Home Blog Page 72

*इस दिन खुलेंगे गंगोत्री धाम के कपाट,पढ़िए पूरी खबर*

0

अक्षय तृतीय पर सर्व सिद्धि योग में दोपहर 12 : 35 पर खुलेंगे गंगोत्री धाम के कपाट

चैत्र नवरात्र के पर्व पर तीर्थ पुरोहितों ने निकाला शुभ मूहर्त

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

उत्तरकाशी(पहाड़ ख़बरसार)उत्तरकाशी के प्रसिद्ध गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम के कपाट आगामी 22 अप्रैल को खुलेंगें। चैत्र प्रतिपदा एवं नवरात्र के शुभ अवसर पर विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट खुलने का शुभ मुहूर्त निकाला गया। जिसमें अक्षय तृतीय पर प्रात: 12 बजकर 35 मिनट पर विधिवत पूजा-अर्चना एवं वैदिक मंत्रोचार के साथ गंगोत्री धाम के कपाट देश विदेश के श्रद्धालुओं के दर्शनाथ खोल दिए जाएंगे।
बुधवार को गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष हरीश सेमवाल व सचिव सुरेश सेमवाल ने बताया कि मां गंगा की उत्सव डोली 21 अप्रैल को अपने शीतकालीन प्रवास मुखबा से दोपहर 12:15 मिनट पर गंगोत्री धाम के लिए प्रस्थान करेगी, जो रात्रि को भैरों घाटी में विश्राम करेगी। अगले दिन 22 अप्रैल की सुबह मां गंगा की डोली 09 बजे गंगोत्री धाम पहुंचेगी। जहां पर गंगा पूजन, गंगा सहस्त्रनाम एवं विधिवत हवन पूजन करने के बाद दोपहर 12 : 35 पर सर्व आमृत सिद्धि योग में गंगोत्री धाम के कपाट देश विदेश के श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जायेंगे। वहीं दूसरी ओर इसी दिन यमुनोत्री धाम के कपाट भी अक्षय तृतीया के पर्व पर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जायेंगे। यमुनोत्री मंदिर समिति के सचिव भागेश्वर उनियाल ने बताया कि 22 अप्रैल को ही यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनाथ खोल दिए जायेंगे। जिसके लिए छटवें नवरात्र अर्थात यमुना जयंती पर कपाट खुलने का मूहर्त निकाला जायेगा। इसके बाद प्रदेश में चारधाम यात् विधिवत रूप से शुरू होगी और श्रद्धालु अगले छह माह तक गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम में ही मां गंगा व यमुना के दर्शन कर सकेंगे।

*‘‘रामलीला मैदान में ‘जन सेवा थीम कार्यक्रम’ के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम रहेगी उपलब्ध-DM पौड़ी’’*

0

‘आई सर्जन, और्थोपेडिक सर्जन और ई0एन0टी0 सर्जन विशेषज्ञ करेंगे लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण’

‘हैल्थ कैम्प में लगाई जायेगी ओ0पी0डी0’

‘मौके पर ही बनाये जायेंगे दिव्यांग प्रमाण पत्र’

‘जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य कैम्प का लाभ उठाने के लिए जनसामान्य से की अपील’

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार) जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान के मार्गदर्शन में जनपद मुख्यालय पौड़ी के रामलीला मैदान में दिनांक 23 मार्च, 2023 को ‘एक साल नई मिसाल’ के अंतर्गत ‘जन सेवा’ थीम पर आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ओ0पी0डी0 लगाकर तैनात रहेगी। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम में आंखों के सर्जन, हड्डी रोग विशेषज्ञ तथा नाक, कान व गला रोग विशेषज्ञ उपस्थित रहेंगे तथा लोगों की निःशुल्क चिकित्सा करेंगे। इस दौरान ओ0पी0डी0 के साथ-साथ दिव्यांगजनों के प्रमाण पत्र भी बनाये जायेंगे।
जिलाधिकारी ने सभी जनमानस से अपील की है कि सभी लोग निःशुल्क आयोजित हो रहे स्वास्थ्य विशेषज्ञों के कैम्प का लाभ उठाने के लिए स्वास्थ्य कैम्प में अधिक-से-अधिक प्रतिभाग करें।

