Home Blog Page 76

ब्रेकिंग/गूगल मीट में राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने 13 मार्च को विधानसभा कूच की तय की रणनीति

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

देहरादून(पहाड़ ख़बरसार)राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा उत्तराखंड के आगामी गैरसैण {भराड़ीसैंण) विधानसभा सत्र के पहले दिन पुरानी पेंशन की मांग को लेकर विधानसभा कूच करेगा। इस संबंध में राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा की गढ़वाल एवं कुमाऊँ मंडल के पदाधिकारियों की एक गूगल बैठक हुई है। जिसमें 13 मार्च को विधानसभा कूच की रणनीति तय की गई एवं प्रभारियों को नियुक्त किया गया। विधानसभा कूच के लिए हजारों की संख्या में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से कर्मचारी अधिकारी एवं शिक्षक 13 मार्च को गैरसैण पहुंचेंगे। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारी इस प्रकार के आंदोलनों या बिरोध के पक्ष में नहीं है। लेकिन सरकार द्वारा लगातार कर्मचारियों की एकमात्र मांग पुरानी पेंशन बहाली के लिए न तो कोई ठोस कदम उठाया जा रहा है और न ही कोई सकारात्मक आश्वासन दिया जा रहा है। कर्मचारी हमेशा प्रदेश के विकास में अपना सर्वस्व देना चाहता है लेकिन मजबूरन कर्मचारियों को अपनी इस मांग के लिए विधानसभा कूच जैसे कड़े निर्णय लेनेकदम पड़ रहे हैं। बैठक मे वक्ताओं ने कहा कि पेंशन हमारा हक है कोई भीख नहीं है। जब देश के कई राज्यों में कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ दिया जा रहा है तो उत्तराखंड जैसे छोटे एवं समृद्ध राज्य में कर्मचारियों को इससे क्यों वंचित रखा जा रहा है। एक तरफ सरकार पुरानी पेंशन देने पर दिवालिया होने की बात कर रही है वहीं दूसरी ओर 1 दिन के विधायक या सांसद को पुरानी पेंशन का लाभ दिया जा रहा है एवं उन्हें तमाम सुविधाएं देते हुए करोड़ों खर्च किए जा रहे हैं। जबकि कर्मचारी 30 से 35 वर्षों तक सरकारी सेवा करते हुए समाज, प्रदेश एवं देश के विकास में अपना जीवन लगा देता है और बुढ़ापे में जबकि उसे पैसे की बहुत आवश्यकता होती है, बिना पेंशन के या मात्र हजार या ₹2000 की पेंशन देकर सेवानिवृत्त किया जा रहा है। जो की बहुत ही दयनीय एवं शर्मसार करने वाली स्थिति है। 60 वर्ष के बाद ही व्यक्ति को कई जिम्मेदारियों को निभाना एवं बीमारियों का सामना करना पड़ता है। ऐसी स्थिति में उसके पास अपने इन दायित्वों एवं बीमारियों के इलाज के लिए पैसा नहीं होता है। वहीं समाज एवं परिवार में भी उसे हीन भावना का सामना करना पड़ता है। बैठक में इस बात का भी निर्णय लिया गया कि जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं होती राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा इसी तरह प्रदर्शन एवं आंदोलन करता रहेगा। इसी क्रम में मोर्चा 1 मई को मजदूर दिवस के अवसर पर संसद तक भी मार्च करेगा और केंद्र सरकार को भी इस बात का एहसास दिलाएगा कि कर्मचारी अब पुरानी पेंशन लेकर ही दम लेंगे। जबकि केंद्र सरकार लगातार नई पेंशन योजना के लाभ गिना रही है तथा पुरानी पेंशन बहाल करने पर देश में आर्थिक संकट उत्पन्न होने की बात कह रही है। जबकि कर्मचारियों का पैसा बाजार में कहां लगाया जा रहा है उसकी स्थिति क्या है तथा सेवानिवृत्ति पर उसे कितना पैसा मिलेगा इसका कोई भी जवाब नहीं दिया जा रहा है इसलिए कर्मचारी बहुत आक्रोशित है। अब कर्मचारी आर पार की लड़ाई के लिए तैयार हैं।





