग्राम प्रधान द्वारा एक युवती को भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि ग्राम प्रधान ने रात के अंधेरे में इस घटना को अंजम दिया। युवति के परिजनों को मामले की जानकारी सुबह चली। वहीं पिता की तहरीर पर राजस्व पुलिस ने आरोपी ग्राम प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। राजस्व पुलिस ने अपहरण की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही राजस्व पुलिस ने मामले की जांच रेगुलर पुलिस को सौंपे जाने के लिए डीएम को पत्र भेजा है।
तहसील पौड़ी के एक राजस्व क्षेत्र स्थित एक ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान पर गांव की एक युवती को भगा ले जाने का आरोप है। बताया जा रहा है कि ग्राम प्रधान द्वारा युवति को आधी रात में भगाकर ले गया।
इस मामले में युवती के पिता ने राजस्व पुलिस को तहरीर देकर ग्राम प्रधान
के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पिता ने आरोप लगाया कि गांव के प्रधान द्वारा बहला फुसलाकर रात के अंधेरे में उनकी बेटी को भगाकर ले गया।
जानकारी देते हुए नायब तहसीलदार पौड़ी हरेंद्र खत्री ने बताया कि एक राजस्व क्षेत्र के ग्रामीण ने राजस्व पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 17 अप्रैल की रात को सभी लोग अपने अपने कमरों में सोये हुए थे। अगली सुबह जब सभी लोग जगे लेकिन बेटी घर में नहीं मिली।
बताया युवती के पिता ने ग्राम प्रधान पर उनकी बेटी को आधी रात में भगाकर ले जाने का आरोप लगाया है। नायब तहसीलदार खत्री ने बताया कि युवती के पिता की तहरीर पर आरोपी ग्राम प्रधान के खिलाफ युवती के अपहरण कर भगाने की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पौड़ी में बंदरों के लिए लगाया गया पिंजरा,फंस गया गुलदार

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)पौड़ी के अडेथ गांव में बंदर को पकड़ने के लिए लगाए गए पिंजरे में एक गुलदार फंस गया। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार अडेथ गांव में लोग लंबे समय से बंदरों के आंतक से लोग परेशान थे। लोगों की परेशानी को देखते हुए वन विभाग ने गांव में बदरों को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया था, लेकिन बीती देर रात पिंजरे में गुलदार फंस गया। ग्रामीणों को इसकी जानकारी सुबह लगी। जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है।

दरअसल, अडेथ गांव में लंबे समय से बंदरों और गुलदार के आतंक से लोग परेशान हैं। जिसके बाद लोगों ने वन विभाग से बंदरों के आतंक से निजात दिलाने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की थी लोगों की मांग पर वन विभाग ने गांव के आसपास पिंजरे लगा दिए। लेकिन बीती रात बंदरों के लिए लगाए पिंजरे में गुलदार फंस गया। वहीं पौड़ी रेंज के रेंजर ललित नेगी ने बताया कि गुलदार की उम्र डेढ़ साल है। गुलदार को मेडिकल जांच के बाद जंगल में छोड़ दिया गया है।

यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध पौड़ी पुलिस कर रही ताबड़तोड कार्यवाही,काटा 1 लाख से अधिक का जुड़

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

आगामी चारधाम यात्रा के दृष्टिगत तेज रफ्तार/ओवर स्पीड/ नाबालिग द्वारा वाहन चलाने एवं शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर हो रही लगातार कार्यवाही।

पौड़ी/श्रीनगर(पहाड़ ख़बरसार)पर्वतीय जनपद पौड़ी में यातायात व्यवस्था को सुगम एवं सुरक्षित बनाना वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया पौड़ी श्रीमती श्वेता चौबे की विशेष प्राथमिकताओं में से एक है, जिसके क्रम में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करते हुए समस्त क्षेत्राधिकारी/ थाना प्रभारियों व यातायात निरीक्षक द्वारा संयुक्त अभियान चलाकर यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत बृहद स्तर पर कार्यवाही की गयी।

