Home Blog Page 73

DM पौड़ी डॉ चौहान ने ली जल जीवन मिशन की महत्वपूर्ण बैठक, बताया जनपद में 8644 के सापेक्ष 17805 पेयजल कनेक्शन लगाने के काम को किया जा चुका है पूरा

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार) जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक ली।
जिलाधिकारी ने पेयजल निगम, जल संस्थान व संबंधित अधिकारियों को दिये गये लक्ष्य के सापेक्ष शेष कार्यो को इसी माह 28 मार्च तक पूर्ण करने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने कहा कि जिन कार्यों के टेंडर व रिटेंडर होने हैं उन्हें भी समय पर पूर्ण करें तथा कोशिश करें कि टेंडर की प्रक्रिया एक ही चरण में पूर्ण हो।
उन्होंने जल संस्थान पौड़ी, कोटद्वार व जल निगम श्रीनगर व कोटद्वार को इसी माह मार्च तक पेयजल कनेक्शनों के 18644 का लक्ष्य दिया था, जिसमें 17805 कार्य पूर्ण हो चुका है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि स्कूलों, पंचायत घरों, आंगनवाड़ी केन्द्रों, सामुदायिक शौचालयों, अस्पतालों, पटवारी चौकी आदि प्रिमाइजेज(भवन परिसर) में शेष कार्यो की प्रगति बढ़ाते हुए जल्द कार्य पूर्ण करें। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी से कहा कि जल जीवन मिशन योजना के तहत लग रहे पेयजल कनेक्शनों का सही डेटा संबंधित विभागों से लें तथा उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करें। साथ ही उन्होंने कहा कि जिन विद्यालयों में पेयजल कनेक्शन लगने शेष रह गये हैं वहां भी तत्काल कनेक्शन देना पूर्ण करें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रतिदिन लग रहे पेयजल कनेक्शनों की रिपोर्ट भी प्रस्तुत करने को कहा। जिलाधिकारी ने यह भी सक्त निर्देश दिये कि जिस विभाग की विभिन्न खण्डवार पेयजल संयोजन की प्रगति संतोषजनक नहीं रहेगी, उनकी जिम्मेदारी तय की जायेगी।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पाण्डे, अधीक्षण अभियंता पेजयल निगम संजय सिंह, मुख्य शिक्षाधिकारी डॉ0 आनंद भारद्धाज, अधिशासी अभियंता जल संस्थान कोटद्वार, संतोष उपाध्याय, पौड़ी एस0के0 रॉय, जल निगम से बीरेंद्र भट्ट, कोटद्वार आशीष मिश्रा, श्रीनगर दिशा, पीएम स्वजल दीपक रावत सहित अन्य अधिकरी उपस्थित थे।

new post

0
new post matter

DM पौड़ी डॉ चौहान ने ली जल जीवन मिशन की महत्वपूर्ण बैठक, बताया जनपद में 8644 के सापेक्ष 17805 पेयजल कनेक्शन लगाने के काम को किया जा चुका है पूरा