गूगल बैठक में प्रदेश महासचिव सीताराम पोखरियाल, प्रदेश प्रभारी विक्रम सिंह रावत, गढ़वाल मंडल अध्यक्ष पूरन सिंह फर्स्वाण, महासचिव नरेश कुमार भट्ट, राजीव उनियाल, अशोक कुमार, अनसूया जुगराण, बृजमोहन रावत, दीप जोशी, हिमांशु, ज्योति नौटियाल, मसंत सिंह, प्रदीप नेगी, शीतल शाह, वीर सिंह, ऋषि सिंह, मंजू पुरोहित, लक्ष्मी नेगी, रणवीर सिंह सिन्धवाल, सतीश कुमार, सतीश चौधरी, अंजू शर्मा रश्मि गौड़ अवधेश कुमार, अजीत नेगी, बबीता रानी, सुभाष देवलियाल अनूप पुजारी, मोहन राठौर आदि थे।

*ब्रेकिंग/इस दिन होगी चयनित 824 पदों पर ANM की नियुक्ति, पढ़िए पूरी खबर*

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

देहरादून(पहाड़ ख़बरसार)ANM भर्ती प्रक्रिया अब जल्द शुरू होने जा रही है। राज्य में 824 पदों पर ANM की भर्ती का रास्ता हाई कोर्ट पहुंचा था। हाई कोर्ट में हुई सुनवाई के बाद अब स्थिति साफ हो गई है। शनिवार को हाई कोर्ट ने मामले की सुनवाई के बाद सरकार को भर्ती प्रक्रिया सुचारू रूप से चलाने के निर्देश दिए हैं। जिससे राज्य के तमाम अस्पतालों व ANM सेंटरों में ANM की नियुक्ति का रास्ता खुल गया है। आपको बताते चलें कि चिकित्सा चयन आयोग की ओर से रिजल्ट जारी करने के बाद जनपद वार सीएमओ की ओर चयनित सभी अभ्यार्थियों का वेरिफिकेशन के लिए पत्र जारी कर दिए गए थे। जिसके बाद इन चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति होनी थी। लेकिन उससे पहले ही मामला हाईकोर्ट पहुंचा। जिसके चलते हाई कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए प्रदेश सरकार के पक्ष में फैसला सुनाया है।

सरकार के पक्ष में फैसला आते ही प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने साफ कर दिया है कि होली के तुरंत बाद रोजगार मेले के माध्यम से चयनित सभी 824 अभियर्थियों को प्रदेश के अलग-अलग ANM सेंटर व अस्पतालों की नियुक्ति दे दी जाएगी। डॉ रावत ने कहा कि यह नियुक्ति जनवरी माह में हो जानी थी। मगर कुछ अभ्यर्थी कोर्ट की शरण में चले गए। मगर अब जब कोर्ट ने सरकार के पक्ष में अपना फैसला सुनाया है तो प्रदेश सरकार होली के तुरंत बाद व 15 मार्च से पूर्व रोजगार मेले का आयोजन करके इन सभी 824 पदों में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने का काम करेगी। जिनके भर जाने के बाद प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर की जा सकेंगी।

ब्रेकिंग/नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले 3 लोगों को एसटीएफ ने दबोचा

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

देहरादून(पहाड़ ख़बरसार)जहां देशभर में बेरोजगारी की मार युवा झेल रहा है वहीं अब साइबर ठग लोगों के साथ स्कैम करने के नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं ऐसा ही एक मामला सामने आया है जिसमें नौकरी का झांसा देकर ठगी करने के आरोप में देहरादून एसटीएफ ने 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है ।

आपको बता दे तीनों अभियुक्त एक वेबसाइट के माध्यम से ठगी कर कई लोगों को चूना लगा चुके हैं , अपनी बनाई हुई वेबसाइट के माध्यम से इनके द्वारा कई लोगों को विभिन्न विभागों में पोस्टिंग का झांसा देकर करोड़ों की ठगी की गई है । देहरादून एसटीएफ ने तीनों ही आरोपियों को दिल्ली तुगलकाबाद एक्सटेंशन क्षेत्र से एक फ्लैट में दबिश देकर गिरफ्तार किया है ।

आश्चर्य की बात तो यह है कि इनके द्वारा कई लोगों को नौकरी से पहले होने वाली ट्रेनिंग भी मुहैया करवाई गई थी । एसटीएफ एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि पुलिस को यह आशंका है कि इनके साथ कई अन्य लोगों के तार भी जुड़े हुए हैं ,फिलहाल एसटीएफ तीनों ही आरोपियों से पूछताछ में जुटी हुई है यदि कोई अन्य नाम भी इस मामले में सामने आता है तो उसकी भी गिरफ्तारी जल्द ही की जाएगी।