जिसके के क्रम में दिनाँक 18.04.2023 को समस्त क्षेत्राधिकारी/ थाना प्रभारियों व यातायात निरीक्षकों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत सघन चैकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के अन्तर्गत यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत प्रभावी कार्यवाही करते हुए (ओवर स्पीड के- 60, बिना सीट बेल्ट के-13, बिना हेल्मेट पहने-149, नाबालिग द्वारा वाहन चलाने पर-12, शराब पीकर वाहन चलाने पर- 36) इस प्रकार कुल 270 वाहन चालकों के विरूद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही करते हुए वाहन चालकों से ₹1,41,000/- रूपये जुर्माना वसूल कर राजकीय कोष में जमा किया गया। साथ ही 34 वाहन चालकों के चालान माननीय न्यायालय प्रेषित किये गये। उक्त कार्यवाही प्रत्येक दिवस जारी रहेगी। पौड़ी पुलिस की आमजन से अपील है कि यातायात नियमों का पालन करते हुये यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने हेतु पौड़ी पुलिस का सहयोग करें एवं अपना अमूल्य जीवन बचायें।

SSP पौड़ी श्वेता चौबे के निर्देशों का दिखा असर,लक्ष्मण झूला पुलिस ने ब्रह्मपुरी से शातिर वाहन चोरों को किया गिरफ्तार

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया पौड़ी श्वेता चौबे द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को वाहन लिफ्टिंग एवं चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाये जाने एवं प्रभावी कार्यवाही करने के आदेश दिये गये हैं| जिसके क्रम में श्री शेखर चन्द्र सुयाल अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार के निर्देशन, श्री श्यामदत्त नौटियाल क्षेत्राधिकारी श्रीनगर के पर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मणझूला श्री विनोद गुसाई के नेतृत्व में पौड़ी पुलिस ने दिनांक 18.04.2023 को 02 शातिर वाहन चोरों को चोरी की मोटर साईकिल के साथ गिरफ्तार किया गया।

 दिनांक 03.04.2023 को वादी श्री संदीप सिंह राणा, निवासी- 123, नीलकंठ रोड, घट्टू गाड ने थाना लक्ष्मणझूला पर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके द्वारा दिनांक 02.04.2023 को *अपने घर के बाहर पार्किंग में* बुलेट मोटर साईकिल संख्या- UK 14E6763 खड़ी की थी, जो चोरी हो गयी है, काफी ढूंढ खोज करने पर भी बुलेट का पता नहीं चल पाया है। प्रथम सूचना रिपोर्ट के आधार पर थाना लक्ष्मणझूला पर मु0अ0स0- 12 /2023, धारा 379 भा.द.वि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

 *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया पौड़ी श्रीमती श्वेता चौबे* द्वारा उक्त चोरी की घटना को गम्भीरता से लेते हुये सफल अनावरण कर मोटर साईकिल की शीघ्र बरामदगी एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मणझूला को टीम गठित करने हेतु निर्देशित किया गया।

  गठित टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास तथा थाना क्षेत्र से बाहर आने-जाने वाले समस्त मार्गों पर लगे सैकड़ों कैमरों का बारीकी से अवलोकन किया गया। अवलोकन से स्पष्ट हुआ कि घटना की रात्रि में उक्त मोटर साईकिल गरुड़ चट्टी से बाहर निकली है। पुलिस टीम द्वारा अपने स्थानीय मुखबीर तन्त्र को सक्रिय किया गया। मुखबीर की सूचना पर गठित टीम द्वारा दो वाहन चोरों को दिनांक 18.04.2023 को मय चोरी की बुलट मोटर साईकिल सहित ब्रह्मपुरी के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा दोनों अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की गयी तो पूर्व में भी कई बार जेल जा चुके हैं। 

नाम पता अभियुक्त गण
1.अजय उर्फ अज्जू पुत्र राजेश शाह, निवासी-दादर , पोस्ट-ऑफिस मासों, थाना-चमोली, हाल पता-पेट्रोल पम्प के पास, तपोवन थाना-मुनिकीरेती ,जनपद टिहरी गढ़वाल।
2.सुनील उर्फ सोनू राजपूत पुत्र उमेश सिंह, निवासी-ग्राम-सिरणी पोस्ट, भल्डी-पट्टी चंद्रबदनी, थाना-देवप्रयाग जिला टिहरी गढ़वाल।

