Home Blog Page 74

ब्रेकिंग/पढ़िए किसने की प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के ऊपर सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणी,उठी मुकदमा दर्ज करने की मांग

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसेण के भराड़ीसैण में विधानसभा सत्र के दौरान हुए हंगामे पर एक महिला संगीता डोबरियाल द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से उक्त हंगामे को अमान्य व विधानसभा अध्यक्ष के सम्मुख कुछ माननीय विधानसभा सदस्य द्वारा की गई अभद्र व्यवहार को देश हित में निंदनीय बताया गया था।

सोशल मीडिया में की गयी उनकी इस पोस्ट पर प्रदीप धोण्डियाल नामक एक व्यक्ति के द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए अमान्य व अशब्द का प्रयोग किया गया था। जिस पर विरोध जाहिर करते हुए सांसद प्रतिनिधि ओमप्रकाश जुगरान ने एसएसपी पौड़ी के समक्ष शिकायत पत्र दिया है। ओम प्रकाश जुगरान ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से की गई प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के ऊपर टिप्पणी असंवैधानिक है। जिससे देश और प्रदेश में एक गलत संदेश जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा एक शिकायत पत्र एसएसपी पौड़ी को दिया गया है व एसएसपी पौड़ी से मांग की गई है कि जनता के भारी आक्रोश को देखते हुए उक्त अभियुक्त प्रदीप धोण्डियाल के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करते हुए उनके खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई करना सुनिश्चित किया जाए। जिससे इस तरह के अपराधों की पुनरावृत्ति ना हो सके।

मित्र पुलिस/जनपद पौड़ी पुलिस ने बदली 12 बच्चों की जिंदगी,आर्थिक रूप से कमजोर इन बच्चों का श्री सुभाष चंद्र बोस छात्रावास श्रीनगर में कराया दाखिला

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार उत्तराखंड की पहल पर तथा श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सुखवीर सिंह,जनपद पौड़ी गढ़वाल के कुशल नेतृत्व में एवम श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय, कोटद्वार श्री शेखर चंद सुयाल व श्रीमान क्षेत्राधिकारी/नोडल अधिकारी महोदय श्री वैभव सैनी के निकट निर्देशन में एवम प्रभारी निरीक्षक ahtu, कोटद्वार, श्री राजेंद्र सिंह खोलिया के प्रभार में माह लिए प्रदेश स्तर पर 02 माह के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन मुक्ति” अभियान की थीम है “भिक्षा नहीं शिक्षा दें” व ” support to educate a chaild ” है।


