पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार) स्वास्थ्य विभाग की ओर से क्षय रोग उन्मूलन हेतु लगातार प्रयास किये जा रहे हैं, इसी कड़ी में जनपद में वी-डॉट और निक्षय वाहन की शुरुआत की गयी है। जिला क्षय रोग अधिकारी डा0 रमेश कुंवर ने इसकी जानकारी देते हुये बताया कि स्वास्थ्य मंत्री डा0 धनसिंह रावत द्वारा इसकी शुरुआत विश्व टीबी दिवस पर कर दी गयी है।
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ0 रमेश कुंवर ने बताया कि उत्तराखण्ड राज्य का पहला जनपद है जहां से टीबी उन्मूलन हेतु इस तरह के प्रयास की शुरुआत की गयी है। कहा कि वी.डॉट के माध्यम से टीबी रोगियों को आशाओं द्वारा खिलाई जाने वाली दवाइयों एवं रोगियों के स्वास्थ्य की जिला स्तर पर स्वंय विभागीय अधिकारियों द्वारा मॉनिटरिंग की जाएगी, साथ ही विभाग द्वारा संचालित निक्षय वाहन के माध्यम से रोटेशन के आधार पर जनपद के दूरस्थ क्षेत्रों के संभावित टीबी मरीजों के बलगम का सैंपल जांच केन्द्रों तक लाया जाएगा, जिससे मरीजों को चिकित्सालय तक जांच हेतु नही आना पडेगा। उन्होंने बताया कि जनपद में 461 निःक्षय मित्र बनाये गये हैं जिनके द्वारा टीबी रोगियों को प्रत्येक माह पोषण किटों का वितरण किया जा रहा है।
पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने जिला कार्यालय सभागार में विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर के अंतर्गत वर्ष 2017 से 2023 तक की गई मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि घोषणाओं पर त्वरित गति से कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।
बैठक में बताया गया कि विधानसभा श्रीनगर क्षेत्र अंतर्गत विगत 6 वर्षों में मुख्यमंत्री द्वारा कुल 63 घोषणाएं की गई है। जिसमे से 28 पूर्ण, 7 शासन स्तर पर, 01 वन विभाग स्तर पर, 8 पर हाल ही में कार्यारम्भ जबकि 15 घोषणाओं पर कार्यारम्भ नहीं हो पाया है।
कैबिनेट मंत्री ने जल निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि 21 करोड़ की पेयजल पम्पिंग योजना एनआईटी सुमाड़ी के अवशेष 60 प्रतिशत कार्य को शीघ्र पूरा करें। कहा कि योजना इस वर्ष के लक्ष्य के तहत शीघ्र ही 10 करोड़ की धनराशि जारी कर दी जाएगी। उन्होंने कलियासौड को बिडोलसयु पंपिंग योजना से जोड़ने के लिए जल निगम श्रीनगर के अधिकारियों को निर्देश दिए है। श्रीनगर में ऑडिटोरियम के निर्माण को लेकर संस्कृति विभाग व एसडीएम श्रीनगर को सही जगह पर भूमि तलाशने के निर्देश दिए है। उन्होंने युवा कल्याण विभाग को देवराड़ी में खेल मैदान के लिए भूमि चिह्नित कर डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए हैं। कमलेश्वर-धरीदेवी-देवलगढ़-कंडोलिया पर्यटन सर्किट के कार्यो के विभिन्न स्तरों पर लंबित मामलों के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए हैं। श्रीनगर व पैठाणी, थैलीसैण में पार्किंग निर्माण को लेकर आवास विकास विभाग के अधिकारियों आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।
बैठक में राज्यमंत्री (दर्जाधारी) यूसीएफ मातबर सिंह रावत, जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान, सीडीओ अपूर्वा पाण्डे, एडीएम ईला गिरी, एसडीएम अजयवीर सिंह, डीडीओ पुष्पेंद्र चौहान, सीएमओ डॉ प्रवीण कुमार, सीईओ डॉ आनंद भारद्वाज, ईई लोनिवि पाबौ के०एस० नेगी, डीएसटीओ राम सलोने, डिटीडीओ प्रकाश खत्री, जिलाध्यक्ष सहकारी बैंक नरेंद्र सिंह रावत, सुषमा रावत सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार) उत्तराखंड सरकार की ‘एक साल नई मिसाल’ के अंतर्गत आयोजित ‘जनसेवा कार्यक्रम’ के तहत आज पाबौ में बहुउद्देशीय शिविर एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। विकासखण्ड पाबौ के अंतर्गत खुडेश्वर मैदान में आयोजित शिविर का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत द्वारा किया गया।
आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मा0 कैबिनेट मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा एक वर्ष की अवधि में अनेक ऐतिहासिक फैसले लिये हैं। गरीब परिवारों को 03 निशुल्क गैस रिफिल योजना का लाभ देने तथा सख्त नकल विरोधी कानून लाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि वृद्ध महिला व पुरुष दोनों को पेंशन देने का काम, अटल आवास योजना को पुनः प्रारंभ करने, नई पर्यटन नीति व नई खेल नीति खेल नीति लायी तथा मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, होमस्टे योजना, मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री सूक्ष्म नैनो स्वरोजगार योजना आदि योजनाओं को प्रारंभ किया है। मा0 स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 रावत ने कहा कि अब अस्पतालों में स्वास्थ्य केन्द्रों पर 207 जांचे निशुल्क की जा रही है। श्रीनगर विधानसभा के सभी गांवों को पक्की सड़कों से जोडा जा रहा है, कहा कि हमारी सरकार ने अन्तिम छोर पर बैठे व्यक्ति को मुख्यधारा में लाकर सरकारी योजनाओं का लाभ दिया है। उन्होंने कहा कि सभी स्कूलों को टाट मुक्त किया जा रहा है साथ ही स्कूलों में स्मार्ट क्लासें प्रारंभ की जा रही है। इस दौरान मा0 मंत्री जी ने विभागों द्वारा लगाये गये स्टॉलों का भी निरीक्षण किया तथा विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों को चेक वितरित किये, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पाण्डे, मुख्य शिक्षा अधिकारी डॉ0 आनन्द भारद्वाज, खण्ड विकास अधिकारी अमित चौहान, सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी व जनसमूह उपस्थित था।
पौड़ी/लक्ष्मण झूला(पहाड़ ख़बरसार)शुक्रवार शाम लक्ष्मण झूला थाना पुलिस को सूचना मिली कि भूतनाथ मंदिर के ऊपर सड़क पर एक विदेशी महिला को एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा छेड़छाड़ कर घायल कर दिया है व उक्त व्यक्ति जंगल में कहीं फरार हो गया है। सूचना के आधार पर थाना अध्यक्ष लक्ष्मण झूला विनोद गोसाई पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे व उनके द्वारा घायल विदेशी महिला को पीएचसी सेंटर लक्ष्मण झूला स्थित उपचार के लिए लाया गया। साथ ही घटना को अंजाम देने वाले युवक की तलाश व गिरफ्तारी किए जाने हेतु दो पुलिस टीमों का गठन कर कार्यवाही शुरू की गई।
गठित पुलिस टीम में से एक टीम द्वारा भूतनाथ मंदिर के आसपास स्थित जंगल में चेकिंग अभियान चलाया गया व दूसरी टीम द्वारा सीसीटीवी केमरे खंगालने गए। चेकिंग के दौरान उक्त व्यक्ति भूतनाथ मंदिर के नीचे स्थित जंगल में छिपा मिला। जिसने पूछताछ करने पर अपना नाम अनुज पुत्र चरण सिंह सहारनपुर उत्तर प्रदेश निवासी बताया। थाना लक्ष्मण झूला विनोद गोसाई ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है इसके साथ ही घायल विदेशी महिला को भी डॉक्टरों ने उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है उन्होंने बताया कि उक्त मामले में लक्ष्मण झूला पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अपनी विवेचना शुरू कर दी है।
देहरादून(पहाड़ ख़बरसार)राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली सँयुक्त मोर्चा उत्तराखंड के पदाधिकारियों ने ऑनलाइन बैठक सम्पन्न हुई , बैठक में हाल में ही नागपुर महाराष्ट्र में कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली हेतु हड़ताल में सम्मिलित हुए मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी पी सिंह रावत ने कहा कि राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा की मुहिम पूरे देश में रंग ला रही है मोर्चा के तत्वाधान में पूरे देश में पुरानी पेंशन बहाली की मांग जोर शोर से चल रही है जिसका रंग आज देश की संसद में भी देखनो को मिला, उन्होंने कहा मोर्चे के दबाव से आज केंद्र सरकार भी पुरानी पेंशन बहाली के मुद्दे को तवज्जो दे रही है।