पूछताछ का विवरण
पूछताछ करने पर दोनों अभियुक्त गणों द्वारा बताया गया कि वे एक दूसरे को वर्ष 2014 से जानते हैं तथा पूर्व में थाना कर्णप्रयाग, चमोली से मोटर साईकिल चोरी के अपराध में जेल जा चुके हैं। उनके द्वारा दिनांक 03.04.2023 को घट्टू गाड से घर के बाहर से उक्त बुलेट मोटरसाइकिल चोरी की गई। दोनों ने बताया कि हम गरीब घर से हैं तथा नशा करने के आदी हैं। नशा करने के लिए जब पैसा नहीं मिल पाता था तो उन्होंने मोटर साइकिल चोरी करना शुरू कर दिया।

अपराधिक इतिहास

अभियुक्त अजय उर्फ अज्जू के विरुद्ध
1.मुoअoसंo 15/16 धारा 379/411 आईपीसी कोतवाली कर्णप्रयाग
2.मुoअoसंo 16/16 धारा 379/411 आईपीसी कोतवाली कर्णप्रयाग
3.मुoअoसंo 47/19गैंगस्टर एक्ट
4.मुoअoसंo24/19 धारा 379 411 आईपीसी कोतवाली कर्णप्रयाग

अभियुक्त सुनील उर्फ सोनू के विरुद्ध
1.मुoअoसंo 15/16 धारा 379/411 आईपीसी कोतवाली कर्णप्रयाग
2.मुoअoसंo 16/16 धारा 379/411 आईपीसी कोतवाली कर्णप्रयाग

  1. मुoअoसंo 47/19 गैंगस्टर एक्ट
    इसके अतिरिक्त गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों के अन्य आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी की जा रही है

बरामद माल
मोटर साईकिल संख्या- UK 14E6763

पुलिस टीम
1.उपनिरीक्षक श्री श्रद्धानंद सेमवाल
2.मुख्य आरक्षी सुरेन्द्र
3.मुख्य आरक्षी मनोहरी लाल

*पौड़ी पुलिस ने सत्यापन न कराने वाले होटल मलिकों व मकान मालिकों से वसूला 01 लाख से अधिक का जुर्माना*

0

चार धाम व G-20 के दृष्टिगत पौड़ी पुलिस चला रही है लगातार सत्यापन अभियान।
रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी/श्रीनगर(पहाड़ ख़बरसार)एसएसपी पौड़ी श्वेता चौबे द्वारा आगामी चारधाम यात्रा तथा शान्ति एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत विगत वर्षो से बाहरी राज्यों से जनपद में कार्यरत एवं निवास करने वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके सत्यापन किये जाने के सम्बन्ध में पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार जनपद पौड़ी के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में छात्रों, श्रमिकों, किरायेदारों, घरेलू नौकरों, फड़-फेरी, मजदूरों, बाहरी व्यक्तियों, संदिग्ध रूप से घूम रहे व्यक्तियों के सत्यापन की कार्यवाही करने हेतु कड़े निर्देश दिये गये हैं।

जिसके क्रम में पौड़ी पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में पुलिस टीम गठित कर वृहद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाते हुये 26 किरायेदारों, 02 होटल मालिकों, 06 रेड़ी/ठेली वालों के सत्यापन की कार्यवाही की गयी।

सत्यापन न करने वाले मकान मालिकों/होटल मलिकों व रेड़ी/ठेली वालों के विरुद्ध उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के तहत 01 लाख से अधिक का जुर्माना वसूला गया। आगामी चारधाम यात्रा और G-20 सम्मलेन के दृष्टिगत सत्यापन कार्यवाही लगातार जारी है।

डीएम पौड़ी ने सतपुली में लोनिवि गेस्ट हाउस व एंग्लिंग हर्ट्स का किया निरीक्षण

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

सतपुली(पहाड़ ख़बरसार) जिलाधिकारी डॉ० आशीष चौहान ने सोमवार को सतपुली में लोनिवि गेस्ट हाउस व एंग्लिंग हर्ट्स में हो रहे फिनिसिंग कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणदाई संस्था मंडी परिषद रुद्रपुर को एंग्लिंग हर्ट्स के फिनिसिंग कार्यों को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने लोनिवि गेस्ट हाउस में हो रहे सौंदर्यकरण कार्य का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारी को गुणवत्ता के साथ कार्य करने को कहा।