शिक्षा विभाग के तत्वधान में आयोजित “सपनों की उड़ान” प्रतियोगिता में राधिका भंडारी ने मारी बाजी

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत सपनों की उड़ान कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक संसाधन केंद्र पाबौ में किया गया। जिसमें ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले विभिन्न जूनियर हाई स्कूल के प्रतिभागी छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। सपनों की उड़ान कार्यक्रम में प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने खेलकूद, कला व संस्कृति का कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। जिसमें प्रथम,द्वितीय व तृतीय आने वाली प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

जूनियर हाई स्कूल मड़कोली की राधिका भंडारी पुत्री इवान भंडारी ने सभी प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिसके मद्देनजर उन्हें मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे डॉ मनेंद्र तिवारी ने कहा कि यह बहुत अच्छी पहल शिक्षा विभाग की है। जिनके तत्वधान में इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम आयोजित होने से बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा निकल कर बाहर आती है जिससे बच्चों के अंदर पनप रही हिचकिचाहट दूर होती है और वे अपने अंदर की प्रतिभा को बाहर निकालते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन लगातार समय अंतराल पर किया जाना चाहिए। जिससे अलग-अलग प्रतियोगिता में विभिन्न प्रतिभागी निकल कर बाहर आए। उन्होंने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी छात्र छात्राओं को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

समग्र शिक्षा अभियान के तहत दिव्यांग छात्र छात्राओं के परिजनों के साथ “वातावरण निर्माण शिविर” का किया गया आयोजन

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी/पाबौ(पहाड़ ख़बरसार)समग्र शिक्षा अभियान के तहत विकासखंड पाबौ में दिव्यांग छात्र- छात्राओं के परिजनों हेतु “वातावरण निर्माण शिविर” का आयोजन ब्लॉक संसाधन केंद्र पाबौ में किया गया। अभियान के मध्यनजर दिव्यांग बच्चों के सर्वांगीण विकास,शिक्षा,स्वास्थ्य खेलकूद आदि विषयों पर विस्तार से उनके अभिभावकों के साथ चर्चा की गई। इस दौरान स्वास्थ्य टीम द्वारा बच्चों के अभिभावकों को दिव्यांग प्रमाण पत्रों की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम के मद्देनजर दिव्यांग बच्चों द्वारा अपनी रंगारंग प्रस्तुति भी कार्यक्रम में दी गई।

“वातावरण निर्माण शिविर” में राजकीय इंटर कॉलेज जगतेश्वर, ग्वाल खोड़ा,सेंजी,चोपड़ियों, प्राथमिक विद्यालय चेड़,सैंजी आदि विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान डॉ मनेंद्र तिवारी ने दिव्यांग छात्र छात्राओं के परिजनों से बात कर उन्हें अवगत कराया कि किस तरह से स्वास्थ्य के क्षेत्र में,शिक्षा के क्षेत्र में व खेलकूद आदि क्षेत्रों में बच्चों को निपुण बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आज बहुत से दिव्यांग बच्चे खेलकूद व अन्य गतिविधियों में प्रदेश सहित देश का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों से अपील की कि वे भी अपने बच्चों की रुचि के अनुसार उन्हें उस क्षेत्र में जाने के लिए उनका उत्साह वर्धन करें। जिससे वे अपनी रूचि के अनुसार क्षेत्र में जाकर क्षेत्र, प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सकें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा बच्चों के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है इसके साथ ही विभिन्न योजनाओं का संचालन भी छात्र छात्राओं के लिए किया जा रहा है। जिससे इन बच्चों को लाभान्वित किया जा सके। इस दौरान क्षेत्र के सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, अध्यापक, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य सीमा रावत,संकुल प्रभारी पुंडीर व राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम टीम की ANM मेनका आदि मौजूद रहे।

*पंचायतों में किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा: महाराज*

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

देहरादून(पहाड़ ख़बरसार)पंचायती राज मंत्री सतपाल महाराज द्वारा निदेशालय पंचायतीराज में वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों के साथ विभागीय समीक्षा बैठक की गयी।