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार) जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक ली।
जिलाधिकारी ने पेयजल निगम, जल संस्थान व संबंधित अधिकारियों को दिये गये लक्ष्य के सापेक्ष शेष कार्यो को इसी माह 28 मार्च तक पूर्ण करने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने कहा कि जिन कार्यों के टेंडर व रिटेंडर होने हैं उन्हें भी समय पर पूर्ण करें तथा कोशिश करें कि टेंडर की प्रक्रिया एक ही चरण में पूर्ण हो।
उन्होंने जल संस्थान पौड़ी, कोटद्वार व जल निगम श्रीनगर व कोटद्वार को इसी माह मार्च तक पेयजल कनेक्शनों के 18644 का लक्ष्य दिया था, जिसमें 17805 कार्य पूर्ण हो चुका है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि स्कूलों, पंचायत घरों, आंगनवाड़ी केन्द्रों, सामुदायिक शौचालयों, अस्पतालों, पटवारी चौकी आदि प्रिमाइजेज(भवन परिसर) में शेष कार्यो की प्रगति बढ़ाते हुए जल्द कार्य पूर्ण करें। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी से कहा कि जल जीवन मिशन योजना के तहत लग रहे पेयजल कनेक्शनों का सही डेटा संबंधित विभागों से लें तथा उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करें। साथ ही उन्होंने कहा कि जिन विद्यालयों में पेयजल कनेक्शन लगने शेष रह गये हैं वहां भी तत्काल कनेक्शन देना पूर्ण करें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रतिदिन लग रहे पेयजल कनेक्शनों की रिपोर्ट भी प्रस्तुत करने को कहा। जिलाधिकारी ने यह भी सक्त निर्देश दिये कि जिस विभाग की विभिन्न खण्डवार पेयजल संयोजन की प्रगति संतोषजनक नहीं रहेगी, उनकी जिम्मेदारी तय की जायेगी।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पाण्डे, अधीक्षण अभियंता पेजयल निगम संजय सिंह, मुख्य शिक्षाधिकारी डॉ0 आनंद भारद्धाज, अधिशासी अभियंता जल संस्थान कोटद्वार, संतोष उपाध्याय, पौड़ी एस0के0 रॉय, जल निगम से बीरेंद्र भट्ट, कोटद्वार आशीष मिश्रा, श्रीनगर दिशा, पीएम स्वजल दीपक रावत सहित अन्य अधिकरी उपस्थित थे।

BDC बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाये गए प्रश्नों के उत्तर एक सप्ताह में BDO कार्यालय में उपलब्ध कराए अधिकारी-महेंद्र राणा,ब्लॉक प्रमुख द्वारीखाल

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

द्वारीखाल(पहाड़ ख़बरसार)यमकेश्वर विधानसभा के विकासखण्ड मुख्यालय द्वारीखाल में आयोजित क्षेत्र पंचायत की बैठक प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई। बैठक में लोक निर्माण विभाग,PMGSY,राष्ट्रीय लोक निर्माण विभाग,पेयजल विभाग के मुद्दे, छाये रहे।
बैठक में प्रमुख राणा द्वारा सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे बी0डी0सी0 की बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाये गए प्रश्नों के उत्तर एक सफ्ताह में खण्ड विकास विकास अधिकारी कार्यालय एवं सम्बन्धित जनप्रतिनिधियों को भी अवगत कराये। प्रमुख द्वारा अपन सम्बोधन में सभी अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया तथा इसी प्रकार आगे भी सहयोग की अपील की गयी।


PWD की चर्चा में प्रधान भलगॉव द्वारा थानखाल भलगॉव मोटर मार्ग भूमि के हस्तान्तरण के मुवाउजा के सम्बन्ध में जानकारी चाही गयी प्रधान अमाल्डू रेनू देवी द्वारा देवीखेत डबोली मोटर मार्ग गढे भरान डामरीकरण के बारे में सदन को अवगत कराया गया। पीएमजीएसवाई की चर्चा में प्रधान खेडा सूमा देवी द्वारा बताया गया कि उनकी ग्राम पंचायत में कण्डाखणीखाल से खेडा मोटरमार्ग का मुआबजा न मिलने के बारे में बताया गया, शिक्षा विभाग की चर्चा में प्राथमिक विद्यालय दालमीखेत, एवं प्राथमिक विद्यालय लॅगूरी के भवन मरम्मत का प्रस्ताव जिले को प्रेषित करने के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी। स्वास्थ्य विभाग की चर्चा में प्रभारी चिकित्साधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र डाडामण्डी द्वारा जानकारी दी गयी कि सामुहिक स्वास्थ्य केन्द्र चैलूसैण में रैबिज के इन्जैक्शन उपलब्ध है। विद्युत विभाग की चर्चा में क्षेत्र पंचायत सदस्य भारत सिह रावत द्वारा भैरवगढी पेयजल योजना को विद्युत आपूर्ति में में आ रही समस्याओं के बारे में बताया गया। पेयजल विभाग की चर्चा मे प्रभाकर डोबरियाल भलगॉव डाडामण्डी द्वारा बताया गया कि उनकी ग्राम पंचायत में पानी की आपूर्ति नही हो रही है। पूर्ति विभाग की चर्चा में जिला पूर्ति अधिकारी कोहली द्वारा राशन कार्ड में छूटे हुये अन्त्योदय, BPL कार्ड बनाये जाने है तथा 31 मार्च तक आवेदन प्रस्तुत करें। डेयरी विकास विभाग की चर्चा में सम्बन्धित अधिकारी द्वारा समितियो के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी कि 24 दुग्ध समितियॉ कार्यरत है ग्राम प्रधान बल्ली द्वारा गौशाला निर्माण हेतु अनुदान के सम्बन्ध में जानकारी चाही गयी, सम्बन्धित अधिकारी द्वारा बताया गया कि तीन पशुओं की गौशाल हेतु रू.76000/का अनुदान देय है