जिलाधिकारी ने एंग्लिंग हर्ट्स में हो रहे फिनिसिग कार्य का निरीक्षण करते हुए कार्यदाई संस्था को हर्ट्स में विद्युत सप्लाई व फर्श पर बेहतर टाइल्स लगाने के साथ ही स्विमिंग पूल पर टाइल्स सहित अन्य फिनिसिग कार्य को तय समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि एंग्लिंग हर्ट्स का कार्य पूर्ण होने पर ही संबंधित विभाग को हैंडओवर करने के निर्देश दिए। साथ ही
उपजिलाधिकारी सतपुली, तहसीलदार व राजस्व उपनिरीक्षक को एंग्लिंग हर्ट्स में हो रहे फिनिसिंग कार्यों का समय-समय पर निरीक्षण कर कार्य तेजी से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित ठेकेदार को भी मजदूरों की संख्या बढ़ाते हुए कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने को कहा।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सतपुली संदीप कुमार, प्रभारी तहसीलदार सुधा डोभाल, राजस्व उपनिरीक्षक वेदप्रकाश पटवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

DM पौड़ी डॉ आशीष चौहान ने भी डल्ला गांव में डाला डेरा,बाघ को पकड़ने के लिए खुद कर रहे डीएम मॉनिटरिंग

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान रिखणीखाल तहसील के अंतर्गत डल्ला गांव पहुंचे, जहां उन्होंने पीड़ित परिवार के परिजनों को सांत्वना दी। जिलाधिकारी के साथ में गढ़वाल वन प्रभाग व लैंसडौन वन प्रभाग की टीम, उपजिलाधिकारी, पुलिस कर्मी सहित अन्य विभागों के अधिकारी
गांव में पहुंचे। वहीं बाघ को पिंजरे में कैद करने के लिए गढ़वाल डिवीजन के डीएफओ फॉरेस्ट व पुलिस कर्मियों के साथ गांव में डटे हैं।
जिलाधिकारी ने बताया कि गांव में तमाम जगहों पर ट्रैस कैमरे लगा दिए गए हैं साथ ही घटनास्थल के आसपास वन विभाग के द्वारा पिंजरे लगा दिए गए हैं। कहा कि रातभर वन विभाग की टीम और पुलिस टीम गांव में मौजूद रहेगी हर संभव प्रयास किया जा रहा है कि बाघ पिंजरे में कैद हो जाए। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। जिलाधिकारी ने डल्ला गांव के ग्रामीण व आसपास क्षेत्र के ग्रामीणों को आवश्यक कार्य पड़ने पर ही तथा एकसाथ मिलकर घर से बाहर निकले की बात कही। उन्होंने कहा कि जब तक बाघ पिंजरे में कैद नहीं हो जाता तब तक आसपास के विद्यालयों में अवकाश रहेगा। उन्होंने बाघ को पकड़ने के लिए तैनात टीम को निरंतर रूप से बाघ पर निगरानी बनाने के निर्देश दिए। गांव में बाघ की चहल करने पर जगह जगह पर ट्रैक कैमरे लगा दिए गए हैं।
घटनास्थल पर डीएफओ गड़वाल स्वप्निल अनिरुद्ध, डीएफओ लेंसडाउन दिनकर तिवारी, उपजिलाधिकारी कोटद्वार प्रमोद कुमार, लेंसडाउन सोहन सिंह, सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