आज दिनांक 16-3-23 को उत्तराखंड जनपद पौड़ी गढ़वाल ऑपरेशन मुक्ति टीम के अपर उप निरीक्षक कृपाल सिंह के द्वारा श्री सुभाष चंद बोस छात्रावास, श्रीनगर जनपद पौड़ी में जाकर 12 बच्चों का दाखिला कराया गया। इस छात्रावास में बालक को रहने,खाने ,ड्रेस, दवाई गोली आदि से लेकर छात्रवृति की भी व्यवस्था है।
सबसे बड़ी दिक्कत ऐसे बच्चों की पढ़ाई में जिनके मां – बाप को पढ़ाई का महत्व पता नहीं होता है या अपनी आर्थिक तंगी या कामकाज में बिजी रहने के कारण या नशे में लिप्त रहने के कारण स्कूल का होम वर्क नहीं कर पाते है। बात ये है कि बालक स्कूल तो जा रहा है,लेकिन स्कूल का होमवर्क नहीं कर पा रहा है। क्योंकि उसकी पढ़ाई की कोई निगरानी ही नहीं कर रहा है। इसलिए भी बालक का रुख स्कूल की ओर से हट जाता है।
बालक ऐसे छात्रावास में रहकर बालक आवारा गर्दी, भीख मांगना , कबाड़ा चुगना , गुब्बारे बैंचना तथा बाल तस्करी आदि से बच जाता है।
जिन बालकों के माता पिता या इनमे से किसी एक की मृत्यु हो जाती है तो बालक पर परिजनों का कंट्रोल कम हो जाता है। बालक की सही से परवरिश नहीं हो पाती है। जब बालक आर्थिक तंगी के कारण रहने, खाने – पीने आदि की सुविधा से वंचित रहता है और बाल मजदूरी, भीख मांगना , कबाड़ा चुगना, या गुब्बारे आदि बैंचना उसकी मजबूरी हो जाती है। इन सब से छुटकारा दिलाने के लिए नेता जी सुबाशचंद बोस जैसे छात्रावास निश्चित ही आने वाले समय में सरकार की बेहतर व्यवस्था साबित होंगे और बच्चों के भीख मांगने, बाल मजदूरी करने या गुब्बारे बैंचने या अन्य ऐसे कार्य जिनसे उनका भविष्य बेकार हो रहा है छुटकारा मिल जाएगा।
फिर भी उत्तराखंड पुलिस ऑपरेशन मुक्ति अभियान से आम जनता तथा शिक्षा से वंचित बच्चों को उनके रहने के आसपास स्कूलों दाखिला कराकर स्थानीय जनता के भले व्यक्तियों को उनकी निगरानी की जिम्मेदारी देते हुए खुद भी उनकी पढ़ाई की निगरानी से लेकर हर संभव मदद कर रही है।
उत्तराखंड जनपद पौड़ी ऑपरेशन मुक्ति टीम के इस कार्य की बालकों के परिजन व छात्रावास प्रबंधक द्वारा काफी सराहना की गईं।
पुलिस टीम:-
1-महिला उपनिरीक्षक सुमनलता
2- अपर उप निरीक्षक कृपाल सिंह
3-हेड कांस्टेबल आशीष बिष्ट
4-कांस्टेबल मुकेश कुमार
5-कांस्टेबल मुकेश डोबरियाल
6-महिला कांस्टेबल विद्या मेहता।

बड़ी खबर/कोरोना की विकट परिस्थितियों में सेवाएं देने वाले 147 कोरोना योद्धाओं को जनपद पौड़ी में शासन ने दिखाया बाहर का रास्ता

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)कोरोना काल में जनपद पौड़ी के विभिन्न अस्पतालों व कोविड-19 सेंटरों में अपनी सेवा देने वाले 147 कर्मचारियों को शासन के आदेश के बाद हटा दिया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी पौड़ी प्रवीण कुमार ने बताया कि शासन के आदेशों के बाद कोरोना अवधि के बाद भी विभिन्न पदों पर जनपद पौड़ी में 147 कर्मचारियों को आउटसोर्सिंग एजेंसी के माध्यम से नियुक्ति दी गई थी। उन्होंने बताया कि सितंबर माह में शासन द्वारा इन कर्मचारियों को 15 मार्च तक सेवा देने के आदेश दिए थे।

उन्होंने कहा कि आज इन सभी 147 कर्मचारियों की सेवाएं शासन के आदेश के बाद समाप्त कर दी गई है।
उन्होंने बताया कि इन 147 पदों में से 91 पदों पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को नियुक्ति दी गई थी, जबकि चार कर्मचारी ऑक्सीजन प्लांट पर नियुक्त किए गए थे जबकि 36 फार्मासिस्ट को कोरोना काल मे काम करने के बाद उनका सेवा विस्तार किया गया था साथ ही 16 डाटा एंट्री ऑपरेटर ने कोरोना की विकट परिस्थितियों में अपनी सेवाएं जनपद में दी थी। उन्होंने बताया कि राज्य स्तर पर समीक्षा की जाएगी कि इनमें से कितनों की आवश्यकता है। इसके बाद शासन स्तर पर उन्हें रखने का निर्णय लिया जाएगा। आपको बताते चलें कि कोरोना काल की विकट परिस्थितियों में अपनी जान की परवाह किए बिना अपनी सेवाएं देने वाले कोरोना योद्धाओं को सरकार ने 2022 सितंबर में 6 महीने का सेवा विस्तार दिया था। जिनका कार्यकाल 15 मार्च को समाप्त हो गया है।

सबसे बड़ी बात यह है कि बीते इन 6 महीने में जनपद पौड़ी के विभिन्न अस्पतालों व सेंटरों में काम करने वाले सभी 147 कर्मचारियों में से किसी को भी पिछले 6 माह से वेतन नहीं मिल पाया है। अब देखना होगा निस्वार्थ भाव से अपनी सेवाएं देने वाले ये कर्मचारी आने वाले समय में क्या कदम उठाते हैं।

