पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार) दिल्ली की कल्याणी सामाजिक संस्था द्वारा पौड़ी के बेंग्वाडी की ग्रामप्रधान मधु खुगशाल को कल्याणी सम्मान 2023 से सम्मानित किया जाएगा। कल्याणी सामाजिक संस्था के अध्यक्ष एवं संस्थापिका बबीता नेगी ने बताया कि आगामी 12 मार्च को दिल्ली के गढ़वाल भवन में संस्था की ओर से कल्याणी समान समारोह का आयोजन किया जाएगा। तथा संस्था द्वारा संस्कृति व साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए कल्याणी सम्मान 2023 से मधु खुगशाल को नवाजा जाएगा।
मधु खुगशाल को कल्याणी सम्मान के आमंत्रित किए जाने पर पौड़ी वासियों ने खुशी जताई है। उन्होंने इसे गौरव का पल बताया है। आपको बताते चलें कि मधु खुगशाल को इससे पहले भी प्रदेश में महिलाओं को दिए जाने वाले सबसे बड़े तीलू रौतेली सम्मान से भी नवाजा जा चुका है।
पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार) जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने मोटर मार्गो को गड्डा मुक्त एवं पैचलेस बनाये जाने हेतु एनआईसी कक्ष में संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने निर्देशित किया कि जिन मार्गो का कार्य पूर्ण होता है तत्काल उसकी फोटोग्राफ्स सहित रिपोर्ट प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। शक्रवार को आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारी व अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया कि जिन-जिन मार्गो पर पैचवर्क का कार्य हो रहा है वहां मौके पर जाकर निरीक्षण करें। साथ ही उन्होंने कहा कि गुणवत्ता के साथ कार्य करना सुनिश्चित करें।
जनपद में 480 किमी0 का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें 135 किमी0 का कार्य पूर्ण हो चुका है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शेष कार्य को भी तत्काल पूर्ण करते हुए उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारी को निर्देश दिये कि सतपुली से गुमखाल मार्ग पर जहां-जहां गड्डे हुए हैं उसका कार्य भी तेजी से करें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कहा कि नियमित रूप से कार्यो की मॉनिटरिंग करते रहें। इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता पीएस बृजवाल, उपजिलाधिकारी सदर आकाश जोशी, अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड डीपी नौटियाल व वीसी के माध्यम से उपजिलाधिकारी श्रीनगर अजयबीर सिंह, लैंसडाउन सोहन सिंह, कोटद्वार प्रमोद कुमार सहित अन्य अधिकारी जुड़े रहे।
अपने जिगर के टुकड़े के अपने पास पाकर परिजनों नें जताया पौड़ी पुलिस का आभार।
पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)बीती रात्रि को कोतवाली श्रीनगर पुलिस को दौराने गश्त एक युवती श्रीकोट श्रीनगर में अकेले घुमते हुये दिखाई दी। पुलिस टीम द्वारा मामले को गम्भीरता से लेते हुये सुरक्षा की दृष्टि से महिला हेल्प डेस्क थाना श्रीनगर में लाया गया जहाँ पूछने पर युवती पुलिस को पहले गुमराह करती रही तत्पश्चात गहनता से पूछताछ करने पर युवती ने अपना नाम कशिश पुत्री सन्तोष, निवासी मणी चौरास थाना कीर्तिनगर जनपद टिहरी गढवाल बताया।
साथ ही बताया की उसकी अपने भाई से मोबाइल को लेकर झगड़ा हो गया था जिस कारण वह घर से बिना बताये निकल गयी। जिस पर पुलिस टीम द्वारा युवती द्बारा बताये गये मोबाईल नम्बर पर सम्पर्क कर परिजनों को थाने बुलाकर युवती के सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया।
पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)प्रदेश को सबसे अधिक राजस्व देने वाला विभाग एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गया है। हम बात कर रहे हैं आबकारी विभाग पौड़ी की, जिस पर यमकेश्वर विधानसभा के अंतर्गत आने वाले गरुड़ चट्टी पर नियमों को ताक पर रखकर अवैध शराब का ठेका खोलने का आरोप लगा है। जिसके मद्देनजर आज गरुड़चट्टी के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर उन्हें इस मामले में संज्ञान लेकर कार्रवाई करने की मांग की।