“एक साल नई मिसाल” कार्यक्रम के तहत 23 मार्च को जिला मुख्यालय पौड़ी के रामलीला मैदान में आयोजित होगा बहुत बहुउद्देशीय शिविर

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार) राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘एक साल नई मिसाल’ कार्यक्रम के अंतर्गत ‘‘जन सेवा’’ थीम पर रामलीला मैदान पौड़ी में 23 मार्च को बहुउद्देशीय शिविर/चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम में मा0 मंत्री समाज कल्याण, अल्पसंख्यक, छात्र कल्याण, परिवहन, लघु एवं सूक्ष्म मध्यम उद्यम व जनपद पौड़ी गढ़वाल के प्रभारी मंत्री मा0 चन्दन राम दास जी मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगे।
मा0 प्रभारी मंत्री चन्दन राम दास जी 11ः00 बजे रामलीला मैदान में ‘जन सेवा’ पर बहुउद्देशीय शिविर व स्वास्थ्य शिविर में प्रतिभाग करेंगे। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर समाज कल्याण विभाग, कृषि, उद्यान, उरेड़ा, बाल विकास विभाग, शिक्षा, ग्राम्य विकास सहित अन्य विभागों द्वारा स्टॉल लगाये जाएंगे तथा लोगों को योजनाओं से लाभाविंत किया जायेगा। वहीं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित तथा मुख्यमंत्री राहत कोष के चैक भी वितरित किये जाएंगे।
इसके अलावा राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर जनपद के समस्त विकासखंड़ों में निर्धारित तिथि के अनुसार 24 मार्च से 30 मार्च, 2023 तक बहुउद्देशीय शिविर व स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जायेगा।
जन सेवा थीम पर 24 मार्च, 2023 को विकासखंड खिर्सू के श्रीनगर रामलीला मैदान, यमकेश्वर के गंगाभोगपुर मल्ला में बहुउद्देशीय व स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा। वहीं 25 मार्च को विकासखंड पाबौ के खुण्डेश्वर मैदान, 26 मार्च को विकासखंड थलीसैंण के विकासखंड मुख्यालय में शिविर लगाया जायेगा। 27 मार्च को विकासखंड द्वारीखाल, कल्जीखाल, जयहरीखाल में विकासखंड मुख्यालयों में तथा विकासखंड पोखड़ा में आई0टी0आई0 कॉलेज पोखड़ा में बहुउद्देशीय व स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जायेगा। 28 मार्च को विकासखंड दुगड्डा, पौड़ी, रिखणीखाल के विकासखंड मुख्यालयों व कोटद्वार में राजकीय इंटर कॉलेज कोटद्वार में शिविर आयोजित किया जायेगा। इसके अलावा 29 मार्च को विकासखंड बीरोंखाल व नैनीडांडा में शिविर विकासखंड मुख्यालयों व विकासखंड कोट में पंचायत भवन सबदरखाल में बहुउद्देशीय शिविर व स्वास्थ्य शिविर का आयेाजन किया जाएगा। विकासखंड एकेश्वर के विकासखंड मुख्यालय में बहुउद्देशीय शिविर व स्वास्थ्य शिविर 27 मार्च के स्थान पर अब 28 मार्च को आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम में सरकार द्वारा एक वर्ष में किये गये महत्वपूर्ण कार्यों, जनहित की चलायी गयी योजनाओं व कार्यक्रमों तथा उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए लिये गये संकल्पों से अवगत कराया जायेगा।

कल्जीखाल प्रमुख बीना राणा ने मां भुवनेश्वरी मन्दिर सांगुड़ा बिलखेत में दीवार बन्दी फेेसिंग एवं सड़क कार्य का किया लोकार्पण