ब्रेकिंग/बोर्ड परीक्षाएं हुई शुरू, जनपद पौड़ी में बोर्ड परीक्षाओं के लिए बनाए गए 136 परीक्षा केंद्र-डॉ आंनद भरद्वाज मुख्य शिक्षा अधिकारी

0

रिपोर्ट-मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं आज से शुरू हो चुकी हैं। बोर्ड परीक्षा के मध्यनजर पौड़ी जिले के 136 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। बोर्ड परीक्षाओं को नकल विहीन तरीके से सम्पन्न करवाने के लिए प्रत्येक परीक्षार्थी की तीन बार बारीकी से चेकिंग की जा रही है।

जबकि परीक्षा केंद्रों के बाहर धारा 144 लागू है जिले के 15 ब्लॉक में 15 खंड शिक्षा अधिकारी को मुख्य शिक्षा अधिकारी ने निर्देश दिए हैं की सभी खंड शिक्षा अधिकारी अपने अपने ब्लॉक के परीक्षा केंद्रों में जाकर नकल विहीन तरीके से परीक्षाओं को सम्पन्न करवाएं । जबकि मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला शिक्षा अधिकारी भी परीक्षा केंद्रों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं, पौड़ी जिले में आज इंटरमीडिएट स्तर की बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 9 हजार 288 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं जबकि कल से शुरू होने वाली हाईस्कूल की परीक्षा के लिए कुल 8 हजार 360 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं, प्रत्येक परीक्षा केंद्र में पेयजल बिजली और शौचालय की उचित व्यवस्था की गई है।

*‘‘सड़क दुर्घटनाएं रोकने के लिए एन्फोर्समेन्ट की कार्यवाही बढ़ायेंः जिलाधिकारी’’*

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार) कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गयी। जिसमें जिलाधिकारी ने परिवहन विभाग, पुलिस विभाग और संबंधित उपजिलाधिकारियों को एन्फोर्समेन्ट की कार्यवाही को बढ़ाने तथा लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, स्वास्थ्य विभाग आदि सभी संबंधित विभागों को सड़क सुरक्षा से संबंधित किये जाने वाले कार्यों को बेहतर गुणवत्ता के साथ शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिये।