मोर्चे के प्रदेश प्रभारी विक्रम सिंह रावत ने कहा कि मोर्चा लगाटर पुरानी पेंशन बहाली की मांग कर रहा है केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बयान प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को नई पेंशन योजना में संसोधन नही चाहिए, उन्हें हूबहू पुरानी पेंशन चाहिए। मोर्चे के प्रांतीय महासचिव सीताराम पोखरियाल ने कहा कि हाल में ही गैरसैंण विधानसभा घेराव कर कर्मचारियों ने साबित किया है कि उत्तराखंड का कार्मिक हर हाल में पुरानी पेंशन बहाली चाहता है, यह निराशाजनक है कि उत्तराखंड सरकार ने पुरानी पेंशन बहाली की ओर गंभीरता नही दिखाई, लेकिन मोर्चे का प्रयास निरन्तर जारी रहेगा। मोर्चे के प्रांतीय आई टी सेल प्रमुख अवधेश सेमवाल ने कहा कि मोर्चा लगतार पुरानी पेंशन बहाली के लिए प्रयासरत है आने वाले माह अप्रैल में भी बड़े कार्यक्रमों के माध्यम से पुरानी पेंशन बहाली की आवाज बुलंद की जाएगी। मोर्चे के गढ़वाल मंडल अध्यक्ष पूरण फर्स्वाण ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली हेतु संगठन विस्तार भी किया जा रहा है जिस निम्मित जसपाल गुसाईं को गढ़वाल मंडल समन्वयक , हिमांशु जगूड़ी को गढ़वाल मंडल उपाध्यक्ष एवं राजीव उनियाल को टिहरी जनपद के जिलाध्यक्ष हाल ही में नियुक्त किया गया है। मोर्चे के गढ़वाल मंडल महासचिव नरेश भट्ट ने कहा कि मोर्चे का एक मात्र उद्देश्य पुरानी पेंशन बहाली है जिस निम्मित 1 मई 2023 को संसद मार्च किया जाएगा जिसमे उत्तराखंड के कार्मिक बड़ी संख्या में प्रतिभाग करेंगे। मोर्चे की गढ़वाल मंडल महिला उपाध्यक्ष रशिम गौड़ में कहा कि मोर्चे के संघर्षों की बदौलत आज पुरानी पेंशन बहाली के मुद्दा पूरे देश मे छाया हुआ है। मोर्चे के कुमाऊँ मण्डल प्रभारी अन्नू पुजारी ने कहा गढ़वाल मंडल के साथ कुमाऊँ मण्डल में भी पुरानी पेंशन बहाली का मुद्दा ज्वलन्त है , हम हर हाल में पुरानी पेंशन बहाली चाहते हैं। बैठक में रणबीर सिन्धवाल, जसपाल गुसाईं, राजीव उनियाल, सतीश कुमार, अंकित रौथाण, शंकर भट्ट, प्रवीण घिल्डियाल , राकेश रावत , अजीत नेगी , माखन लाल शाह , दीप जोशी , मुरली मनोहर भट्ट, ज्योति नौटियाल , शशि चौधरी , लक्ष्मी नेगी आदि मौजूद रहे।
पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान द्वारा विकासखंड यम्केश्वर के कुनाऊ चौड़ ग्राम पंचायत का स्थलीय निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को बच्चों का टीकाकरण कराने तथा पशुपालन विभाग को पशुओं की बीमारियों का निदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कुनाऊ क्षेत्र को मिल्क कलस्टर के तौर पर विकसित करने के खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिए, साथ ही महिलाओं को उज्जवला गैस योजना का समुचित लाभ देने तथा केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों का गरीबों और वंचित वर्गों को बेहतर समुचित लाभ देने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने परियोजना प्रबंधक उरेडा को कुनाउ क्षेत्र में पर्याप्त मात्रा में स्ट्रीट लाइट लगवाने तथा मुख्यमंत्री सौर प्लांट योजना का लाभ देने के लिए उचित होमवर्क करने तथा उस समय में अग्रिम कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी के साथ खंड विकास अधिकारी यम्केश्वर दृष्टि आनंद, तहसीलदार श्रेष्ठ गुनसोला, परियोजना प्रबंधक राजेश्वरी सहित संबंधित विभागीय अधिकारी और कार्मिक उपस्थित थे।
जिलाधिकारी को अपने बीच पाकर ग्रामीण काफी उत्साहित नजर याए
पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने आज ऋषिकेश- बद्रीनाथ तीर्थाटन पैदल मार्ग सिमालो गांव से नांद गांव तक 22 किलोमीटर की पैदल ट्रेकिंग की। इस दौरान उन्होंने पैदल मार्ग पर पढ़ रहे विभिन्न गांवों में ग्रामीणों से वार्ता कर उनकी समस्याएं सुनी। वहीं ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से सिंगटालि पुल को लेकर अपनी बात रखी। पैदल ट्रैकिंग में वन विभाग, पर्यटन विभाग, राजस्व विभाग अधिकारी-कर्मचारी व स्थानीय लोग शामिल थे।