ग्रामीण चंद्र भूषण शर्मा ने बताया कि आबकारी अधिकारी पौड़ी द्वारा रतापानी में स्वीकृत अंग्रेजी शराब की दुकान को वहां की बजाय गरुड़चट्टी पर खोल दिया है। जबकि इस संबंध में कोर्ट में भी एक याचिका दाखिल की गई थी जिसमें कोर्ट ने आबकारी विभाग को गरुड़चट्टी से शराब के ठेके को हटाने के आदेश दिए थे। उन्होंने कहा कि आदेशों के विपरीत अब तक गरुड़ चट्टी में शराब का ठेका चल रहा है जो सीधे-सीधे कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन है उन्होंने कहां की इसी के मद्देनजर आज उन्होंने जिलाधिकारी पौड़ी से मुलाकात कर इस पूरे मामले से उन्हें अवगत कराया है और जिलाधिकारी द्वारा इस संबंध में दो-तीन दिन के भीतर कार्रवाई करने का आश्वासन उन्हें दिया गया है इस पूरे मामले में जिलाधिकारी पौड़ी डॉ आशीष चौहान ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है उन्होंने कहा कि आबकारी अधिकारी को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने हेतु निर्देशित कर दिया गया है उन्होंने कहा कि कोर्ट के आदेशों की अवहेलना को कतई भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)वनाग्नि घटनाओं की रोकथाम हेतु जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने एनआईसी कक्ष में समीक्षा बैठक ली। उन्होंने ब्लाक स्तर पर नामित नोडल अधिकारियों व अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्रों में निगरानी बनायें रखें, जंगलों में आग लगने पर तत्काल कंट्रोल रूम में उसकी जानकारी दें। वनाग्नि की जानकारी कंट्रोल रूम में न देने पर जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी/नोडल अधिकारी कोट का स्पष्टीकरण तलब किया।
गुरूवार को वनाग्नि घटनाओं की रोकथाम बैठक में जिलाधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारी, वन विभाग, पुलिस व ब्लाक स्तर पर नामित नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रतिदिन वनाग्नि की रिपोर्ट जिला आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम को प्रस्तुत करें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कहा कि जंगलों में आग लगाने वाले लोेगों का पता चलता है तो तत्काल उसने विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्रों में वनाग्नि की रोकथाम के लिए ग्रामीण स्तर पर लोगों के साथ बैठक करें। जिससे जंगलों में आग लगने पर वनों को बचाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि जो जिम्मेदार अधिकारी वनाग्नि जैसी घटनाओं के प्रति लापरवाही बरतेंगेेे उनके विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने वन विभाग का एक कार्मिक आपदा प्रबंधन कंट्रोल में तैनात करने के निर्देश डीएफओ को दिये। उन्होंने परिवहन विभाग को कहा कि विभिन्न रूटो पर चलने वाले वाहन चालकों को कंट्रोल रूम का नम्बर दें, जिससे वह आग लगने की जानकारी कंट्रोल रूम को बता सकेंगे। जिलाधिकारी ने आमजनमानस से अपील करते हुए भी कहा कि जंगलों में आग लगने पर उसकी जानकारी कंट्रोल रूम को दें, जिससे वनो को बचाया जा सकेगा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पाण्डे, मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पाण्डे, डीएफओ गढ़वाल स्वप्निल अनिरूद्ध, डीएफओ सीविल एवं सोयम केएन भारती, उपजिलाधिकारी सदर आकाश जोशी, खंड विकास अधिकारी शिव सिंह भंडारी व अन्य अधिकारी वीसी के माध्यम से उपस्थित थे।
पौड़ी/कोटद्वार/दुगड्डा(पहाड़ ख़बरसार)एसएसपी पौड़ी श्वेता चौबे द्वारा जनपद पौड़ी में होली त्यौहार के मद्देनजर पुलिस प्रशासन को संघन चेकिंग अभियान चलाए जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके मध्यनजर आज कोटद्वार-दुगड्डा-पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के मध्यनजर पुलिस द्वारा कोटद्वार से पौड़ी की ओर जा रहे वाहनों की चेकिंग कर ऐसे वाहनों का चालन किया गया, जो परिवहन नियमों का उल्लंघन करते हुए पाए गए। चौकी प्रभारी दुगड्डा सूरत शर्मा ने बताया कि पुलिस कप्तान से मिले दिशा निर्देशों के बाद