‘‘DM डॉ0 आशीष चौहान के आदेशों के बाद जनपद में यहाँ लगा कर्फ्यू,पढ़िए पूरी खबर‘‘

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने तहसील रिखणीखाल, धुमाकोट के क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 13 एवं 15 अप्रैल 2023 को बाघ के हमले के दृष्टिगत तहसील रिखणीखाल क्षेत्रान्तर्गत ग्राम डल्ला, पट्टी पैनो-4 मेलघार क्वीराली, तोल्यू, गाडियू, जुई, द्वारी, काण्डा, कोटडी एवं तहसील धुमाकोट क्षेत्रान्तर्गत ग्राम ख्यूणाई तल्ली, ख्यूणाई मल्ली, ख्यूणाई बिचली, उम्टा, सिमली मल्ली, चमाडा, सिमली तल्ली, घोडकन्द मल्ला, घोडकन्द तल्ला, काण्डी तल्ली, काण्डी मल्ली, मन्दियार गांव, खडेत, गूम, बेलम, क्षेत्रान्तर्गत रात्री कर्फ्यू लगाये जाने आदेश दिये है। उन्होंने कहा कि बाघ द्वारा हमला किये जाने से दो व्यक्तियों की मृत्यु हो गयी है जिस कारण स्थानीय जनता में भय का माहौल व्याप्त है तथा बाघ द्वारा पुनः हमला किये जाने की प्रबल सम्भावना है। रात्रि के समय स्थानीय जनता के अनावश्यक घर से बाहर न निकले इसके दृष्टिगत अग्रिम आदेशों तक सांय 7.00 बजे से प्रातः 6.00 बजे तक कर्फ्यू लगाया जाता है।

इसके साथ ही जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने तहसील धुमाकोट के ग्राम भैडगांव एवं उसके आसपास के निकटवर्ती क्षेत्र में भय का माहौल व्याप्त होने व विद्यालय जाने वाले बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत स्थिति सामान्य होने तक ग्राम भैडगांव पट्टी बूंगी-3 तहसील धुमाकोट क्षेत्रान्तर्गत ग्राम ख्यूणाई तल्ली, ख्यूणाई मल्ली, ख्यूणाई बिचली, उम्टा, सिमली मल्ली, चमाडा, सिमली तल्ली, घोडकन्द मल्ला, घोड़कन्द तल्ला, काण्डी तल्ली, काण्डी मल्ली. मन्दियार गाँव, खडेत, गूम बेलग, क्षेत्रान्तर्गत विद्यालयों/आंगनबाड़ी केन्द्रों में तथा तहसील रिखणीखाल अन्तर्गत ग्राम डल्ला, पटटी पैनो-4, मेलधार, क्वीराली तोल्यां गाडियूं, जुई, द्वारी, काण्डा, कोटडी आदि क्षेत्रान्तर्गत विद्यालयों/आंगनबाड़ी केन्द्रों में दिनांक 17 एवं 18 अप्रैल, 2023 को दो दिवसीय अवकाश घोषित किया है।

जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने तहसील रिखणीखाल, धुमाकोट अन्तर्गत दिनांक 13 अप्रैल, 2023 एवं दिनांक 15 अप्रैल, 2023 को बाघ द्वारा हमला किये जाने से दो व्यक्तियों की मृत्यु के दृष्टिगत उपजिलाधिकारी लैंसडाउन/धुमाकोट तथा तहसीलदार रिखणीखाल/धुमाकोट को निर्देशित किया कि बाघ द्वारा हमला किये जाने के कारण स्थानीय जनता में भय का माहौल व्याप्त है तथा बाघ द्वारा पुनः हमला किये जाने की प्रबल सम्भावना है। जिसके दृष्टिगत तहसील रिखणीखाल क्षेत्रान्तर्गत ग्राम डल्ला, पट्टी पैनो-4, मेलधार, क्वीराली, तोल्यूं, गाडियू, जुई, द्वारी, काण्डा, कोटडी एवं तहसील धुमाकोट क्षेत्रान्तर्गत ग्राम ख्यूणाई तल्ली, ख्यूणाई मल्ली, ख्यूणाई बिचली, उम्टा, सिमली मल्ली, चमाडा, सिमली तल्ली, घोडकन्द मल्ला, घोडकन्द तल्ला, काण्डी तल्ली, काण्डी मल्ली, मन्दियार गांव, खडेत गूम, बेलम, क्षेत्रान्तर्गत ऐसे परिवारों/घरों को चिन्हित किया जाए जो बाघ के हमले के दृष्टिगत अत्याधिक संवेदनशील है। जिलाधिकारी ने तहसीलदार रिखणीखाल, धुमाकोट को अग्रिम आदेशो तक प्रभावित क्षेत्र में तैनात किये जाने के निर्देश दिये है।

