Home Blog Page 70

पर्वतीय क्षेत्रों में वाहन तेज दौड़ाने वालों पर हो कार्रवाईःश्वेता चौबे एसएसपी पौड़ी

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

SSP पौड़ी श्वेता चौबे ने पर्वतीय क्षेत्रों में वाहनों की गति सीमा के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों के साथ की गोष्ठी

➡️ आज दिनांक 27.03.2023 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा पर्वतीय मार्गो पर गतिसीमा निर्धारण हेतु जनपद स्तर पर गठित समिति के सदस्यों के साथ गोष्ठी आयोजित की गयी।

➡️ जिसके तहत जनपद के नगर पालिका/नगर पंचायत की सीमा के अन्दर पर्वतीय क्षेत्रों में निर्धारित गति सीमा निर्धारण, सड़क मार्गों की भौगोलिक स्थिति, सड़क मार्ग तीव्र चढ़ाई एवं ढ़ालदार, खतरनाक मोड़, ब्लैक स्पॉटो का सुधारीकरण, सड़कों पर खतरनाक मोड़ों, दुर्घटना सम्भावित स्थानों का चिन्हीकरण करने, सड़क मार्गों पर लगे होर्डिग/आब्जेक्ट जिनके कारण वाहन चालकों को वाहन चलाने में बाधा उत्पन्न होती है उनको हटाने की कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गयाl

➡️ साथ ही महत्वपूर्ण स्थानों पर सर्वसम्बन्धित को साईन बोर्ड लगाकर आमजन को यातायात नियमों की जानकारी देते हुये नियमों का कड़ाई से पालन कराने हेतु निर्देशित किया गया।

➡️ निर्धारित गति सीमा का पालन न करने वाले वाहन चालको के विरूद्ध नियमानुसार मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

➡️ उक्त समिति में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्रीमती श्वेता चौबे अध्यक्ष, अपर जिलाधिकारी पौड़ी सदस्य, अधिशासी अभियन्ता प्रान्तीय खण्ड लोक निर्माण विभाग, पौड़ी सदस्य, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी कोटद्वार सदस्य, सम्भागीय निरीक्षक (प्र0वि0) पौड़ी सदस्य हैं|

➡️ उक्त मीटिंग में अपर जिलाधिकारी इला गिरी, क्षेत्राधिकारी सदर पौड़ी श्री प्रेमलाल टम्टा, यातायात निरीक्षक कोटद्वार श्री शिव कुमार, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा आदि मौजूद रहे।

पिछले 5 वर्षों से पाबौ सहित दूरस्थ क्षेत्रों में विभिन्न योजनाओं का लाभ दे रही सामाजिक संस्था हेल्प एज इंडिया का प्रोजेक्ट क्षेत्र में हुआ समाप्त,ग्रामीण लोगों ने संस्था के कर्मचारियों को दी विदाई

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पाबौ(पहाड़ ख़बरसार)सामाजिक संस्था हेल्प इज इंडिया के माध्यम से पाबौ ब्लाक के अंतर्गत आने वाले विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले पांच सालों से लगातार स्वास्थ्य, स्वरोजगार परक कैंप आदि लगाए गए। इन केंपो के माध्यम से हेल्प एज इंडिया संस्था ने पाबौ ब्लॉक के 50 से अधिक गांवों में ग्रामीण लोगों को स्वरोजगार परक योजनाओं, विभिन्न कृषि परक योजनाओं व अन्य योजनाओं से जोड़ने का काम किया। इसी का परिणाम रहा कि पिछले 5 वर्षों में युवा से लेकर बुजुर्ग लोगों ने संस्था द्वारा दी जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ लेकर स्वरोजगार को अपनाकर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत की।

हेल्प एज इंडिया की प्रोजेक्ट मैनेजर मौसम अंसारी ने बताया कि संस्था द्वारा पिछले 5 वर्षों में बुजुर्गों से लेकर युवा वर्ग के लिए विभिन्न काम के गए। उन्होंने बताया इसी का परिणाम रहा की संस्था द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ लेकर बहुत से युवा व बुजुर्ग लोग लाभान्वित हुए। और उन्होंने कृषि, मुर्गी पालन आदि योजनाओं का लाभ उठाकर अपने गांव में ही अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने का काम किया। उन्होंने बताया कि 5 वर्ष सेवा देने के बाद में संस्था का यह प्रोजेक्ट फिलहाल समाप्त हो गया है जिसके मद्देनजर बुजुर्ग उत्पादन समूह द्वारा हेल्पज इंडिया के 5 वर्षों की सेवाओं के लिए उन्हें विदाई समारोह देकर विदाई दी गई। इस दौरान डॉ सीताराम पूरी, प्रवीण कुमार, गोविंद सिंह कंडारी व अन्य हेल्पज इंडिया के कर्मचारी व संस्था के विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित ग्रामीण लोग मौजूद रहे।