जिलाधिकारी ने ऋषिकेश से बद्रीनाथ तीर्थाटन पैदल मार्ग पर ट्रेकिंग करते हुए बीच-बीच में पढ़ने वाले ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। जिलाधिकारी को अपने बीच पाकर ग्रामीण काफी उत्साहित नजर आए। ग्रामीणों ने कहा कि जनपद में पहले जिलाधिकारी हैं जिन्होंने 22 किलोमीटर पैदल ट्रैकिंग करते हुए स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान जिलाधिकारी ने सीमालू, महादेव चट्टी, किनसूर, घेड़, बिलोगी, घाँगुगढ़ सिंकटाली सहित विभिन्न गांवों में पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जो समस्या अवगत हुई है जल्द उन समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि ऋषिकेश- बदरीनाथ प्राचीन तीर्थाटन पैदल मार्ग का जीणोद्धार किया जाएगा। जिससे इन क्षेत्रों में पर्यटकों की आवाजाही पहले जैसे बनी रहेगी। कहा की पर्यटकों के आने से स्थानीय लोगों को भी रोजगार के अवसर प्रदान होंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि ऋषिकेश- बद्रीनाथ पैदल मार्ग पर साइकिलिंग, कयाकिंग सहित अन्य गतिविधि भी शामिल की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस मार्ग पर पड़ने वाले पुराने डाक बंगले व धर्मशालाओं का भी जीणोद्धार किया जाएगा। जिससे पर्यटकों को ठहरने की सुविधा मिल सकेगी। जिलाधिकारी ने रास्ते में पड़ने वाले गंगा के व्यू वनस्पति और वन्य जीव की जैव विविधता तथा प्राकृतिक झरनों व पानी के स्रोतों से अभिभूत हुए। उन्होंने तीर्थाटन वह साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए व्यापक संभावनाएं तलाशी। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत करते हुए कहा की प्राचीन ऋषिकेश बदरीनाथ तीर्थाटन पैदल मारकापुर रोड द्वार होने से इसके मार्ग पर पड़ने वाले गांव और ग्रामीणों की आर्थिकी मजबूत होगी। इस अवसर पर डीएफओ गढ़वाल स्वप्निल अनिरूद्ध, जिला पर्यटन विकास अधिकारी प्रकाश खत्री, सहायक अभियंता लोनिवि मुकेश सकलानी, ग्राम प्रधान किनसूर दीपचंद शाह सहित ग्रामीण उपस्थित थे।
पौड़ी/श्रीनगर(पहाड़ ख़बरसार) विश्व टीबी दिवस पर एमबीबीएस श्रीनगर के छात्रों द्वारा टीबी उन्मूलन हेतु स्वास्थ्य मंत्री डॉ धनसिंह रावत की अध्यक्षता में जनजागरूकता रैली के साथ ही पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ धनसिंह रावत द्वारा जनपद में वी.डॉट की शुरुवात की गई। वीडॉट के द्वारा टीबी मरीजों के स्वास्थ्य की मानटरिंग वीडियो क्रांफ्रेसिंग के माध्यम से भी जाएगी। जिससे आशाओं के माध्यम से खिलाई जाने वाली दवाओं की मॉनिटरिंग की जाएगी। ताकि मरीजों को आसानी से स्वास्थ्य लाभ मिल सके।
इसके साथ ही माननीय स्वास्थ्य मंत्री द्वारा निक्षय वैन का भी शुभारंभ किया गया जिसमें दूरस्थ क्षेत्रों के संभावित टीबी मरीजों का बलगम का सैंपल जांच केंद्रों तक लाया जाएगा जिससे उनको चिकित्सालय तक नही आना पड़ेगा। वी डॉट और निक्षय वैन की शुरुवात करने वाला उत्तराखंड का पौड़ी पहला जनपद है। स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने आशा सम्मेलन में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाली आशा, आशा फेसिलेटर और ब्लॉक कोडिनेटर को सम्मानित भी किया। इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्री द्वारा जनपद में नवनियुक्त 137 एएनएम को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए गए।
पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार) जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, डॉ0 सविता रानी ने अवगत कराया है कि उपनल कार्यालय देहरादून के नाम पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी कार्यालय पौड़ी से विभाग में उपनल के माध्यम से कार्यरत कर्मचारियों की सूचना लेकर संबंधित उपनल कर्मचारियों को दूरभाष के माध्यम से नियमित नियुक्ति देने के नाम पर पैसों की मांग कर ठगी की जा रही है। जिस संबंध में विभाग में कार्यरत उपनल कर्मियों के द्वारा अवगत कराया गया है। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी ने समस्त कार्मिकों को सचेत करते हुए कहा कि यदि किसी अधिकारी/कर्मचारी के नाम से इस प्रकार से कोई फोन कॉल/संदेश आता है तो अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे खाता संख्या, पैन, आधार या अन्य जानकारी साझा न करें, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय या उपनल कार्यालय से इस प्रकार की कोई भी सूचना या जानकारी नही मांगी जा रही है।
पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार) उत्तराखंड सरकार की ‘एक साल नई मिसाल’ के अंतर्गत आयोजित ‘जनसेवा कार्यक्रम’ का जनपद पौड़ी मुख्यालय के रामलीला मैदान में जनपद के प्रभारी मंत्री, कैबिनेट मंत्री मा0 चन्दन राम दास जी द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मा0 मंत्री ने सूचना विभाग की एक साल नई मिसाल विकास पुस्तिका का विमोचन भी किया। कार्यक्रम में आमजनमानस द्वारा मा0 मुख्यमंत्री जी के लाइव प्रसारण कार्यक्रमों को भी सुना गया।
कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर मा0 कैबिनेट मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि हमारी वर्तमान सरकार द्वारा एक वर्ष की अवधि में अनेक ऐतिहासिक फैसले लिये हैं जिनमें वंछित वर्ग के कल्याण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं से लेकर विभिन्न क्षेत्रों को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों को संपादित किया है। इसके साथ ही भविष्य के लिए क्षेत्र लक्ष्य तय करने का संकल्प लेते हुए उसको प्राप्त करने के लिए प्रयासरत है।
j
मा0 मंत्री जी ने कहा कि हमारी सरकार ने विगत एक वर्ष में सक्त धर्मांतरण रोकथाम कानून, नई शिक्षा नीति को लागू करने, सरकारी नौकरियों में स्थानीय महिलाओं को ही 30 प्रतिशत का लाभ देने का रास्ता सुनिश्चित करने, गरीब वंछित परिवारों को 03 निःशुल्क गैस रिफिल योजना का लाभ देने तथा सक्त नकल विरोधी कानून लाने का काम किया है। समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए सरकार ने गंभीरता से कदम उठाये हैं। उन्होंने कहा कि वृद्ध महिला व पुरूष दोनों को पेंशन देने का काम, अटल आवास योजना को पुनः प्रारंभ करने, नई पर्यटन नीति व नई खेल नीति खेल नीति लायी तथा मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, होमस्टे योजना, मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री सूक्ष्म नैनो स्वरोजगार योजना आदि योजनाओं को प्रारंभ किया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य बनाने में योगदान देने वाले युवा, महिला और विभिन्न क्षेत्रों के लोगों के सपनों को साकार करने का हमारी सरकार कार्य कर रही है। हम प्रत्येक जनपद में ई-वाहन को बढ़ावा देने के लिए चार्जिंग स्टेशन बनाने की ओर कार्य करेंगे। प्रत्येक जनपद में दिव्यांग पुनर्वास केंद्र बनाने का काम करने की बात कही। कहा कि जनपद में रोडवेज बस डिप्पो के लिए जगह मिलते ही हम उस दिशा में आगे बढ़ेंगे।
स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तराखंड माननीय प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन व धामी जी नेतृत्व में विकास की नई ऊंचाईयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि गौरव का विषय है कि हमारे प्रदेश में जी-20 की बैठकें आयोजित की जा रही है। स्वास्थ्य केन्द्रों पर 207 जांचे निशुल्क की जा रही है। मा0 मुख्यमंत्री जी के निर्देशन पर अब मण्डलीय अधिकारी मण्डल कार्यालयों में ही बैठगें। उन्होंने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी ने पौड़ी बस अड्डे के निर्माण को पूर्ण करने की घोषणा की है, जिसे जल्द ही पूर्ण कर लिया जायेगा। कहा कि पौड़ी में रोड़वेज बस डिप्पो निर्माण को स्वीकृत किया गया है।
अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती शांति देवी ने अपने संबोधन में कहा कि आज प्रदेश सरकार ने अपने एक साल पूर्ण किये है, ये एक साल उपलब्धियों से भरे हैं। मुख्यमंत्री धामी जी के नेतृत्व में कई महत्वपूर्ण व ऐतिहासिक निर्णय लिए गये है। कहा कि सशक्त भू कानून बनाने की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है।
मा0 मंत्री ने विकासखंड कोट के भगवती पाण्डे और पवन कुमार को जंगली जानवरों से खेती सुरक्षा संबंधित चैन लिंक फेंसिंग योजना के अंतर्गत क्रमशः 1 लाख 60 हजार रूपये और 1 लाख 44 हजार रूपये की धनराशि के चैक वितरित किये। मा0 मंत्री ने अनीता देवी (गैस ऐजेंसी मोहल्ला पौड़ी) अनुसूईया देवी, देवेश्वरी देवी, संगीता देवी, गीता देवी, अफ्रोज बेगम, गुड्डी देवी, साधना देवी, कुसुम बिष्ट व गीता देवी(पौड़ी) सहित कुल 10 महिलाओं को मुख्यमंत्री अंत्योदय निःशुल्क गैस रिफिल योजना का लाभ प्रदान किया। उन्होंने हिना इक्तियाक, अर्चना, सलोनी और माधुरी को महालक्ष्मी कीट वितरीत की। मा0 मंत्री ने वीरेंद्र पंवार (साहित्यकार), गौरीशंकर थपलियाल, द्रोणाचार्य अवार्ड प्राप्त संदीप ढुकलान, लोकगायक अनील बिष्ट व देव उनियाल को भी सम्मानित किया। मा0 मंत्री द्वारा शहीद रघुनाथ, मनोज सिंह रावत, कुशाल सिंह, हर्षमणि, ध्यान सिंह, कमल सिंह, प्रीतम सिंह, दलीप सिंह, विपिन सिंह, श्याम सिंह, मान सिंह, अनूप कुमार के परिजनों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा उन्होंने 02 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री राहत कोष सहायता से दस-दस हजार के चैक, विकासखंड खिर्सू के गौरा स्वयं सहायता समूह श्रीकोट गढ़सारी, विकासखंड कोट की श्रीराजराजेश्वरी स्वयं सहायता समूह, वैष्णोदेवी स्वयं सहायता समूह कोट को 01-01 एक लाख के चैक तथा विकासखंड पौड़ी के रौतेलूमुलुक स्वयं सहायता समूह रैदुल व रोशनी स्वयं सहायता समूह रैदुल को 06-06 लाख के चैक वितरित किये। वहीं विकासखंड कोट के 07 लाभार्थियों के प्रधानमंत्री आवास पूर्ण होने पर राज्य सरकार द्वारा दिये जो रहे बर्तन खरीदने हेतु 05-05 हजार के चैक वितरित किये। साथ ही उन्होंने दिव्यांगजनों को कृत्रिम उपकरण दिये व उन्हें सम्मानित भी किया। वहीं स्वास्थ्य विभाग के कैम्प में कुल 93 पंजीकरण हुए, जिसमें ई0एन0टी0 13, आर्थोपेडिक 10, आंखों की जांच 27 तथा जनरल में 43 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कैम्प में 04 दिव्यांगों को प्रमाण पत्र भी वितरित किये। मा0 मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग, एनआरएलएम, पुलिस, होम्योपैथिक, समाज कल्याण, कृषि, उद्यान, बाल विकास, शिक्षा, रेलवे विभाग, लीड बैंक अधिकारी कार्यालय, सहकारिता विभाग द्वारा लगाये स्टॉल का निरीक्षण किया। इस अवसर पर पर जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान, मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पाण्डे, नगर पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम, अपर जिलाधिकार ईला गिरी, पीडी डीआरडीए संजीव कुमार रॉय, जिला विकास अधिकारी पुष्पेंद्र चौहान, प्रमुख पौड़ी दीपक खुगशाल, प्रमुख एकेश्वर नीरज पांथरी, नैनीडांडा प्रशांत कुमार, उपजिलाधिकारी सदर आकाश जोशी, श्रीनगर अजयबीर सिंह, चौबट्टाखाल संदीप कुमार, लैंसडाउन सोहन सिंह, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह रावत, अध्यक्ष भाजपा श्रीमती सुषमा रावत, अध्यक्ष कोटद्वार भाजपा वीरेंद्र रावत, भाजपा जिला प्रभारी विजय कपरवाण, सहित संबंधित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी व जनसमूह उपस्थित थे।