जिलाधिकारी ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सक्ती करने के लिए गंभीरता से और सर्वाधिक फोकस करने के निर्देश देते हुए सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को एन्फोर्समेन्ट की कार्यवाही करने के लक्ष्य दिये हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर किन-किन मौकों पर सड़क मार्ग से आवागमन अधिक होता है तथा किन-किन क्षेत्रों में व किन-किन अवसरों पर लोगों द्वारा शराब का अधिक चलन होता है इत्यादि सामाजिक पैटर्न को देखते हुए कार्ययोजना बनायें तथा उसको इम्लिमेंट करें। उन्होंने परिवहन विभाग को पर्याप्त एल्कोमीटर को विभिन्न स्पॉट पर रखने के निर्देश देते हुए कहा कि इनके उपयोग से शराब या नशा करके वाहन चलाने वालों पर नियंत्रण रखें।
जिलाधिकारी ने लोनिवि को निर्देशित किया कि जिन क्षेत्रों में क्रैश बैरियर्स लगाये जाने हैं उनको तत्काल लगवायें, इसके साथ ही जिला विकास अधिकारी के समन्वय से ग्रामीण क्षेत्रों में रेडियम एज स्टोन बनाने के लिए कार्ययोजना बनाने तथा उसको क्रियावित करने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने परिवहन विभाग और पुलिस विभाग द्वारा जनवरी माह के मुकाबले फरवरी माह में चालान इत्यादि में की गयी एन्फोर्समेंट की प्रगति की सराहना करते हुए आगे भी तारगेट के अनुरूप एन्फोर्समेंट की कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश दिये।
माह जनवरी 2023 से फरवरी, 2023 तक नशे में वाहन चलाने से संबंधित पुलिस विभाग द्वारा कुल 67 चालान किये गये तथा परिवहन विभाग द्वारा 17 चालान किये गये तथा मार्च में जिलाधिकारी द्वारा पुलिस विभाग को 100 चालान करने, परिवहन विभाग को 50, उपजिलाधिकारी श्रीनगर को 75, यमकेश्वर 100, सतपुली 70, लैंसडाउन को 70, कोटद्वार को 100 तथा उपजिलाधिकारी पौड़ी को 50 चालान करने का लक्ष्य दिया है। इस वर्ष 2023 में अब तक परिवहन विभाग द्वारा कुल 1603 चालान किये गये तथा पुलिस विभाग द्वारा कुल 6809 चालान किये गये। लोक निर्माण विभाग के सभी खंडों द्वारा कुल 26.31 किमी0 की परिधि में क्रैश बैरियर्स का निर्माण किया गया है तथा आगे के निर्माण हेतु शासन को अनुमोदन हेतु प्रस्ताव प्रेषित किया है।
जिलाधिकारी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय से सड़क सुरक्षा के कार्यो को संपादित करने तथा आपस में डेटा का व सूचना का बेहतर और गत वर्ष की तुलना के आधार पर डेटा तैयार करने के निर्देश दिये। जिससे सड़क सुरक्षा के कार्यों में बेहतर प्रगति सुनिश्चित हो सके।
बैठक में अधीक्षण अभियंता पी0एस0 बृजवाल, जिला विकास अधिकारी पुष्पेंद्र चौहान, संभागीय परिवहन अधिकारी अनीता चंद, उपजिलाधिकारी सदर आकाश जोशी, सीओ सदर प्रेमलाल टम्टा, अधिशासी अभियंता निर्माण खंड पौड़ी धन सिंह कुटियाल व लैंसडाउन प्रेम सिंह बिष्ट सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे तथा अन्य अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े हुए थे।

*जिलाधिकारी पौड़ी डॉ आशीष चौहान द्वारा ल्वाली झील का किया स्थलीय निरीक्षण,काम जल्द पूरा करने के दिए निर्देश*

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान द्वारा लवाली झील का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने झील के निर्माण और सौंदर्यकरण से संबंधित पूर्व के कार्यों का अवलोकन करते हुए अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग को निर्देशित किया कि झील को स्थानीय कृषि सिंचाई, लोगों के पेयजल की उपलब्धता तथा पर्यटन की दृष्टि से डेवेलप करें। जिससे खेती किसानी के साथ-साथ लोगों की पर्यटन से भी आमदनी हो सके। उन्होंने कहा कि पूर्व के निर्माण कार्य जो अभी तक पूर्ण नहीं हुए हैं उनको शीघ्रता से पूर्ण करें तथा द्वितीय फेज की स्वीकृत हो चुकी धनराशि का गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शिता और बेहतर तरीके से उपयोग करना सुनिश्चित करें। उन्होंने झील की बेहतर डिजाइनिंग और उसमे अतिरिक्त वैल्यू एडिशन करने की दृष्टिगत तथा व्यवहारिक दृष्टिकोण के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। इस दौरान अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग सचिन शर्मा, सहायक अभियंता संदीप मौर्या व दामोदर सिंह उपस्थित थे।

*कंप्यूटराइजेशन के युग में तकनीकी ज्ञान को आत्मसात की आवश्यकता है-आनंद ए0डी0 शुक्ल अपर निबंधक सहकारिता*

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

सहकारिता विभाग के अधिकारियों का आईसीएम देहरादून में चल रहा प्रशिक्षण कार्यक्रम

*विभिन्न जनपदों के 145 अधिकारी ले चुके मास्टर ट्रेनर की ट्रेनिंग *

देहरादून(पहाड़ ख़बरसार)सहकारिता विभाग के अधिकारियों की आईसीएम देहरादून में चल रहे मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण कार्यक्रम के पंचम वर्ग द्वारा तीन दिवसीय प्रशिक्षण के  आज अंतिम दिन अपर निबंधक श्री आनंद ए0डी शुक्ल महोदय द्वारा प्रतिभाग किया गया,