जनपद टिहरी में राजीव उनियाल चुने गए राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के जनपदीय अध्यक्ष

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

टिहरी(पहाड़ ख़बरसार)जनपद टिहरी गढ़वाल में राजीव उनियाल को राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा द्वारा जनपदीय अध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा गया आज जनपद टिहरी गढ़वाल में राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा की एक आम बैठक आयोजित की गई। जिसमे राजीव उनियाल जो पूर्व में जनपद टिहरी गढ़वाल में मोर्चा के जनपद उपाध्यक्ष के पद का निर्वहन कर रहे थे को जनपदीय अध्यक्ष का दायित्व सौपा गया । इस अवसर पर मोर्चे के प्रदेश महासचिव श्री सीताराम पोखरियाल द्वारा आवाहन किया गया है कि जनपद टिहरी गढ़वाल में आपके नेतृत्व में पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन को बहुत बल मिलेगा और जो लड़ाई पूरे उत्तराखंड में तेजी से अन्य जनपदों में लड़ी जा रही है वही लड़ाई अब तेजी से टिहरी गढ़वाल में भी लड़ी जाएगी। इस अवसर पर पूर्व मंडलीय महामंत्री राजकीय शिक्षक संघ श्री शिव सिंह नेगी जी ने सभी विभागों के संगठनों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से मोर्चे के साथ एकजुट होकर पुरानी पेंशन बहाली की आवाज को तेजी से उठाने के लिए आह्वान किया गया। इस अवसर पर श्री राकेश भट्ट जी ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सभी कर्मचारियों को अपनी आवाज बुलंद करनी होगी एवं एकजुटता का परिचय देते हुए मोर्चा के साथ जुड़ कर इस आंदोलन को तेज गति से आगे बढ़ाना होगा। मोर्चा के मंडलीय उपाध्यक्ष एवं वर्तमान रा.शि.स. के जिला अध्यक्ष जी दिलबर रावत जी ने सभी पेंशन विहीन साथियों से आवाहन किया है की अपने बुढ़ापे को सुरक्षित करने हेतु आप सभी को नई पेंशन की खामियों को समझना होगा जितनी जल्दी पुरानी पेंशन बहाल होगी उतना आप सभी को लाभ मिलेगा जी.पी.एफ. की सुविधा प्रदान होगी। मोर्चे के जनपद टिहरी गढ़वाल के मुख्य संरक्षक श्री कमल नयन रतूड़ी जी ने अपने संबोधन में कहा कि सभी कर्मचारियों को नई पेंशन योजना की खामियों को समझना होगा जहां नई पेंशन से सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों को केवल 500 से 1000 तक की पेंशन मिल रही है जो की वृद्ध पेंशन से भी कम है। उन्होंने कहा क्या इससे हम अपना बुढ़ापा सुरक्षित कर सकेंगे सभी को ये बात समझनी होगी और आंदोलन को तेज गति से चलाना होगा। जनपद महिला उपाध्यक्ष अंजू रानी शर्मा ने इस आंदोलन में मातृ शक्ति को बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने हेतु आवाहन किया है उन्होंने कहा कि यदि महिलाएं आंदोलन में प्रथम पंक्ति में खड़े होते हैं तो आंदोलन को सफल होना निश्चित है इस अवसर पर श्री राजीव उनियाल ने मोर्चे के राष्ट्रीय नेतृत्व सिंह बी. पी. सिंह रावत जी, प्रदेश प्रभारी विक्रम सिंह रावत जी,प्रदेश अध्यक्ष मुकेश बहुगुणा जी, कार्यकारी अध्यक्ष जयदीप रावत जी प्रदेश महासचिव सीताराम पोखरियाल जी, महिला अध्यक्ष बबिता रानी जी सिन्धवाल जी, कमलेश मिश्रा जी, गढ़वाल मंडल अध्यक्ष, पूरण फर्स्वाण जी, सचिव नरेश भट्ट जी जसपाल गुसाईं जी हिमांशु जगूड़ी जी खुशाल सिंह का हार्दिक अभिनंदन एवं आभार व्यक्त किया है कि आपने जो दायित्व सौंपा है उसका में जिम्मेदारी से निर्वहन करूंगा एवं पुरानी पेंशन बहाली के इस आंदोलन में आप सभी के सहयोग से टिहरी गढ़वाल पुरानी पेंशन बहाली के आंदोलन में सर्वस्व न्योछावर कर देंगे।