ब्रेकिंग/देहरादून अब इस नाम से जाना जाएगा जौली ग्रांट एयरपोर्ट

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

देहरादून(पहाड़ ख़बरसार) सांसद हरिद्वार लोकसभा एवं पूर्व मानव संसाधन मंत्री भारत सरकार /अध्यक्ष विमानपत्तन सलाहकार समिति देहरादून डाॅ0 रमेश पोखरियाल निंशक की अध्यक्षता में जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट भवन के सभागार में विमानपत्तन सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति द्वारा सर्वसम्मति से एयरपोर्ट का नाम भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के नाम रखे जाने की सहमति प्रदान की।


बैठक में माननीय सांसद हरिद्वार ने कहा कि जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट विश्व का सबसे ऐतिहासिक दृष्टिकोण महत्वपूर्ण है तथा देश के सबसे व्यस्तम एयरपोर्ट में दूसरे स्थान पर है। उन्होंने एयरपोर्ट के विस्तारीकरण में देवभूमि की संस्कृति का औलौकिक झलक देखने को मिले, जिससे एयरपोर्ट पर आने वाले देशी/विदेशी पर्यटक/आगन्तुक देवभूमि की सास्कृतिक, ऐतिहासिक, धार्मिक सभी चीजों से रूबरू होते हुए स्मृति को आत्मसात कर अपने साथ देश एंव दुनिया में ले जा सकें। साथ ही उन्होंने एयरपोर्ट परिसर में राज्य के स्थानीय ब्रांडेड उत्पादों की आउटलेट इत्यादि लगवाने के निर्देश दिए, जिससे यहां के राज्य के स्वयं सहायता समूहों को रोजगार मिले तथा उनकी आर्थिकी भी बढाई जा सके।
माननीय सांसद ने एयरपोर्ट के विस्तारीकरण में आ रही बाधाओं की जानकारी प्राप्त करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावी पैरवी करते हुए बाधाओं निस्तारित करें इसके लिए शासन स्तर, राज्य सरकार तथा उनकी ओर से भी सम्बन्धित को पत्राचार करें। साथ ही निर्देशित किया कि एयरपोर्ट के आसपास अवस्थित स्कूल, कालेज, सड़क आदि को मूलभूत सुविधाओं से आच्छादित करें। उन्होंने जिलाधिकारी को कहा कि पर्यटन, ग्राम्य विकास, महिला सशक्तीकरण आदि रेखीय विभागों के अधिकारियों की बैठक एवं स्थानीय उत्पाद को मानक के अनुसार प्रभावी योजना तैयार करने के लिए मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित करें, जिससे स्थानीय स्वंय सहायता समूहों के उत्पादों को बाजार की संभावनाएं बढ सके। उन्होंने एयरपोर्ट निर्माण अवस्थापना के साथ ही होेने वाली व्यवसायिक गतिविधियों में गुणवत्ता से कोई समझौता न किये जाने के निर्देश दिए। बैठक में पूर्व आयोजित बैठक के बिन्दुओं पर चर्चा करते हुए दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुपालन में कार्य प्रगति की जानकारी प्राप्त करते हुए सम्बन्धितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर माननीय सांसद टिहरी श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह एवं स्थानीय विधायक बृजभूषण गैरोला ने अपने सुझाव दिए।
इस अवसर पर माननीय सांसद टिहरी श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह एवं स्थानीय विधायक बृजभूषण गैरोला, जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका, डीआईजी/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर, प्रभागीय वनाधिकारी देहरादून नितिशमणी त्रिपाटी निदेशक विमाननपत्त्न प्रभाकर मिश्रा, सदस्य रवीन्द्र बेलवाल व संजीव चैहान, सहित सम्बन्धत अधिकारी विमानन कम्पनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इस बार की चारधाम यात्रा पिछले सभी रिकॉर्ड करेगी ध्वस्त:सतपाल महाराज