आज दिनांक 15 मार्च 2023 को आईसीएम राजपुर के सभागार में  सहकारिता विभाग के फील्ड अधिकारियों तथा कर्मचारियों की पांचवें चरण का प्रशिक्षण समारोह का समापन हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अपर निबंधक सहकारी समितियां उत्तराखंड  श्री आनंद  शुक्ल जी उपस्थित रहे।

 श्री शुक्ल जी ने समस्त उपस्थित प्रतिभागियों को पैक्स कंप्यूटराइजेशन की उपयोगिता के बारे में बताया प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए बोले आज के वक्त में नए बदलाव के बीच में आज स्वयं को तकनीकी ज्ञान के मामले में आत्म निर्भर होना अति आवश्यक है सहकारिता मंत्रालय बन जाने से अब हम सब की जिम्मेदारियां और भी अधिक बढ़ जाती हैं आज कंप्यूटराइजेशन के युग में तकनीकी ज्ञान को आत्मसात करने की आवश्यकता है प्रतिस्पर्धा के इस दौर में वक्त के साथ जो आगे नहीं बढ़ेगा वह इस रेस से बाहर हो जाएगा इसलिए प्रतिदिन हमें कुछ ना कुछ सीखना चाहिए और सीखने की ललक हमेशा रखनी चाहिए

 इसके साथ ही अपर निबंधक श्री शुक्ल जी द्वारा सहकारिता विभाग में अपने लंबे अनुभव को प्रशिक्षणार्थियों के बीच साझा किया गया और कैसे अपने कार्य को बेहतर तरीके से करना है इसको लेकर  प्रशिक्षणार्थियों को विभिन्न सुझाव दिए गए पंचम वर्ग प्रशिक्षण के अंतिम दिन 14 प्रशिक्षणार्थियों ने प्रशिक्षण में प्रतिभाग किया जिन्हें अपर निबंधक महोदय द्वारा आज  प्रमाण पत्र दिए गए अभी तक सहकारिता विभाग के विभिन्न जनपदों के 145 अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त किया जा चुका है जिसके पश्चात यह अधिकारी अपने-अपने जनपदों में न्याय पंचायत स्तर पर अपने अधीनस्थ अधिकारियों कर्मचारियों को कंप्यूटराइजेशन की ट्रेनिंग देंगे और ग्रामीण किसानों को केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी देंगे। इस दौरान आईसीएम देहरादून के निदेशक अजय रस्तोगी फैकेल्टी मेंबर्स डॉ अजय शर्मा प्रबंधक पीसीयू दीपक मेहता एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

न्यायालय जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग पौड़ी में मनाया गया विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार) कार्यालय/न्यायालय जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग पौड़ी में आज स्वच्छ ऊर्जा संरक्षण थीम पर विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस मनाया गया। आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता राकेश सामवेदी, वरिष्ठ सदस्य जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग द्वारा की गई। इस दौरान उपभोक्ता दिवस मनाये जाने के उद्देश्य व महत्व को समझाया गया।


विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में राकेश सामवेदी ने उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों से अवगत कराते हुए कहा कि वे किस प्रकार से अपने अधिकारों का हनन होने पर उपभोक्ता आयोग में अपनी शिकायत को दर्ज करा सकते है। इसके साथ ही कार्यक्रम में महत्त्वपूर्ण जानकारियां उपभोक्ताओं से साथ साझा की गई।
इस अवसर अनुसूया रावत, गौरव चौहान, सौरभ कुमार, आशीष जोशी, विनोद कुमार, कैलाश सिंह ज्योति सिंह, सूरज कुमार, सरिता गैरोला, दीपक, सावित्री देवी सहित संबंधित अन्य लोग उपस्थित थे।

*ब्रेकिंग/ कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने की सड़कों को गढ्डा मुक्त करने वाले “ऐप” की घोषणा*

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

भराडीसैंण (गैरसैण)(पहाड़ ख़बरसार) विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन प्रदेश के पर्यटन, सिंचाई, लोक निर्माण, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने लोक पर्व पूलदेई पर प्रदेश की जनता को बधाई देते हुए सड़कों को गढ्डा मुक्त करने में सहयोग करने वाले एक “ऐप” की भी घोषणा की है।