पंचायती राज मंत्री सतपाल महाराज द्वारा पंचायतों में निर्मित किये जा रहे पंचायत भवनों में बिजली, पानी, इंटरनेट कनेक्टिविटी एवं इंडियन के साथ-साथ पश्चिमी शैली में शौचालय निर्मित करने के निर्देश दिए। साथ ही ऐसी तकनीक विकसित करने हेतु कहा गया जिससे निदेशालय स्तर के अधिकारी समस्त ग्राम पंचायतों से संपर्क स्थापित कर सकें।

श्री महाराज ने कड़े शब्दों में निर्देशित किया कि त्रिस्तरीय पंचायतों में किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा जिन भी स्थानों में भ्रष्टाचार आदि की शिकायत मिलती है तो सम्बन्धित के खिलाफ एफ0आई0आर0 दर्ज की जाएगी। उन्होने स्पष्ट किया कि बिना उनकी अनुमति के पंचायतीराज विभाग एवं ग्राम्य विकास विभाग का फंग्शनल मर्जर नहीं किया जाएगा। श्री महाराज ने यह भी कहा कि विभाग में किसी भी कर्मचारी के पास कोई पटल 03 वर्ष से अधिक समय तक नहीं रखा जाएगा एवं जिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर दोहरा चार्ज हो तो वह भी उनके संज्ञान में लाया जाये। उन्होने जनपदों में तैनात डाटा एण्ट्री ऑपरेटर, ब्लॉक कॉर्डिनेटर आदि पद जिनमें ऑउटसोर्स के माध्यम से कर्मचारी तैनात है के मानदेय के सम्बन्ध में सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

पंचायत मंत्री ने कहा कि वर्तमान में अन्य विभागों में धारा 27 के अन्तर्गत स्थानानान्तरण की कार्यवाही की जा रही है इस सम्बन्ध में पंचायतीराज विभाग से शीघ्र प्रस्ताव शासन को प्रेषित किया जाये।

उन्होने अधिकारियों को सचेत करते हुए कहा कि इस साल वर्षा कम होने के फलस्परूप ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की भारी किल्लत होने की संभावना है इसलिए इससे निपटने के लिए समस्त जनपदों के अधिकारियों को सचेत रहने एवं पानी की कमी से निपटने हेतु पूर्व निर्धारित तैयारी करते हुए जल जीवन मिशन के अधिकारियों के साथ बैठक की जाये।

पंचायत मंत्री श्री महाराज ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आय के स्रोत बढाये जाने के लिए ऐसे धार्मिक स्थलों जहां पर पर्यटकों की आवाजाही ज्यादा रहती है वहां पर होम स्टे का निर्माण किया जाना चाहिए।

बैठक में पंचायतीराज विभाग के अपर सचिव ओमकार सिंह, संयुक्त सचिव डी०एस० राणा, निदेशक आनन्द स्वरूप, संयुक्त निदेशक राजीव कुमार नाथ त्रिपाठी, उप निदेशक मनोज कुमार तिवारी व अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

*विधानसभा अध्यक्ष रितु भूषण खंडूरी ने कोटद्वार विधानसभा से संबंधित विभिन्न विषयों को लेकर जिला स्तरीय अधिकारी के साथ की बैठक,पम्प के लिए दिए 24 लाख*

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने आज कोटद्वार झंडाचौक स्थित अपने कैंप कार्यालय में जिलाधिकारी व सभी विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र से संबंधित विभिन्न विषयों को लेकर बैठक की।