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

चारधाम यात्रा से पूर्व जीएमवीएन की बुकिंग का आंकडा 5 करोड़ के पार

चारधाम के लिए अभी तक 422861 लाख यात्रियों ने करवाया पंजीकरण

देहरादून(पहाड़ ख़बरसार) पंजीकरण की लगातार बढ़ती संख्या और गढ़वाल मंडल विकास निगम गेस्ट हाउसों की बुकिंग का हर रोज बढ़ता आंकडा इस बात का प्रमाण है कि इस बार चारधाम यात्रा पिछले सभी रिकॉर्ड ध्वस्त करेगी। यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसलिए सभी विभाग समय से व्यवस्थाओं को चाकचौबंद कर लें।

उक्त बात प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने प्रदेश के सभी विभागों को अलर्ट करते हुए कही है। पंजीकरण की लगातार बढ़ती संख्या और गढ़वाल मंडल विकास निगम गेस्ट हाउसों की बुकिंग का हर रोज बढ़ता आंकडा इस बात का प्रमाण है कि इस बार चारधाम यात्रा पिछले सभी रिकॉर्ड ध्वस्त करेगी। उन्होने कहा कि 22 अप्रैल से शुरू होने जा रही है चारधाम यात्रा के तहत केदारनाथ-184057, बद्रीनाथ-151955, यमनोत्री-43132 और गंगोत्री धाम के लिए 43717 यात्री अभी तक अपना पंजीकरण करवा चुके हैं। इतना ही नहीं जीएमवीएन के गेस्ट हॉउसों के लिए 16 फरवरी 2023 से अभी तक कुल 50749105 करोड़ रुपये की बुकिंग की जा चुकी है।

केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल को तो बदरीनाथ के 27 अप्रैल को खुलेंगे जबकि परंपरा के अनुसार 22 अप्रैल को अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे।

कैबिनेट मंत्री श्री महाराज ने लोक निर्माण विभाग, पर्यटन, नेशनल हाईवे, बीआरओ, पंचायत, पेयजल, खाद्य आपूर्ति और स्वास्थ्य विभाग सहित प्रदेश के सभी विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि चारधाम रूट की सभी व्यवस्थाओं को समय से दुरुस्त कर लें।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया प्रारम्भ है। चार धाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालु पर्यटन विभाग की वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in या व्हाट्सअप नंबर 8394833833 या
टोल फ्री नंबर 1364 के जरिये भी रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