उत्तराखण्ड विधानसभा के प्रथम सत्र 2023 के तीसरे दिन बुद्धवार को प्रदेश के पर्यटन, सिंचाई, लोक निर्माण, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने प्रदेशवासियों को लोक पर्व फूलदेई की बधाई देते हुए एक ऐसे “ऐप” का तोहफा देने की घोषणा की है जिससे अब कोई भी व्यक्ति अपने आसपास सड़कों पर पाए जाने वाले गड्ढों की फोटो खींचकर पूरी जानकारी के साथ उस पर अपनी शिकायत दर्ज कर सकता है। इतना ही नहीं शिकायतकर्ता को “ऐप” के माध्यम से दर्ज शिकायत पर हुई कार्यवाही के विषय में चित्र सहित जानकारी भी उपलब्ध हो सकेगी।

प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री श्री महाराज ने प्रदेश में सड़कों को गड्ढा मुक्त करने में सहयोग करने वाले ऐप की घोषणा करते हुए कहा कि लोक निर्माण विभाग द्वारा सुगम सुरक्षित यात्रा हेतु मार्गों को गड्ढा मुक्त बनाए जाने और आमजन से परस्पर संवाद बनाये रखने हेतु एक मोबाइल “ऐप” विकसित किया जा रहा है। ऐप के माध्यम से आम जनता मार्गो में गड्ढों की सूचना चित्र सहित विभाग को भेज सकती है। उन्होंने बताया कि गड्ढे वाले स्थान की लोकेशन की सूचना अक्षांश, देशांतर भी ऐप द्वारा स्वतः ही प्रदर्शित होगा।

श्री महाराज ने कहा कि इस “ऐप” से प्राप्त सूचना के आधार पर लोक निर्माण विभाग द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए किए गए कार्य का विवरण चित्र सहित संबंधित शिकायतकर्ता एवं उच्च अधिकारी को प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि इस ऐप के माध्यम से और प्रदेश की जनता के सहयोग द्वारा निःसंदेह सड़कों को गड्ढा मुक्त करने में बडी मदद मिलेगी।

महाराज को घेरने की विपक्षी कोशिशें हुई नाकामपूरी तैयारी के साथ सदन में पहुंचे थे मंत्री

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

भराडीसैंण (गैरसैण)(पहाड़ ख़बरसार) विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन प्रदेश के पर्यटन, सिंचाई, लोक निर्माण, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज पूरी तैयारी के साथ सदन में पहुंचे और प्रश्नकाल के दौरान विपक्ष द्वारा दागे गए सवालों का बडे़ ही धैर्य के साथ बेबाकी से जवाब देकर विपक्ष को चारों खाने चित्त कर दिया।

उत्तराखण्ड विधानसभा के प्रथम सत्र 2023 के दूसरे दिन मंगलवार को प्रदेश के पर्यटन, सिंचाई, लोक निर्माण, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज पूरी तैयारी के साथ सदन में पहुंचे और प्रश्नकाल के दौरान विपक्ष द्वारा दागे गए सवालों का बडे़ ही धैर्य के साथ बेबाकी से जवाब देकर विपक्ष को धराशायी कर दिया। प्रश्नकाल के दौरान विधायक विरेंद्र कुमार लोक ने लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज से प्रश्न किया कि सरकार राज्य के छतिग्रस्त मार्ग को गड्ढा मुक्त करने के लिए क्या कर रही है और राज्य में कितने मार्ग गड्ढों से क्षतिग्रस्त थे। इसके अलावा विपक्ष के विधायक प्रीतम सिंह ने जानना चाहा कि प्रदेश में कितनी श्रेणियों के मोटर मार्ग विद्यमान हैं और किस श्रेणी के मोटर मार्गो पर सरकार द्वारा गड्ढा मुक्त अभियान चलाया गया है। विपक्ष के प्रश्नों का जवाब देते हुए लोक निर्माण मंत्री ने सदन को अवगत कराया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में शीतकाल के पश्चात कुल क्षेत्र 659 मार्ग गड्ढों से क्षतिग्रस्त थे। राज्य में लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग सहित पुल 8436 मार्गों के सापेक्ष सुगम यात्रा के दृष्टिगत मार्गो को गड्ढा मुक्त किए जाने हेतु 659 मार्गों के 3086 किलोमीटर लंबाई में पैच मरम्मत कार्य का लक्ष्य था, जिसके सापेक्ष 911 किमी लंबाई में माह फरवरी, 2023 तक पैच मरम्मत का कार्य पूर्ण किया गया है तथा अवशेष 2175 किमी लंबाई में पैच मरम्मत कार्य मार्च, 2023 तक पूर्ण किए जाने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि यह एक निरंतर प्रक्रिया है और अप्रैल माह में भी कार्यवाही कर दी गई है।