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)हिन्दू नव सम्वतसर 2080 के चैत्र प्रतिपदा के अवसर पर कल्जीखाल प्रमुख बीना राणा ने विकासखण्ड कल्जीखाल द्वारा मां भुवनेश्वरी मन्दिर सांगुडा बिलखेत मे निर्मित सुरक्षा दीवार फेंसिंग एवं मन्दिर से घाट तक सड़क निर्माण कार्य का विधिवत लोकार्पण कर मन्दिर समिति के सुपर्द किया। प्रमुख कल्जीखाल बीना राणा एवं प्रमुख द्वारीखाल महेन्द्र राणा ने मां भुवनेश्वरी मन्दिर में आगमन पर मन्दिर समिति के अध्यक्ष श्री मदन सिंह रावत एवं पूर्व अध्यक्ष डॉ0 नेत्र बल्लब नैथानी,मन्दिर समिति के सदस्यों,जनप्रतिनिधियों एवं श्रद्धालुगणों ने गाजे बाजो के साथ माल्यापर्ण कर स्वागत किया।


मन्दिर समिति द्वारा आयोेजित चैत्र मास की प्रतिपदा पर प्रमुख बीना राणा की अगुवाई में बिलखेत चौराहे से भुवनेश्वरी मंदिर तक विभिन्न कीर्तन मंडिलियो द्वारा कलस यात्रा निकाली गई। मंदिर प्रांगण में पंडित गणेश सेलवाल द्वारा विधिविधान पूर्वक मंत्रो चारण के साथ पूजा अर्चना की। इस अवसर पर प्रमुख बीना राणा ने अपने सम्बोधन में कहा कि इस प्रकार के आयोजन से हम अपनी भारतीय संस्कृति को जीवित रख सकते है, हमें अपनी देवी देवताओं को हमेशा पूजन करना चाहिए, तभी हम पर देवी देवताओं की कृपा दृष्टि बनी रहेगी आज यहां पर इस से आयोजन मुझे बहुत खुशी हुई आज चैत्र नवरात्र का प्रथम दिन है, हम हिन्दुओं का नववर्ष आज से शुरू हो रहा है चैत्र नवरात्र एवं कर्तिक नवरात्र में महिलाए मां दुर्गा की पूजा अर्चना कर 9 दिनो तक व्रत का अनुष्ठान करती है तथा नवमी के दिन अपने व्रतो का छोटी कन्याओं को भोजन कराकर व्रत का पारायण करती है। ये उपवास हमारेे स्वास्थ्य के लिए भी उत्तम है क्योकि ठण्ड का मौसम खत्म हो रहा है गर्मी शुरू हो रही है ऐसे मे हम उपवास रख कर अपने शरीर का मजबूत बना सकते है, मै मां भुवनेश्वरी से प्रार्थना करती हू कि मां सभी भक्तजनों पर अपनी कृपा दृष्टि बनाये रखे तथा सभी निरोग धन सम्पदा से परिपूर्ण रहे। प्रमुख द्वारीखाल महेन्द्र राणा ने अपने सम्बोधन में कहा कि हमे अपनी संस्कृति को बचाये रखने के लिए इस प्रकार के आयोजन करने चाहिए, मंदिर समिति द्वारा महेंद्र राणा को मंदिर समिति का आजीवन सदस्य बनाया गया।मंदिर समिति की बहुत समय से दीवार बंदी फेंसिंग एवं घाट तक सड़क निर्माण की मांग थी जिसे आज पूरा कर मंदिर समिति को सुपुर्द किया गया,आगे घाट का भी सौंदर्यीकरण किया जाएगा। प्रमुख द्वारा महिला मंगल दलों एवं अन्य श्रद्धालुओं को फल एवं मिष्ठान वितरण किया। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी हरेंद्र कोहली, प्रधान बिलखेत सुमित्रा देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य देवेन्द्र सिंह, जेष्ठ प्रमुख अनिल नेगी, कनिष्ठ उप प्रमुख अर्जुन पटवाल, पूर्व जेष्ठ प्रमुख महेंद्र सिंह मवाना, प्रधान दिवाई अजय पटवाल, प्रधान धारी मदन सिंह रावत,प्रधान ओलना मोहन सिंह,प्रधान थापला राकेश कुमार,प्रधान सुतारगाव सुनील कुमार,प्रधान संगठन अध्यक्ष रमेश चन्द शाह,प्रधान बड़कोट नवीन कुमार, क्षेत्र पंचायत दिउसा महेश चंद्र,महिला मंगल दल अध्यक्ष चोपड़ा यशोदा देवी, पूर्व सचिव भारत भूषण नैथानी, प्रेम प्रकाश कुकरेती,पप्पू नयाल,शिवराज सिंह नेगी, अशोक रावत, विकास खंड कल्जीखाल के अधिकारी कर्मचारी आदि बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित रहे तथा मां का आशीर्वाद प्राप्त किया।