श्री महाराज ने कहा कि गत वर्ष की भांति इस बार भी चारधाम यात्रा पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावनाओं को देखते हुए धामों में कतार प्रबंधन हेतु स्लॉट टोकन व्यवस्था की शुरुआत की गई है। यात्रियों के पंजीकरण तथा यात्रा संबंधित जानकारी हेतु कंट्रोल रूम की स्थापना के निर्देश दिए गए हैं। चारधाम यात्रा से पूर्व यात्रा मार्ग की सभी सड़कों के सुधारीकरण, पैच वर्क और गड्ढा मुक्त करने के लिए लोक निर्माण विभाग, एनएच और बीआरओ को स्पष्ट निर्देश भी दिए गए हैं। सड़कों की निगरानी के लिए एक ऐप बनाने की भी घोषणा की गई है। जिन स्थानों पर अधिकांश मार्ग अवरुद्ध होते हैं ऐसे स्थानों का चिन्हीकरण कर जेसीबी आदि की तैनाती की व्यवस्था की जाएगी।

थलीसैंण स्थित जिला पंचायत भूमि पर बने ओपन जिम पार्क का स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने किया लोकार्पण

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी/थलीसैंण(पहाड़ ख़बरसार) स्वस्थ रहेगा हमारा नौनिहाल तो फिर रहेगा इंडिया की थीम पर आधारित कार्य योजना के मध्यनजर आज श्रीनगर विधायक व प्रदेश के स्वास्थ्य व शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने
थलीसैंण स्थित जिला पंचायत की भूमि पर बने ओपन जिम पार्क का आज लोकार्पण किया। इस मौके पर अध्यक्ष जिला पंचायत पौड़ी शान्ति देवी, जिला पंचायत अभियंता सुदर्शन सिंह रावत एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने बताया कि आज के नौनिहाल आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल में ज्यादा व्यस्त हो गए हैं उन्होंने कहा कि हमारे नौनिहालों को फिट रखने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा लगातार ऐसे ओपन जिमों की स्थापना की जा रही है जहां पर युवा, बच्चा व अन्य लोग अलग-अलग गतिविधियां करके अपने शरीर को स्वस्थ व फिट रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसी के मद्देनजर आज उनके द्वारा जिला पंचायत की भूमि पर बने ओपन जिम का लोकार्पण किया गया है। डॉ धन सिंह रावत ने कहा
कि निश्चित तौर से इस ओपन जिम पार्क का लाभ यहां के युवाओं और सभी वर्ग के लोगों को मिलेगा। उन्होंने जिला पंचायत को निर्देशित किया कि वे अन्य क्षेत्रों में भी ऐसे ही ओपन जिम पार्क का निर्माण करवाएं। जिससे वहां के आसपास की जनता को ओपन जिम पार्क का लाभ मिल सकेगा। इस दौरान पूर्व जिलापंचायत परवीन बुटोला, दीपक रावत आदि मौजूद रहे।

*प्रभारी एसएसपी पौड़ी सुखवीर सिंह द्वारा ली गई मासिक अपराध गोष्ठी, अधीनस्थों को दिये कड़े दिशा-निर्देश*

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)एसएसपी पौड़ी द्वारा सर्वप्रथम समस्त कर्मचारियों की समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी तथा उनका समाधान कर सम्बन्धितों को निर्देशित कर समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थानों में नियुक्त अधीनस्थ कर्मचारियों की प्रत्येक माह मीटिंग लेकर उनके कार्यों की समीक्षा करने तथा उनकी व्यक्तिगत /पारिवारिक समस्याओं को सुनते हुए उनका त्वरित समाधान किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही पुलिस कार्मिकों को जनता के साथ अच्छा व्यवहार करने तथा बीट आरक्षी को बीट पुलिसिंग में सुधार करने, बीट रजिस्टर बनाने, बीट क्षेत्र की सम्पूर्ण जानकारी के साथ-साथ आमजन के साथ बेहतर समन्वय बनाये रखने हेतु निर्देशित किया गया।

मासिक अपराध गोष्ठीः-
➡️आगामी चारधाम यात्रा के दृष्टिगत समस्त क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को यातायात व्यवस्था सुगम बनाने हेतु अभी से रुट डायवर्जन एवं यातायात प्लान तैयार करने, पार्किग स्थल चिन्हित कर बाजार के मुख्य स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने हेतु निर्देशित किया गया।