बैठक के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के विकास से लेकर विभिन्न विषयों पर जिलाधिकारी से बातचीत की जिसमें ट्रेचिंग ग्राउंड की समस्या, मोटर नगर के निर्माण, पेजल ,बिजली की समस्या सहित बाईपास रोड एवं तहसील के पुनर्निर्माण को लेकर जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। विधानसभा अध्यक्ष ने जल संस्थान से बैठक में गर्मियों में पानी की पूर्ण आपूर्ति को लेकर जरूरी निर्देश दिए।
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने अपनी विधायक निधि से 24लाख रुपए की धनराशि जलसंस्थान को पंप के लिए दिए है। विधानसभा अध्यक्ष ने अधकारियों को क्षेत्र में पानी की समस्या को दूर करने के सख्त निर्देश दिए। बैठक में नगर आयुक्त को चौराहों के सौंदर्य करण , स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था, तथा कूड़ा निस्तारण और शहर की सफाई रखने के जरूरी दिशा निर्देश और सुझाव दिए साथ ही विधानसभा अध्यक्ष ने जिलाधिकारी आशीष चौहान से कोटद्वार के प्रवेश द्वार की जानकारी ली उन्होंने कहा की कोटद्वार गढ़वाल के द्वार के नाम से जाना जाता है इसलिए कोटद्वार का प्रवेश द्वार भव्य और आकर्षक होना चाहिए।
जिलाधिकारी ने कोडिया के प्रवेश द्वार के संबंध में बताया की प्रवेश द्वार के लिए जमीन चिन्हित की जा रही है और सरकारी जमीन ना होने की वजह से प्रशासन द्वारा प्रवेश द्वार के लिए जमीन क्रय की जायेगी। विधानसभा अध्यक्ष ने कण्वाश्रम को स्वच्छ आइकॉनिक प्लेस के तौर पर विकसित करने को कहा। साथ ही विधानसभा अध्यक्ष ने लोकनिर्माण विभाग को सड़क बनाने से पूर्व सर्वे करने के सख्त निर्देश दिए उन्होंने कहा की बिना आबादी वाले क्षेत्रों में सड़को का निर्माण किया जा रहा है जिसकी कोई जरूरत नहीं है उन्होंने आबादी वाले क्षेत्रों में सड़को के निर्माण में प्राथमिकता दिए जाने के सख्त निर्देश दिए।
पुलिस प्रशासन से कोटद्वार में नशाखोरी और अवैध शराब और अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
बैठक में जिलाधिकारी डॉ0आशीष चौहान, अपर पुलिस अधीक्षक शेखर सुयाल, उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार, नगर आयुक्त वैभव, पीडब्ल्यूडी ईई डीपी सिंह, तहसीलदार मनजीत सिंह सहित समस्त प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

नवसृजित थाना यमकेश्वर में पुलिस द्वारा ग्राम मलेथा में जाकर ग्रामीणों को किया गया जागरूक

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)एसएसपी पौड़ी श्वेता चौबे ने महिला सशक्तिकरण व सुरक्षा अभियान के तहत जनपद के राजस्व पुलिस से रेगुलर पुलिस में सम्मिलित हुए गांवों व नवसृजित थाना यम्केश्वर में गांव-गांव जाकर ग्रामीण महिलाओं व स्कूली छात्र छात्राओं को महिला संबंधित अपराधों, साइबर अपराधों, ड्रंक से बचाव व उत्तराखंड पुलिस एप्प आदि की जानकारी देकर जागरूकता अभियान चलाए जाने हेतु संबंधित थाना प्रभारी को निर्देशित किया है। जिसके क्रम में आज नवसृजित थाना यम्केश्वर में पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मलेथा गांव में जाकर ग्रामीणों को घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005,महिलाओं के साथ होने वाली घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न, महिलाओं से संबंधित विधिक प्रवधान, गुड टच बैड टच, नशे के दुष्परिणाम के संबंध में जागरूक किया।

थानाध्यक्ष यम्केश्वर उमेश कुमार ने बताया एसएसपी पौड़ी से मिले दिशा निर्देशों के बाद उनकी टीम लगातार गांव में जाकर महिलाओं से संबंधित अधिकारों के संबंध में उन्हें जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ ही बाल अपराध, चाइल्ड हेल्पलाइन, उत्तराखंड पुलिस एप्प, महिला सुरक्षा हेतु गौरव शक्ति एप्प आदि के संबंध में मलेथा गांव के ग्रामीणों को जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। जिससे महिलाओं व बालिकाओं को उनके अधिकारों के संबंध में जागरूक किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान उत्तराखंड पुलिस ऐप डाउनलोड कर गौरव शक्ति ऐप में रजिस्ट्रेशन करवाने हेतु भी लोगों को जागरूक किया गया।

नवसृजित थाना यमकेश्वर में पुलिस द्वारा ग्राम मलेथा में जाकर ग्रामीणों को किया गया जागरूक