*ब्रेकिंग/पाबौ में अनियंत्रित होकर सब्जी का ट्रक गिरा सिमखेत के समीप नयार नदी के समीप,ट्रक चालक ने कूदकर बचाई अपनी जान*

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी/पाबौ(पहाड़ ख़बरसार)नजीबाबाद से पाबौ सब्जी लेकर आ रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सिमखेत के समीप सड़क से नीचे नयार नदी के समीप जा गिरा। गनीमत रही की इस दौरान ट्रक चालक ने कूदकर अपनी जान बचा ली। इस दौरान ट्रक चालक को छोटी मोटी चोट चोट आई है। जिसके बाद ट्रक चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ ले जाया गया। जहां पर ट्रक चला का इलाज किया जा रहा है।

चौकी प्रभारी पाबौ दीपक पवार ने बताया कि आज सुबह 5:00 बजे के करीब नजीबाबाद से ट्रक सब्जी लेकर पाबौ की ओर आ रहा था इस दौरान ट्रक चालक ने ट्रक से नियंत्रण खो दिया और ट्रक सिमखेत के समीप सड़क से नीचे नयार नदी के समीप जा गिरा। उन्होंने बताया ट्रक चालक का नाम संतोष कुमार पुत्र ज्वाला प्रसाद है जो अन्य दिन भी नजीबाबाद से पाबौ सब्जी लेकर आता था। उन्होंने बताया ट्रक मालिक को घटना की सूचना दे दी गई है और पुलिस द्वारा अग्रीम कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान रविंद्र भट्ट, प्रतीक चौधरी मौजूद रहे।

*संस्कृति मंत्री महाराज ने किया उत्तरा समकालीन आर्ट गैलरी का औचक निरिक्षण*

0

वॉल पेंटिंग, चित्रों व मॉडलों की साफ-सफाई ना होने पर किया आक्रोश जाहिर

आर्ट गैलरी की व्यवस्थाओं के लिए कमेटी बनाने के निर्देश

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

देहरादून(पहाड़ ख़बरसार) प्रदेश के संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने संस्कृति विभाग द्वारा घंटाघर के समीप स्थित हेमवंती नंदन बहुगुणा कॉम्पलेक्स में पहुंचकर उत्तरा समकालीन आर्ट गैलरी का औचक निरिक्षण किया।

प्रदेश के संस्कृति, धर्मस्व, पर्यटन, सिंचाई, लोक निर्माण, पंचायतीराज एवं ग्रामीण निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने मंगलवार को संस्कृति विभाग द्वारा घंटाघर के समीप स्थित हेमवंती नंदन बहुगुणा कॉम्पलेक्स में उत्तरा समकालीन आर्ट गैलरी का औचक निरिक्षण कर वहां पर्याप्त स्टाफ न होने साथ-साथ वॉल पेंटिंग और कलाकारों द्वारा बनाए गए चित्रों की सफाई ना होने पर आक्रोश जाहिर किया।