➡️चारधाम यात्रा के रूट की सड़कों की स्थिति का जायजा लेकर जहाँ-जहाँ सड़कें सही करवायी जानी है, मुख्य स्थानों पर पानी की व्यवस्था आदि के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभाग से समन्वय स्थापित कर उनको समय से पत्राचार की कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही यात्रा रूट में पड़ने वाले चैक पोस्ट एवं बैरियर्स जो कि जीर्ण-शीर्ण एवं खराब स्थिति में है उनकी मरम्मत एवं सही करने की कार्यवाही समय से करना सुनिश्चित करेंगे।

➡️थानों में विगत 06 माह से अधिक लम्बित विवेचनाओं के सफल निस्तारण एवं 01 माह से अधिक समय से लम्बित चल रहे शिकायती प्रार्थना पत्र एवं CM पोर्टल पर प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का त्वरित निस्तारण करने तथा अहकमात न्यायालय का समय पर निस्तारण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

➡️ जनपद के समस्त थानों पर माल मुकदमाती से सम्बन्धित लम्बित मालों के निस्तारण करने हेतु अभियोजन अधिकारी एवं सम्बन्धितों से समन्वय स्थापित जल्द से जल्द मालों का निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया।

➡️जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को यातायात नियमों का पालन न करने एवं नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने पर उनके अभिभावकों एवं वाहन स्वामियों विरूद्ध अभियान चलाकर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्यवाही किये जाने निर्देशित किया गया।
➡️समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत राजस्व पुलिस से रेगुलर पुलिस में आने वाले ग्रामों का स्वयं भ्रमण कर ग्राम प्रधानों एवं जनप्रतिनिधियों का नम्बर लेकर उन्हें अधिकरियों के सरकारी नम्बर, डीसीआर का नम्बर एवं आपतकालीन नम्बर डायल-112 साझा करने निर्देशित किया गया।
➡️वर्तमान में पुलिस मुख्यालय स्तर से चल रहे अभियान वाहनों की नाम पट्टीका, धोखाधड़ी के वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, ऑपरेशन कामधेनु एवं ऑपरेशन मुक्ति आदि अभियानों पर प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया।
➡️समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत महिला सुरक्षा के दृष्टिगत गौरा शक्ति मॉड्यूल में अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन कराने हेतु निर्देशित किया गया।
➡️माह फरवरी-2023 में जनपद स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने पर अपर उपनिरीक्षक ना0पु0 कैलाश कड़ाकोटी थाना रिखणीखाल को श्रीमान प्रभारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा EMPLOYEE OF THE MONTH का प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

गोष्ठी के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार श्री शेखर चन्द्र सुयाल, पुलिस उपाधीक्षक सदर पौड़ी श्री प्रेमलाल टम्टा, आशु लिपिक श्री अमर सिंह राणा, वाचक श्री विजय सिंह, आदि समस्त शाखा/ थाना प्रभारी मौजूद रहे।

ब्रेकिंग/पाबौ के अंतर्गत आने वाले कोटली मोड़ पर हुआ वाहन दुर्घटनाग्रस्त,घटना में वाहन चालक हुआ घायल

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी/पाबौ(पहाड़ ख़बरसार)राष्ट्रीय राजमार्ग 121 पाबौ-चोपड़ियो के बीच कोटली मोड़ के समीप आज सुबह एक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी पाबौ दीपक पवार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे व पुलिस टीम द्वारा गाड़ी में फंसे उक्त चालक को बाहर निकालकर अस्पताल पहुचाया गया। चौकी प्रभारी पाबौ दीपक पवार ने बताया कि आज सुबह कंट्रोल रूम से उन्हें सूचना मिली की पाबौ के अंतर्गत आने वाले कोटली के समीप एक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा है।