माभूमि श्री सिद्ध पीठ मैं पांचवें दिवस धार्मिक अनुष्ठान के साथ हुआ कीर्तन मंडलियों की कीर्तन प्रतियोगिताओं आयोजन

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)मा भूमि श्री सिद्ध पीठ मैं पांचवें दिवस धार्मिक अनुष्ठान के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं के अंतर्गत कीर्तन मंडलियों द्वारा कीर्तन प्रतियोगिताओं का भी शुभारंभ हुआ। जिसमें प्रथम दिवस कीर्तन मंडली ढांडरी, कीर्तन मंडली डांडा पानी, जय केदार कीर्तन मंडली पौड़ी तथा गोरा कीर्तन मंडली सर्किट हाउस पौड़ी तथा कोट ने प्रतिभाग किया।

भुवनेश्वरी प्रबंधन समिति के सचिव सतीश तथा अध्यक्ष दिगंबर ने जानकारी देते हुए कहा कि भजन प्रतियोगिताओं हेतु इस बार चल वैजयंती पुरस्कार रखा गया है जो टीम चल वैजयंती शील्ड को लगातार तीन बार ले जाएगी यह पुरस्कार उसी का होगा। इससे प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ेगी और अधिक संख्या में लोग प्रतिभाग करेंगे। अनसुया प्रसाद ने सभी से आगामी नवरात्री मे सहयोग का निवेदन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ पद्मनाभ मंदिर केरल के मुख्य पुजारी जी द्वारा किया तत्पश्चात अध्यक्षता डा.जितेन्द्र नेगी जी ने की इस अवसर पर भुनेश्वरी मंदिर सभा दिल्ली , उपासक मंडल देहरादून , स्थानीय सथा के सदस्य उपस्तिथ रहे।कार्यक्रम का संचालन आचार्य नवीन ममगाँई जी द्वारा किया।

धाकड़ धामी का असर,👉

0

इस विश्वविद्यालय में 300 करोड़ ₹ के घोटाले का हुआ खुलासा,👉

जल्द होंगे जिम्मेदार लोगों पर मुकदमें दर्ज👇

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

देहरादून(पहाड़ ख़बरसार)विजिलेंस जांच में आयुर्वेद विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार की पुष्टि हुई है। विजिलेंस जांच में यहां सामान खरीद, निर्माण कार्यों और भर्ती करने में करीब 250 से 300 करोड़ रुपये का घोटाला सामने आया है। विजिलेंस ने जांच रिपोर्ट शासन को सौंप दी है।

अब जल्द ही मामले में जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। बताया जा रहा है कि सतर्कता समिति ने मौखिक अनुमति दे दी है, लेकिन लिखित आदेशों का इंतजार किया जा रहा है। उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में वर्ष 2017 से 2020 तक गलत तरीके से हुई नियुक्तियों, सामान खरीद में गड़बड़ी और वित्तीय अनियमितता की विजिलेंस जांच करवाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्देश दिए थे।

ब्रेकिंग/कुदरत का कहर बरपा उत्तरकाशी में,आसमानी बिजली गिरने से लगभग 300 से अधिक बकरियों की हुई मौत

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

उत्तरकाशी(पहाड़ ख़बरसार)बडी दुखद खबर उत्तरकाशी से है जहां आसमानी बिजली गिरने से लगभग 300 से भी ज्यादा भेड बकरियों की मौत हो गई। ग्राम बार्सु के भेडपालक संजीव रावत की भेड बकरियां ऋषिकेश से उत्तरकाशी आ रही थी कि आचानक मौसम खराब होने के कारण खट्टू खाल के पास आसमानी बिजली गिरी जिसमें 300 बडी बकरियां व 50 छोटे बकरी के बच्चे पूर्णता जलकर राख हो गए जिससे कि भेड़ पालक को बहुत बड़ा नुक़सान हुआ है जिला प्रशासन आपदा प्रबंधन एवं पशु पालन विभाग की टीम भी मौके पहुंच गई है।