संस्कृति मंत्री श्री महाराज ने औचक निरीक्षण के दौरान महानिदेशक संस्कृति रणवीर सिंह चौहान को निर्देशित करते हुए कहा कि उत्तराखंड के कलाकार और समकालीन चित्रकला को विशेष पहचान दिलाने के लिए इस आर्ट गैलरी का निर्माण किया गया है इसलिए यहां पर स्टाफ की पर्याप्त व्यवस्था करने के साथ-साथ कलाकारों द्वारा बनाई गई वॉल पेंटिंग और चित्रों की नियमित साफ-सफाई होनी चाहिए। उन्होंने आर्ट गैलरी में रखें केदारनाथ हेली सेवा के मॉडल और ढोल के माडलों आदि पर नमी के चलते जंक लगने को गंभीरता से लेते हुए इसके रखरखाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होने कहा कि सुप्रसिद्ध चित्रकार स्व. सुरेंद्र पाल जोशी की परिकल्पना पर आधारित इस आर्ट गैलरी का उद्देश्य उत्तराखंड के चित्रकारों को उनकी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए मंच देना है। इसलिए इसका संरक्षण बेहद जरूरी है। उन्होंने निर्देश दिए कि पहाड़ की गाथा फिल्म और पहाड़ी शैली में बने घर के मॉडलों आदि की नियमित देखरेख होनी चाहिए।

उन्होंने संस्कृति महानिदेशक को निर्देश दिए कि इस आर्ट गैलरी के रखरखाव के लिए अलग से बजट का निर्धारण कर अनुभवी आर्टिस्टों को शामिल करते हुए शीघ्र ही एक कमेटी का भी गठन किया जाए और आर्ट गैलरी के प्रचार प्रसार के लिए एक वेबसाइट भी बनाई जाए ताकि लोग इसे देखने के लिए यहां आ सकें।

आर्ट गैलरी के निरीक्षण के दौरान संस्कृति मंत्री के साथ-साथ संस्कृति महानिदेशक रणवीर सिंह चौहान और चित्रकार स्व. सुरेंद्र पाल जोशी की पत्नी संगीता जोशी भी मौजूद थीं।

सरकार के 1 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर 23 से 30 मार्च तक जनपद के सभी विकास खंडों में आयोजित किए जाएंगे “जनसेवा” कार्यक्रम

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार) आगामी 23 मार्च को सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘जन सेवा’ थीम पर जनपद के समस्त विकासखंड़ों में 24 मार्च से 30 मार्च, 2023 तक बहुउद्देशीय शिविर/स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ0 आशीष चौहान ने कार्यक्रमों के आयोजन हेतु संबंधित उपजिलाधिकारियों को अध्यक्ष तथा खंडविकास अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी व ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को सदस्य नामित किया है।
जन सेवा थीम पर 24 मार्च, 2023 को विकासखंड खिर्सू के श्रीनगर रामलीला मैदान, यमकेश्वर के गंगाभोगपुर मल्ला में बहुउद्देशीय व स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा। वहीं 25 मार्च को विकासखंड पाबौ के खुण्डेश्वर मैदान, 26 मार्च को विकासखंड थलीसैंण के विकासखंड मुख्यालय में शिविर लगाया जायेगा। 27 मार्च को विकासखंड द्वारीखाल, एकेश्वर, कल्जीखाल, जयहरीखाल में विकासखंड मुख्यालयों में तथा विकासखंड पोखड़ा में आई0टी0आई0 कॉलेज पोखड़ा में बहुउद्देशीय व स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जायेगा। 28 मार्च को विकासखंड दुगड्डा, पौड़ी, रिखणीखाल के विकासखंड मुख्यालयों व कोटद्वार में राजकीय इंटर कॉलेज कोटद्वार में शिविर आयोजित किया जायेगा। इसके अलावा 29 मार्च को विकासखंड बीरोंखाल व नैनीडांडा में शिविर विकासखंड मुख्यालयों व विकासखंड कोट में पंचायत भवन सबदरखाल में बहुउद्देशीय शिविर व स्वास्थ्य शिविर का आयेाजन किया जायेगा।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को बहुउद्देशीय शिविर व स्वास्थ्य शिविर में उपस्थित होने के साथ ही समस्त व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिये हैं।