पवार ने बताया सूचना मिलने के तत्काल बाद वे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे व उनकी टीम द्वारा वाहन के अंदर फंसे चालक को सकुशल बाहर निकाला गया साथ ही पुलिस वाहन के माध्यम से घायल चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ में ले जाएगा। उन्होंने बताता घायल चालक का नाम सनी पुत्र स्वर्गीय सुनील पाल रायपुर देहरादून निवासी है। जो देहरादून से सवारी लेकर पाबौ आया था और वापस देहरादून की ओर जा रहा था उन्होंने बताया वाहन चालक की स्थिति खतरे से बाहर है और पाबौ अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा है। पुलिस टीम में रविन्द्र भट्ट,प्रतीक चौधरी शामिल रहे।

*सदन में उठी पुरानी पेंशन बहाली की आवाज, कार्मिकों ने किया आभार व्यक्त -बी पी सिंह रावत*

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

देहरादून(पहाड़ ख़बरसार)उत्तराखंड विधान सभा सत्र में पुरानी पेंशन बहाली की आवाज उठाने पर कार्मिकों ने विधायक भुवन कापड़ी जी और विधायक मनोज तिवारी जी का आभार व्यक्त किया है राष्ट्रीय अध्यक्ष बी पी सिंह रावत ने कहा है कि 13 मार्च को उत्तराखंड विधान सभा घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रदेश के एनपीएस कार्मिक शिक्षक जंगलचट्टी बैरिकेट तक पहुंच गए थे जहां पर एनपीएस कार्मिक और पुलिस कर्मियों के साथ तीखी नोक झोंक हुई जिसमे कई महिला एनपीएस कार्मिकों को चोटे आई थी जिनमे मंजू पुरोहित लक्ष्मी नेगी रेखा बिस्ट रश्मि गौड विधान सभा घेराव में घायल हो गई थी प्रदेश प्रभारी विक्रम सिंह रावत बेहोश हो गए थे राष्ट्रीय अध्यक्ष बी पी सिंह रावत ने कहा है कि सड़क पर कार्मिकों की आवाज बुलन्द होकर सदन तक पहुंच जाना ये एनपीएस कार्मिकों का संघर्ष है बी पी सिंह रावत ने कहा है कि राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा लगातार हर दिन पुरानी पेंशन बहाली के लिए संघर्ष कर रहा सदन में पुरानी पेंशन बहाली की आवाज उठाना ये सभी एनपीएस कार्मिकों के लिए हर्ष की बात है भुवन कापड़ी जी ने स्पष्ट शब्दों में कहा है एक हजार रूपए में कैसे घर चलेगा एक तरफ बुढ़ापे में शरीर काम नहीं करता दूसरी तरफ जेब में पैसा नही तो कैसे गुजारा चलेगा इसके लिए सभी एनपीएस कार्मिकों ने दोनो विधायक गणों का आभार व्यक्त किया है बी पी सिंह रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी से बजट सत्र में पुरानी पेंशन बहाली का निर्णय की उम्मीद थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ जिससे प्रदेश एक लाख एनपीएस कार्मिकों ने नाराजगी है आने वाले लोक सभा चुनाव में निर्णायक भूमिका के लिए सभी एनपीएस कार्मिक तैयारी कर रहे है राष्ट्रीय अध्यक्ष बी पी सिंह रावत ने कहा है कि अब उत्तराखंड विधान सभा घेराव के बाद 1 मई 2023 को दिल्ली संसद मार्च कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा इसके लिए उत्तराखंड के सभी एनपीएस कार्मिकों ने विशेष तैयारिया तेज कर दी है दिल्ली पुरानी पेंशन बहाली मांग के लिए देश के 75 लाख एनपीएस कार्मिक अब आर पार के लिए तैयार है बी पी सिंह रावत ने कहा है कि महाराष्ट्र के 18 लाख कार्मिक 14 मार्च से हड़ताल पर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने हड़ताल का पूर्ण समर्थन किया है ।

error: Content is protected !!