उनकी टीम द्वारा कोटद्वार पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि अभियान के मद्देनजर 1 दर्जन से अधिक का दुपहिया वाहनों के चालन परिवहन नियमों का उल्लंघन करने पर किए गए। इसके साथ ही होली के मद्देनजर ऐसी वहनों को बैरंग वापस लौट दिया गया,जिसके चालक मदिरा का सेवन करके ड्राइविंग करते हुए पाए गए। उन्होंने बताया पुलिस कप्तान से मिले निर्देशों का कड़ाई से पालन करवाया जा रहा है। जिससे होली के त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सकेगा। इस दौरान पुलिस टीम में संतराम चौहान, राकेश राणा, सुरेंद्र, सुजीत मौजूद रहे।
पौड़ी/श्रीनगर(पहाड़ ख़बरसार)होली पर्व के अवसर पर जहां हर और होली की चकाचौंध साफ दिखाई दे रही है,और हर कोई होली के रंगों में सराबोर होने के लिए तैयार है। तथा होली पर्व को लेकर युवक-युवतियों में उत्साह और उल्लास साफ नजर आ रहा है वही श्रीनगर पुलिस अपनी ड्यूटी का फर्ज निभाने के साथ-साथ जन जागरूकता अभियान भी चला रही है।
इस संबंध में आपको बताते चलें कि कोतवाली श्रीनगर के प्रभारी निरीक्षक रवि सैनी के दिशानिर्देशों में महिला हेल्पडेस्क श्रीनगर की टीम के द्वारा आज गोला बाजार स्थित चौक पर स्टाल लगाकर महिलाओं में गौरा शक्ति एप और महिला संबंधी जन जागरूकता अभियान चलाया गया है ।
इस अभियान में महिला हेल्प डेस्क प्रभारी उपनिरीक्षक प्रवीना सिदोला के द्वारा होली के त्यौहार पर बाजार में खरीदारी करने आयी युवतियों को गौरा शक्ति एप और महिला अपराध से निवारण की जागरूकता के संबंध में बताया जा रहा है।
निसंदेह यह एक अच्छी और अनुकरणीय पहल समझी जा सकती है इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक रवि सैनी ने बताया की होली पर्व की सभी को बधाई है और यह जन जागरूकता अभियान आगामी दिनों में भी लगातार जारी रहेगा जिससे हमारी महिलाओं को और युवतियों को महिला संबंधी अपराधों से निवारण के संबंध में जानकारी हो सके। अभियान मे उपनिरीक्षक प्रवीना सिदोला और महिला का0 हेमलता मौजूद रही
पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)कल सम्पन्न हुई कनिष्ठ सहायक भर्ती परीक्षा थी और भारत के इतिहास में पहली बार हुआ कि जो भर्ती परीक्षा के सेट थे A B C D वह चारों सेट एक जैसे थे प्रश्न भी एक जैसे ऑप्शन भी एक जैसे और प्रश्न उत्तर का कर्म भी एक जैसा।*
लगता है आयोग के अधिकारी और कर्मचारी बच्चों के भविष्य को लेकर बिल्कुल भी सीरियस नहीं है तभी इस प्रकार की गड़बड़ी हुई इतना बड़ा आयोग है इतना बड़ा तंत्र आयोग के पास है लेकिन इस प्रकार की गड़बड़ी से कहीं ना कहीं शक होता है और षड्यंत्र की बू आती है कि A B C D सेट और कोई भी चेंज नहीं एक जैसे कैसे हो सकते हैं। एक तरफ भर्ती घोटालों की जांच की मांग को लेकर युवाओं पर लाठियां भांजी जाती है, नकल विरोधी कानून पास किया जाता है और यह कानून लागू होता है उन छात्रों पर जिन्होंने की भर्ती घोटालों की बातों को उजागर करने का काम किया। जो लोग गड़बड़ी कर रहे उन पर कोई कानून लागू नहीं हुआ A B C D एक जैसे सेट बना देने से पारदर्शिता कहां रह गई।
एक तरफ आभार रैली निकाली जा रही है मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद प्रकट किया जा रहा है हम भी मुख्यमंत्री जी का धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने ABCD चारों सेट एक जैसे बना दिया मुख्यमंत्री जी नींद से जागिये और भर्ती घोटाले की सीबीआई जांच करवाइए
भारत के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है और नैतिकता के आधार पर आयोग के अधिकारियों को स्तीफा दे देना चाहिए जब वह एक ही भर्ती परीक्षा सही से नहीं करवा पा रहे हैं तो क्या फायदा यह आयोग की नाकामयाबी दर्शाता है। प्रदेश महासचिव उत्तराखंड युवा कांग्रेस आशीष नेगी व जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस मोहित सिंह ने कहा कि कुछ चहिते लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए यह कार्य किया गया है जब 4 सेट बनाने थे तो एक जैसे क्यों बनाये यह जांच का विषय है। उत्तराखंड का युवा मांग कर रहा है कि पहले जांच करवाइए फिर भर्ती परीक्षा आयोजित कीजिए लेकिन सरकार के कानों में जूं तक नहीं रेंग रहा। सरकार सीबीआई जांच से बच रही है क्योंकि उन्हीं की पार्टी के लोग इन भर्ती घोटाले में संलिप्त हैं युवाओं का आयोग से भरोसा उठ गया है सरकार से भरोसा उठ गया है