जनपद पौड़ी में कुपोषित व अति कुपोषित बच्चों के लिए चलाया जाएगा मिशन-200 अभियान-डॉ आशीष चौहान, DM पौड़ी

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार) महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग के कार्याे की समीक्षा को लेकर जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने जिला कार्यालय सभागार में सम्बन्धित विभाग के अधिकरियों की बैठक ली। जिलाधिकारी ने जनपद में दर्ज कुपोषित बच्चों को कुपोषण से बाहर निकालने व एनिमियां से ग्रस्त गर्भवती महिलाओं में ब्लड की कमी को दूर करने के लिए विभाग को युद्ध स्तर पर कार्य करने के नर्देश दिये हैं।


मंगलवार को आयोजित महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद में पंजीकृत 145 कुपोषित व 51 अति कुपोषित बच्चों को कुपोषण से बाहर निकालने के लिए मिशन-200 चलाने के निर्देश दिये है। उन्होने एनिमिया से ग्रस्त चिन्हित 08 महिलाओं महिलाओं को पोषण अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन से लाभान्वित कर एनिमियां दूर करने के निर्देश दिये हैं। जनपद को कुपोषण मुक्त करने के लिए ब्लॉक स्तरीय बाल विकास परियोजना अधिकारियों को कुपोषित बच्चों व एनिमिक महिलाओं की देखभाल अपने बच्चों की तरह करनी होगी, कहा कि यही विभाग व अधिकारियों का मूल उद्देश्य होना चाहिए। जिलाधिकारी ने कहा कि डीबीटी की तर्ज पर पोषण अभियान का लाथ सीधे पात्र लाभार्थी तक पंहुचाने पर ही मिशन-200 को सफलता मिलेगी। जनपद के विकासखण्ड थलीसैंण व बीरौंखाल में सर्वाधिक कुपोषित बच्चें पंजीकृत है, जिसमें थलीसैंण के 44 तथा बीरौंखाल कें 28 बच्चें शामिल है। पीपीटी में दिखाये गये आंकडों में स्पष्टता न होने पर जिलाधिकारी ने डीपीओ को फटकार लगाते हुए आंकडों को दुरुस्त करने के निर्देश दिये हैं।
बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी जितेन्द्र कुमार ने बताया कि जनपद में वर्तमान में छः माह से तीन वर्ष तक के 21718 बच्चों, तीन से छः वर्ष के 15781 बच्चों सहित 3149 गर्भवती व 4543 धात्री महिलाओं के पोषण को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों के माध्यम से नियमित निगरानी की जा रही है। उन्होने बताया कि जनपद के 1853 आंगनबाड़ी केन्द्रों में से लगभग 300 के आस-पास आंगनबाड़ी केन्द्र ऐसे है जहां पर बच्चों के पंजीकरण की संख्या शून्य हैं। उन्होने बताया कि वित्तीय वर्श 2022-23 के आंकड़ों के अनुसार प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के 1820 लाभार्थी, नन्दा गौरा योजना के अन्तर्गत 3287 आवदेन प्राप्त हुए हैं। जबकि स्पॉन्सरशिप योजना के 42, विधवा पेंशना योजना के 15394 व परित्यकता पेंशन योजना के 229 लाभार्थियों को योजनाओं लाभ दिया जा रहा है।
उन्होने बताया कि जनपद क्षेत्रांतर्गत श्रीनगर व कोटद्वार में महिला छात्रावास के प्रस्ताव शासन को भेजे गये है, जबकि कोटद्वार में महिला नशा मुक्ति केन्द्र की स्थापना के लिए आंगणन तैयार किया जा रहा है। वात्सल्य सदन हेतु ग्राम च्वींचा में भवन को चयनित किया जा चुका है जबकि शेल्टर होम फॉर चिल्ड्रन के लिए एसडीएम कोटद्वार व नगर आयुक्त कोटद्वार द्वारा भूमि चिन्हित करने की कार्यवाही गतिमान है।
बैठक में सीडीपीओ महबूब खान, केन्द्र प्रशासिका वन स्टॉप सेन्टर लक्ष्मी रावत, ब्लाक स्तरीय बाल विकास परियोजना अधिकारी मंजू डबराल, चंद्रकांता काला, प्रीति अरोड़ा, अंजू चमोली, हेमंती रावत आदि उपस्थित थे।