तहसील रिखणीखाल, धुमाकोट क्षेत्रान्तर्गत बाघ द्वारा हमला किये जाने के कारण स्थानीय जनता में भय का माहौल व्याप्त होने के दृष्टिगत ग्राम वासियों को अपने पशुओं के लिये जंगल से चारा-पत्ती लाने में बाघ का खतरा बना हुआ है। ग्रामवासियों द्वारा घर पर ही चारा-पत्ती उपलब्ध कराये जाने हेतु अनुरोध पर जिलाधिकारी ने प्रभावित क्षेत्रों में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी पौड़ी को निर्देशित किया कि अग्रिम आदेश तक पशुओं के चारापत्ती की व्यवस्था करना सुनिश्चित करेगें।

*ब्रेकिंग/धुमाकोट में गुलदार ने एक बुजुर्ग को बनाया निवाला*

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार) पौड़ी जनपद में बाघ का हमला रूकने का नाम नहीं ले रहा है। जिले में चार दिन के भीतर ही एक बार फिर से बाघ ने एक को निवाला बना दिया। जानकारी के मुताबिक बाघ की घटना शनिवार रात की बतायी जा रही है। शव से दुर्गंध आने के बाद ही लोगों को घटना का पता चला। मृतक घर पर अकेला रहता था। बताया जा रहा है कि शनिवार को लकड़ी लेने घर के पास ही गया था जहां गुलदार ने उस पर हमला कर दिया।
गढ़वाल वन प्रभाग की दीवा रेंज के अंतर्गत भैड़गांव में एक 75 वर्षीय बुजुर्ग को बाघ ने अपना निवाला बनाया दिया। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी धुमाकोट दीपक तिवारी ने बताया कि ग्रामीणों ने रविवार की
दोपहर को सूचना दी कि भैड़गांव में एक 75 साल के बुजुर्ग को बाघ ने अपना निवाला बना दिया। इसके बाद पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जहां उन्होंने देखा की बाघ बुजुर्ग के शव को घर से करीब 100 मीटर दूर ले गया है। बताया कि शव से दुर्गंध आने पर ग्रामीणों को घटना का पता चला। थाना प्रभारी ने बताया कि बुजुर्ग की पहचान भैड़गांव निवासी रणबीर सिंह नेगी के रूप में हुई है। बताया कि बुजुर्ग शिक्षा विभाग से रिटायर्ड कर्मचारी है। जो कि गांव में अकेले ही रहते थे। उनके परिजन देहरादून रहते हैं। बताया कि परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।
वहीं डीएफओ गढ़वाल स्वपनिल अनिरूद्ध ने बताया कि क्षेत्र में वन विभाग की टीमों को तैनात कर दिया गया है। जरूरत पड़ी तो क्षेत्र में पिंजरे भी लगाये जाएंगे।

*पौड़ी के धारा रोड़ तिराहा पर बुजुर्ग महिला को स्कूटी से टक्कर मारने वाला निकला थाना पैठाणी निवासी,पुलिस जुटी जांच में*

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)सोशल मीडिया में जिला मुख्यालय पौड़ी की धारा रोड तिराहा का एक बुजुर्ग महिला पर स्कूटी से टक्कर मारने का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस संबंध में घायल महिला समीमा अंसारी द्वारा कोतवाली पौड़ी में शिकायत दर्ज करवा कर संबंधित अज्ञात स्कूटी चालक के खिलाफ शिकायत पत्र दिया गया है महिला का कहना है कि वह सब्जी लेने के लिए बाजार गई थी इस दौरान विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात स्कूटी सवार द्वारा उस पर टक्कर मार दी गई। टक्कर लगने से महिला के हाथ, पैर और कमर पर गंभीर चोट आई है। इसके साथ ही उनका एक हाथ व पैर भी फैक्चर इस दौरान हुआ है। महिला ने इस संबंध में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कर उसके खिलाफ धनात्मक कार्रवाई करने की मांग पुलिस से की है। इस पूरे मामले में सीसीटीवी फुटेज से मिली तस्वीरों से पता चला है कि उक्त युवा पैठाणी निवासी है। कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज थाना पैठाणी को भेज दिए हैं थानाध्यक्ष पैठाणी वीरेंद्र रमोला ने बताया कि शिकायत उन्हें इस सम्बंध में कोतवाली पौड़ी से शिकायत प्राप्त हुई है और इस संबंध में स्कूटी चालक की खोज की जा रही है। उन्होंने बताएं कि जल्दी स्कूटी चालक को चिन्हित करके कोतवाली पौड़ी पुलिस को सौप दिया जाएगा।

error: Content is protected !!