टीबी. उन्मूलन को लेकर स्वास्थ्य विभाग पौड़ी द्वारा की गयी निक्षय वैन और वी-डॉट की शुरुआत

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार) स्वास्थ्य विभाग की ओर से क्षय रोग उन्मूलन हेतु लगातार प्रयास किये जा रहे हैं, इसी कड़ी में जनपद में वी-डॉट और निक्षय वाहन की शुरुआत की गयी है। जिला क्षय रोग अधिकारी डा0 रमेश कुंवर ने इसकी जानकारी देते हुये बताया कि स्वास्थ्य मंत्री डा0 धनसिंह रावत द्वारा इसकी शुरुआत विश्व टीबी दिवस पर कर दी गयी है।


जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ0 रमेश कुंवर ने बताया कि उत्तराखण्ड राज्य का पहला जनपद है जहां से टीबी उन्मूलन हेतु इस तरह के प्रयास की शुरुआत की गयी है। कहा कि वी.डॉट के माध्यम से टीबी रोगियों को आशाओं द्वारा खिलाई जाने वाली दवाइयों एवं रोगियों के स्वास्थ्य की जिला स्तर पर स्वंय विभागीय अधिकारियों द्वारा मॉनिटरिंग की जाएगी, साथ ही विभाग द्वारा संचालित निक्षय वाहन के माध्यम से रोटेशन के आधार पर जनपद के दूरस्थ क्षेत्रों के संभावित टीबी मरीजों के बलगम का सैंपल जांच केन्द्रों तक लाया जाएगा, जिससे मरीजों को चिकित्सालय तक जांच हेतु नही आना पडेगा। उन्होंने बताया कि जनपद में 461 निःक्षय मित्र बनाये गये हैं जिनके द्वारा टीबी रोगियों को प्रत्येक माह पोषण किटों का वितरण किया जा रहा है।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने श्रीनगर विधानसभा के अंतर्गत वर्ष 2017 से 2023 तक सीएम घोषणा की करी समीक्षा

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने जिला कार्यालय सभागार में विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर के अंतर्गत वर्ष 2017 से 2023 तक की गई मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि घोषणाओं पर त्वरित गति से कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।

बैठक में बताया गया कि विधानसभा श्रीनगर क्षेत्र अंतर्गत विगत 6 वर्षों में मुख्यमंत्री द्वारा कुल 63 घोषणाएं की गई है। जिसमे से 28 पूर्ण, 7 शासन स्तर पर, 01 वन विभाग स्तर पर, 8 पर हाल ही में कार्यारम्भ जबकि 15 घोषणाओं पर कार्यारम्भ नहीं हो पाया है।

कैबिनेट मंत्री ने जल निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि 21 करोड़ की पेयजल पम्पिंग योजना एनआईटी सुमाड़ी के अवशेष 60 प्रतिशत कार्य को शीघ्र पूरा करें। कहा कि योजना इस वर्ष के लक्ष्य के तहत शीघ्र ही 10 करोड़ की धनराशि जारी कर दी जाएगी। उन्होंने कलियासौड को बिडोलसयु पंपिंग योजना से जोड़ने के लिए जल निगम श्रीनगर के अधिकारियों को निर्देश दिए है। श्रीनगर में ऑडिटोरियम के निर्माण को लेकर संस्कृति विभाग व एसडीएम श्रीनगर को सही जगह पर भूमि तलाशने के निर्देश दिए है। उन्होंने युवा कल्याण विभाग को देवराड़ी में खेल मैदान के लिए भूमि चिह्नित कर डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए हैं। कमलेश्वर-धरीदेवी-देवलगढ़-कंडोलिया पर्यटन सर्किट के कार्यो के विभिन्न स्तरों पर लंबित मामलों के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए हैं। श्रीनगर व पैठाणी, थैलीसैण में पार्किंग निर्माण को लेकर आवास विकास विभाग के अधिकारियों आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।

बैठक में राज्यमंत्री (दर्जाधारी) यूसीएफ मातबर सिंह रावत, जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान, सीडीओ अपूर्वा पाण्डे, एडीएम ईला गिरी, एसडीएम अजयवीर सिंह, डीडीओ पुष्पेंद्र चौहान, सीएमओ डॉ प्रवीण कुमार, सीईओ डॉ आनंद भारद्वाज, ईई लोनिवि पाबौ के०एस० नेगी, डीएसटीओ राम सलोने, डिटीडीओ प्रकाश खत्री, जिलाध्यक्ष सहकारी बैंक नरेंद्र सिंह रावत, सुषमा रावत सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