युवा कांग्रेस मांग करती है कि जल्द से जल्द इन भर्ती घोटाले की सीबीआई जांच कराई जाये व नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री जी व आयोग के अध्यक्ष अपना इस्तीफा दें।
*प्रेस में जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस मोहित सिंह प्रदेश महासचिव उत्तराखंड युवा कांग्रेस आशीष नेगी जिला सचिव युवा कांग्रेस पारस रावत शुभम मुकुल आदि लोग शामिल थे
पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)कोट ब्लॉक में आयोजित हो रही मोरी राजजात T20 क्रिकेट प्रतियोगिता का आज समापन हो गया। प्रतियोगिता के फाइनल में कुंडी-11 का मुकाबला धुडेथ-11 के बीच खेला गया। जिसमें धुडेथ-11 की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 156 रन 20 ओवरों में बना डाले। 157 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कुंडी-11 की टीम ने 4 विकेट रहते लक्ष्य हासिल कर लिए व मोरी राजजात T20 क्रिकेट प्रतियोगिता अपने नाम कर ली।
प्रतियोगिता के फाइनल में मुख्य अतिथि के रुप में पहुंची जिला पंचायत उपाध्यक्ष रचना बुटोला ने विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि विजेता टीम को ₹31000 नगद दिए गए। जबकि उपविजेता धुडेथ-11 की टीम को ₹15000 नकद देकर सम्मानित किया गया।
जिला पंचायत उपाध्यक्ष रचना बुटोला ने बताया कि इस तरह के खेल प्रतियोगिता का आयोजन लगातार समय अंतराल पर किया जाना चाहिए। जिससे समय-समय पर प्रतिभाशाली खिलाड़ी निकल कर बाहर आ सके। उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में खेलों का महत्व बहुत बढ़ गया है। उपाध्यक्ष ने कहा कि बच्चे हो या युवा खेल के माध्यम से ही अपने शरीर को स्वस्थ व तंदुरुस्त रख सकते हैं। उन्होंने खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली सभी टीमों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान कुंडी की टीम ने मोरी राजजात T20 में जीत दर्ज करने के बाद ट्रॉफी के साथ अपने गांव में प्रवेश किया। जहां पर ग्रामीणों द्वारा उनका ढोल दमोह के साथ जोरदार स्वागत किया गया।
पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)कोट ब्लॉक में आयोजित हो रही मोरी राजजात T20 क्रिकेट प्रतियोगिता का आज समापन हो गया। प्रतियोगिता के फाइनल में कुंडी-11 का मुकाबला धुडेथ-11 के बीच खेला गया। जिसमें धुडेथ-11 की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 156 रन 20 ओवरों में बना डाले। 157 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कुंडी-11 की टीम ने 4 विकेट रहते लक्ष्य हासिल कर लिए व मोरी राजजात T20 क्रिकेट प्रतियोगिता अपने नाम कर ली।
प्रतियोगिता के फाइनल में मुख्य अतिथि के रुप में पहुंची जिला पंचायत उपाध्यक्ष रचना बुटोला ने विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि विजेता टीम को ₹31000 नगद दिए गए। जबकि उपविजेता धुडेथ-11 की टीम को ₹15000 नकद देकर सम्मानित किया गया।
जिला पंचायत उपाध्यक्ष रचना बुटोला ने बताया कि इस तरह के खेल प्रतियोगिता का आयोजन लगातार समय अंतराल पर किया जाना चाहिए। जिससे समय-समय पर प्रतिभाशाली खिलाड़ी निकल कर बाहर आ सके। उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में खेलों का महत्व बहुत बढ़ गया है। उपाध्यक्ष ने कहा कि बच्चे हो या युवा खेल के माध्यम से ही अपने शरीर को स्वस्थ व तंदुरुस्त रख सकते हैं। उन्होंने खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली सभी टीमों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान कुंडी की टीम ने मोरी राजजात T20 में जीत दर्ज करने के बाद ट्रॉफी के साथ अपने गांव में प्रवेश किया। जहां पर ग्रामीणों द्वारा उनका ढोल दमोह के साथ जोरदार स्वागत किया गया।