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा महिला सशक्तिकरण व सुरक्षा सप्ताह अभियान के तहत जनपद के राजस्व पुलिस से रेगुलर पुलिस में सम्मलित हुये गाँवों व नवसृजित थाना यमकेश्वर व चौकी बीरोंखाल के गाँवों में जाकर ग्रामीण महिलाओं व स्कूली छात्र-छात्राओं को महिला सम्बन्धी अपराधों, साईबर अपराधों, ड्रग्स से बचाव एवं उत्तराखण्ड पुलिस एप के गौरा शक्ति मॉडयूल आदि की जानकारी देकर जागरूकता अभियान चलाये जाने हेतु सर्वसम्बन्धित थाना प्रभारियों को आदेशित किया गया है।

जिसके क्रम में दिनांक 02.03.2023 को नवसृजित थाना यमकेश्वर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मलेथा में जागकर ग्रामीणों को घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005, महिलाओं के साथ होने वाली घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न, महिलाओं से संबंधित विधिक प्रावधान, गुड टच-बैड टच, नशे के दुष्परिणाम के सम्बंध में जागरूक करते हुए नशे को समाज से जड़ से खत्म करने हेतु सहयोग करने तथा मानव तस्करी जैसे अपराधों में विशेषकर बालक/बालिका एवं महिलाओं को कैसे सुरक्षित किया जा सकता है, बाल अपराध, चाइल्ड हेल्प लाइन, बाल भिक्षावृत्ति, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा, नशा मुक्ति तथा उत्तराखण्ड पुलिस एप, महिला सुरक्षा हेतु गौरा शक्ति एप के साथ-साथ डॉयल- 112, साइबर हेल्पलाइन नम्बर- 1930 आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही उत्तराखण्ड पुलिस एप डाउनलोड कराकर एप में उपलब्ध गौरा शक्ति व अन्य सुविधाओ के बारे में बताया गया। सभी को अपने परिजनों/रिश्तेदारों को उत्तराखण्ड पुलिस एप डाउनलोड कर गौरा शक्ति एप में रजिस्ट्रेशन कराने हेतु प्रेरित किया गया।

एसएसपी पौड़ी द्वारा होली पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु अधीनस्थों को दिये कड़े निर्देश

0

रिपोर्ट/मुकेश बछेती

पौड़ी(पहाड़ ख़बरसार)आज को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल द्वारा पुलिस लाईन पौड़ी में अधिनस्थों को आगामी होली पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु दिये निम्न आवश्यक दिशा निर्देशः-

➡️ सर्किल/थाना स्तर पर समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गयी। बैठक के दौरान जो भी सुझाव आये हैं उन पर अमल किया जाय एवं जो समस्यायें आयी है उनका तत्काल निस्तारण किया जाए।

➡️ आगामी होली पर्व के अवसर पर समस्त क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों को अपने-अपने सर्किल व थाना क्षेत्रान्तर्गत सघन चैकिंग करने, संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन करने, जनपद में आवागमन करने वाले वाहनों/व्यक्तियों की लगातार चैकिंग करने हेतु निर्देशित किया गया।

➡️ होली पर्व के दौरान असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखते हुये संवेदशील स्थानों अतरिक्त ड्यूटी लगाते हुये थाना प्रभारियों को स्वंय भ्रमणशील रहने हेतु निर्देशित किया गया।

➡️ शराब पीकर वाहन चलाने, तीन सवारी एवं लापरवाही से वाहन चलाने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

➡️ किसी भी अप्रिय घटना की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल मौके पर पहुँचने हेतु निर्देशित किया गया।

➡️ प्रभारी अग्निशमन अधिकारी को फायर उपकरणों को तैयारी की हालत में रखते हुये होलिका दहन के अवसर पर पटाखों से आगजनी की घटना घटित होने पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

➡️ वर्तमान में पुलिस मुख्यालय स्तर से चल रहे अभियान वाहनों की नाम पट्टीका, धोखाधड़ी के वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, ऑपरेशन कामधेनु एवं ऑपरेशन मुक्ति आदि अभियानों पर प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया।

➡️ समस्त थानों प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत सरकारी/गैर सरकारी महिलाओं एवं विभिन्न शिक्षण संस्थानों की छात्राओं को उत्तराखंड पुलिस एप में महिला सुरक्षा हेतु उपलब्ध गौरा शक्ति मोड्यूल व बटन की सुविधा के बारे में जानकारी प्रदान करते हुये महिलाओं व युवतियों का गौरा शक्ति में अधिक से अधिक Self Registration कराने हेतु निर्देशित किया गया।

error: Content is protected !!