‘एक साल नई मिसाल’ ‘जनसेवा कार्यक्रम’के तहत डॉ0 धन सिंह रावत ने पाबौ में बहुउद्देशीय शिविर एवं चिकित्सा शिविर का किया शुभारम्भ

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार) उत्तराखंड सरकार की ‘एक साल नई मिसाल’ के अंतर्गत आयोजित ‘जनसेवा कार्यक्रम’ के तहत आज पाबौ में बहुउद्देशीय शिविर एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। विकासखण्ड पाबौ के अंतर्गत खुडेश्वर मैदान में आयोजित शिविर का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत द्वारा किया गया।


आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मा0 कैबिनेट मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा एक वर्ष की अवधि में अनेक ऐतिहासिक फैसले लिये हैं। गरीब परिवारों को 03 निशुल्क गैस रिफिल योजना का लाभ देने तथा सख्त नकल विरोधी कानून लाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि वृद्ध महिला व पुरुष दोनों को पेंशन देने का काम, अटल आवास योजना को पुनः प्रारंभ करने, नई पर्यटन नीति व नई खेल नीति खेल नीति लायी तथा मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, होमस्टे योजना, मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री सूक्ष्म नैनो स्वरोजगार योजना आदि योजनाओं को प्रारंभ किया है।
मा0 स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 रावत ने कहा कि अब अस्पतालों में स्वास्थ्य केन्द्रों पर 207 जांचे निशुल्क की जा रही है। श्रीनगर विधानसभा के सभी गांवों को पक्की सड़कों से जोडा जा रहा है, कहा कि हमारी सरकार ने अन्तिम छोर पर बैठे व्यक्ति को मुख्यधारा में लाकर सरकारी योजनाओं का लाभ दिया है। उन्होंने कहा कि सभी स्कूलों को टाट मुक्त किया जा रहा है साथ ही स्कूलों में स्मार्ट क्लासें प्रारंभ की जा रही है। इस दौरान मा0 मंत्री जी ने विभागों द्वारा लगाये गये स्टॉलों का भी निरीक्षण किया तथा विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों को चेक वितरित किये, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पाण्डे, मुख्य शिक्षा अधिकारी डॉ0 आनन्द भारद्वाज, खण्ड विकास अधिकारी अमित चौहान, सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी व जनसमूह उपस्थित था।

ब्रेकिंग/लक्ष्मण झूला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भूतनाथ मंदिर के समीप विदेशी महिला को घायल करने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी/लक्ष्मण झूला(पहाड़ ख़बरसार)शुक्रवार शाम लक्ष्मण झूला थाना पुलिस को सूचना मिली कि भूतनाथ मंदिर के ऊपर सड़क पर एक विदेशी महिला को एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा छेड़छाड़ कर घायल कर दिया है व उक्त व्यक्ति जंगल में कहीं फरार हो गया है। सूचना के आधार पर थाना अध्यक्ष लक्ष्मण झूला विनोद गोसाई पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे व उनके द्वारा घायल विदेशी महिला को पीएचसी सेंटर लक्ष्मण झूला स्थित उपचार के लिए लाया गया। साथ ही घटना को अंजाम देने वाले युवक की तलाश व गिरफ्तारी किए जाने हेतु दो पुलिस टीमों का गठन कर कार्यवाही शुरू की गई।

गठित पुलिस टीम में से एक टीम द्वारा भूतनाथ मंदिर के आसपास स्थित जंगल में चेकिंग अभियान चलाया गया व दूसरी टीम द्वारा सीसीटीवी केमरे खंगालने गए। चेकिंग के दौरान उक्त व्यक्ति भूतनाथ मंदिर के नीचे स्थित जंगल में छिपा मिला। जिसने पूछताछ करने पर अपना नाम अनुज पुत्र चरण सिंह सहारनपुर उत्तर प्रदेश निवासी बताया। थाना लक्ष्मण झूला विनोद गोसाई ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है इसके साथ ही घायल विदेशी महिला को भी डॉक्टरों ने उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है उन्होंने बताया कि उक्त मामले में लक्ष्मण झूला पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अपनी विवेचना शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!