लोक निर्माण मंत्री श्री महाराज ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में लोक निर्माण विभाग के अधीन क्षतिग्रस्त 903 राजमार्ग के लक्ष्य के सापेक्ष 244, मुख्य मार् मेजर डिस्टिक रोड के 421 के लक्ष्य के सापेक्ष 92, अन्य जिला मार्ग लक्ष्य 275 के सापेक्ष 78 और ग्रामीण मार्ग के लक्ष्य के 1344 के सापेक्ष 426 मार्गो को शीत ऋतु के पश्चात गड्ढा मुक्त किया गया है जबकि अन्य कार्यों के लिए अनुबंध कर लिए गए हैं और कार्यवाही युद्ध स्तर पर चल रही है।

सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के मामले में जहां लोनिवि मंत्री ने विपक्ष को सदन में निरुत्तर कर दिया वहीं सत्ता पक्ष के सदस्य बृज भूषण गैरोला ने पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज से जानना चाहा कि उत्तरकाशी पंचकोसी यात्रा ट्रैक रूट को विकसित करने के लिए सरकार ने क्या योजना बनाई है। सवाल के जवाब में पर्यटन मंत्री ने सदन को बताया कि पर्यटन की दृष्टि से इस हेतु काफी सहायता पहुंचाई गई है।उन्होंने कहा कि 2006 और 2007 में पौराणिक पंचकोसी यात्रा में बासूंगा विकासखण्ड भटवाडी में बडेथी चुंगी से नालूखाला तक 1.30 लाख की लागत से पी.सी. मार्ग एवं रेलिंग का कार्य करवाने के साथ साथ 2014-15 में ग्राम सल्डा से पंचकोसी वारुणी क्षेत्र जगन्नाथ मंदिर के पास चार दीवारी का काम किया गया है। इतना ही नहीं अभी तक उक्त यात्रा मार्ग पर विभिन्न विकास कार्यों के लिए जिला योजना के अंतर्गत 11. 78 लाख की धनराशि निर्गत की जा चुकी है। एक अन्य प्रश्न के जवाब में पर्यटन मंत्री ने कहा कि भारत सरकार पर्यटन मंत्रालय के सहयोग से टिहरी मेगा पर्यटन सर्किट योजना के अंतर्गत टिहरी बांध की झील में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 2.30 करोड़ की लागत से एक बार्ज का क्रय भी किया गया है। उन्होंने कहा कि यदि झील प्रभावित क्षेत्र के किन्ही गांवों में जनसंपर्क मार्ग की समस्या है तो इस संबंध में टीएचडीसी और पुनर्वास विभाग के माध्यम से ही मार्ग अथवा अन्य बार्ज की व्यवस्था के संबंध में विचार किया जा सकेगा।

प्रश्नकाल के दौरान विधानसभा डोईवाला के अंतर्गत सिंचाई विभाग की क्षतिग्रस्त नेहरों की मरम्मत के सवाल के बारे में सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सिंचाई विभाग की 38 नहरें निर्मित हैं, जिनमें से 17 नहरें क्षतिग्रस्त हैं जिनमें से 13 छतिग्रस्त नेहरों की मरम्मत हेतु 1392.95 लाख योजनाएं बनाई जा चुकी हैं तथा चार नेहरू पर निर्माण कार्य चल रहा है।

इसके अलावा विधानसभा के अन्य सदस्यों द्वारा सिंचाई, पर्यटन और पंचायतीराज विभाग से संबंधित पूछे गए सभी प्रश्नों का कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने सदन में बेबाकी से जवाब देकर विपक्ष को निरुत्तर कर दिया।

error: Content is protected !!