पौड़ी में लोक निर्माण विभाग व छात्रसंघ पदाधिकारी आए आमने-सामने, लगाया एक दूसरे पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप

0

रिपोर्ट-मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता व छात्रसंघ पदाधिकारियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा की अब छात्रसंघ पदाधिकारियों ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता धन सिंह कुटियाल से माफी मांगने की मांग की है और माफी ना मांगने पर आंदोलन की चेतावनी लोक निर्माण विभाग को दे दी है। पौड़ी छात्रसंघ अध्यक्ष अंकित नौटियाल ने बताया कि वे वार्षिक अधिवेशन का निमंत्रण देने के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता के पास पहुंचे थे। इस दौरान अधिशासी अभियंता द्वारा उन्हें मार्च फाइनल होने की बात कहकर बाद में आने के लिए कहा गया। जिसका छात्र संघ द्वारा विरोध किया गया। छात्रसंघ ने आरोप लगाया अधिशासी अभियंता द्वारा अभद्र व्यवहार उनके साथ किया गया। जिसको कतई भी बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। छात्रसंघ अध्यक्ष अंकित नौटियाल ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता से माफी मांगने की मांग की है और माफी मांगने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। वहीं इस पूरे मामले में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता धन सिंह कोटियाल का कहना है कि मार्च फाइनल होने की वजह से उनके द्वारा छात्र संघ के पदाधिकारियों से अगले दिन आने की बात कही गई थी मगर जब उन्होंने यह बात कही तो छात्र संघ के पदाधिकारियों द्वारा उन पर कुछ अभद्र टिप्पणी की गई, जो निंदनीय है उन्होंने कहा कि माफी मांगने का कोई सवाल ही नहीं उठता क्योंकि जब उन्होंने कोई गलती नहीं की है तो माफी क्यों मांगे। दोनों ही पक्ष झुकने को तैयार नहीं है तो किस तरह से तूल पकड़ते इस मामले को सुलझाया जाता है।

सावधान ! साइबर ठगों द्वारा अब टैन्ट बुकिंग के नाम पर की जा रही साइबर ठगी

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)

पौड़ी साइबर सेल ने साइबर ठगों के झांसे में आए 04 व्यक्तियों के खातों में वापस करायी ₹78,634 /- की धनराशि

प्रभारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद पौड़ी गढ़वाल श्री सुखवीर सिंह द्वारा साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु गठित साइबर सेल को जनपद में साइबर फ्रॉड सम्बन्धी किसी भी शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन श्री विभव सैनी के पर्यवेक्षण में साइबर सेल द्वारा तत्परता से कार्य करते हुए साइबर ठगी का शिकार हुए लोगों के खातों में धनराशि वापस कराए जाने एवं आम जनमानस को साइबर अपराध से सुरक्षा हेतु लगातार जागरूक करते हुए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में:-

𝘾𝙖𝙨𝙚 1-
दिनांक- 03.012.2022 को आवेदक अभिषेक, निवासी-नन्दपुर, पोस्ट पदमपुर, मोटाढाक, थाना कोटद्वार, जनपद पौडी गढवाल द्वारा एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसमें उनके द्वारा अंकित किया गया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा टैन्ट बुकिंग का झांसा देकर आवेदक से ₹ 54,892/- ऑनलाइन ठगी की गयी। साइबर सेल द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये सम्बन्धित पैमेन्ट गेटवे /बैंक नोडल से पत्राचार कर आवेदक के खाते से कटी ₹46,000/- धनराशि आवेदक के खाते में वापस करायी गयी।
𝘾𝙖𝙨𝙚 2-
दिनांक- 23.01.2023 को आवेदक हर्षिल भण्डारी, निवासी-मनोहर नगर, कोटद्वार, जनपद पौड़ी गढ़वाल द्वारा एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया था जिसमें उनके द्वारा अंकित किया गया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा आवेदक को झांसा देकर ₹11000/- की धनराशि की ऑनलाइन ठगी की गयी है। साइबर सेल द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये सम्बन्धित पैमेन्ट गेटवे/बैंक नोडल से पत्राचार कर आवेदक के खाते से कटी ₹11,000/- की धनराशि को आवेदक के खाते में वापस करायी गयी।
𝘾𝙖𝙨𝙚 3-
दिनांक- 06.01.2023 को आवेदक दीपक ध्यानी, निवासी-पौडी, जनपद पौड़ी गढ़वाल द्वारा एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसमें उनके द्वारा अंकित किया गया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा आवेदक को झांसा देकर ₹20,000/- की धनराशि की ऑनलइन ठगी की गयी है । साइबर सेल द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये सम्बन्धित पैमेन्ट गेटवे/बैंक नोडल से पत्राचार कर आवेदक के खाते से कटी ₹10,000/-की धनराशि को आवेदक के खाते में वापस करायी गयी ।
𝘾𝙖𝙨𝙚 4-
दिनांक-06.02.2023 को आवेदक जितेन्द्र, निवासी-शिवपुर, कोटद्वार, जनपद पौड़ी गढ़वाल द्वारा एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसमें उनके द्वारा अंकित किया गया कि आवेदक द्वारा सहवन से अपनी सैलरी ₹11634/- को गलत खाते में ट्रांजिक्शन की गयी। साइबर सेल द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये सम्बन्धित पैमेन्ट गेटवे/बैंक नोडल से पत्राचार कर आवेदक के खाते से कटी ₹11,634/- की धनराशि को आवेदक के खाते में वापस करायी गयी।

उपरोक्त व्यक्तियों की धनराशि को उनके खातों में वापस करायी गयी। जो कि आवेदकों के खातों में प्राप्त हो चुकी है। जिसके सम्बन्ध में आवेदकों द्वारा पौड़ी पुलिस का धन्यवाद किया गया।
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की आम जनमानस से अपीलः-
◆ किसी अज्ञात व्यक्ति के कॉल और मैसेज से सावधान रहें।
◆ किसी को भी अपना Password, OTP, CVV शेयर ना करें।
◆ अन्जान लिंक, ऑनलाइन जॉब्स ऑफर से सम्बन्धित लिंक पर क्लिक ना करें।
◆ अन्जान QR Code स्कैन ना करें।
◆ जागरूक बनें एवं अन्य व्यक्तियों को भी जागरूक करें।
◆ यदि कोई भी व्यक्ति ठगी का शिकार होता है तो तत्काल नजदीकी थाना एवं साईबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना दें।

साइबर पुलिस टीमः-
1.निरीक्षक श्री राजेन्द्र सिंह खोलिया (प्रभारी साईबर सैल)
2.उपनिरीक्षक श्री जयपाल सिंह चौहान
3.मुख्य आरक्षी 210 ना0पु0 उत्तम सिंह
4.आरक्षी 284 स0पु0 अरविन्द राय
5.महिला मुख्य आरक्षी 194 ना0पु0 विमला नेगी

error: Content is protected !!